पेयजल की गुणवत्ता एवं स्वच्छता का रखें विशेष ध्यान : गंधर्वा राठौड़

by
डीडब्ल्यूएसएम की बैठक में डीसी ने जल शक्ति विभाग और अन्य विभागों के अधिकारियों को दिए निर्देश
घरों और विभिन्न संस्थानों की टंकियों, बोरवैलों और प्राकृतिक जलस्रोतों की सफाई पर भी दिया जोर
एएम नाथ। हमीरपुर 17 मार्च। उपायुक्त गंधर्वा राठौड़ ने जल शक्ति विभाग के अधिकारियों को जिला में पेयजल की गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने, पानी की सैंपलिंग एवं टेस्टिंग करने तथा सभी जलस्रोतों की सफाई के साथ-साथ आम लोगों को भी इसके प्रति जागरुक करने के निर्देश दिए हैं। मंगलवार को जिला पेयजल एवं स्वच्छता मिशन (डीडब्ल्यूएसएम) की बैठक की अध्यक्षता करते हुए उपायुक्त ने जल शक्ति विभाग, स्वास्थ्य और शिक्षा विभाग के अधिकारियों से हमीरपुर के निकटवर्ती स्वाहल क्षेत्र में बीते दिनों सामने आए पीलिया के मामलों की ताजा स्थिति तथा इनके कारणों की रिपोर्ट भी ली।
उपायुक्त ने कहा कि जल शक्ति विभाग के स्रोतों, टैंकों और पाइप लाइनों के अलावा जिला में पुराने प्राकृतिक जलस्रोतों, बावड़ी, कुओं, तालाबों और खातरियों, लोगों के अपने घरों तथा विभिन्न संस्थानों की टंकियों की सफाई पर भी विशेष ध्यान की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि प्राइवेट बोरवैलों के पानी की टेस्टिंग भी होनी चाहिए।
उपायुक्त ने शिक्षा विभाग के अधिकारियों को सभी स्कूलों की टंकियों की नियमित रूप से सफाई करवाने तथा इनकी लॉगबुक को अपडेट रखने के निर्देश दिए। लॉगबुक में सफाई की तिथि और अन्य जानकारी दर्ज होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि पानी की टेस्टिंग के लिए सभी आंगनवाड़ी केंद्रों, हाई स्कूलों, सीनियर सेकंडरी स्कूलों, ग्राम पंचायतों और ग्राम पेयजल एवं स्वच्छता समितियों को जल शक्ति विभाग की ओर से दी फील्ड टेस्टिंग किट्स दी गई हैं। सभी संस्थान, पंचायतें और स्वच्छता समितियां इन किट्स का प्रयोग करते हुए नियमित रूप से पानी की टेस्टिंग करंे।
गंधर्वा राठौड़ ने कहा कि प्राकृतिक जलस्रोतों की सफाई सुनिश्चित करने के लिए ग्राम पंचायतों को खंड विकास अधिकारियों के माध्यम से भी विशेष निर्देश दिए जा रहे हैं।
बैठक में डीडब्ल्यूएसएम के सचिव एवं जल शक्ति विभाग के अधिशाषी अभियंता राकेश गर्ग ने मिशन की गतिवधियों और पेयजल टेस्टिंग की विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत की। उन्होंने बताया कि विभाग 8 से 22 मार्च तक जल महोत्सव मना रहा है। इसके तहत विभाग के सभी मंडलों में जलस्रोतों की सफाई की जा रही है तथा आम लोगों को पेयजल की स्वच्छता के प्रति जागरुक किया जा रहा है। इस अवसर पर सीएमओ डॉ. प्रवीण चौधरी और अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी भी उपस्थित थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

हरियाणा के बाद दो और राज्यों में कांग्रेस बदलेगी अध्यक्ष, सचिन पायलट को राजस्थान में मिल सकता चांस!

नई दिल्ली : हरियाणा प्रदेश में अध्यक्ष बदलने के बाद कांग्रेस पार्टी अब दो और राज्यों, राजस्थान और गोवा में प्रदेश अध्यक्ष में बदलाव कर सकती है और इसमें अन्य पिछड़ा वर्ग समुदाय के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

निहारिका को पहले जन्म दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

निहारिका चंदेल को जन्म दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं और निहारिका के पिता विशे चंदेल व रजनी चंदेल को सतलुज ब्यास टाइम्स की और से वधाई 🌷🎂🌷 Share     
article-image
हिमाचल प्रदेश

भाजपा विधायकों के क्षेत्रों के साथ भेदभाव से बाज आए सरकार : जयराम ठाकुर

विद्यार्थी परिषद के 46 में प्रांत अधिवेशन में शामिल हुए जय राम ठाकुर एएम नाथ। धर्मशाला : धर्मशाला से जारी बयान में पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री कांगड़ा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पूजा-अर्चना के साथ दंगल के दूसरे दिन का शुभारंभ…युवा पीढ़ी को परंपराओं से जोड़ रहा धुम्मू शाह मेला : महापौर नीनू शर्मा

एएम नाथ। धर्मशाला, 10 अप्रैल: दाड़ी स्थित ऐतिहासिक धुम्मू शाह मेले के दूसरे दिन भराड़ी मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना के साथ दंगल प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर धर्मशाला की महापौर नीनू...
Translate »
error: Content is protected !!