2013 बैच की IPS कंवरदीप कौर बनी रहेंगी चंडीगढ़ की SSP…. एक वर्ष की एक्सटेंशन मिली, केंद्र सरकार की मंजूरी

by

चंडीगढ़ : 2013 बैच की आईपीएस अधिकारी कंवरदीप कौर अभी एक वर्ष और चंडीगढ़ में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) की कुर्सी संभालेंगी। केंद्र सरकार ने उनके कार्यकाल में एक वर्ष का विस्तार को मंजूरी दे दी है।

     कैबिनेट की नियुक्ति समिति (एसीसी) के 16 मार्च को जारी आदेश के अनुसार, गृह मंत्रालय के प्रस्ताव को मंजूरी देते हुए कंवरदीप कौर की इंटर-कैडर डेपुटेशन अवधि (पंजाब कैडर से एजीएमयूटी कैडर, चंडीगढ़) को 8 मार्च के बाद एक साल के लिए बढ़ाया गया है।            
 

कंवरदीप कौर ने 9 मार्च 2023 को चंडीगढ़ के एसएसपी के रूप में कार्यभार संभाला था। उन्हें तीन साल की अवधि के लिए यहां नियुक्त किया गया था। अब नए आदेश के तहत वह एक अतिरिक्त वर्ष तक इस पद पर बनी रहेंगी।

वह चंडीगढ़ की दूसरी महिला एसएसपी हैं। उनसे पहले नीलांबरी विजय जगदले (2008 बैच, पंजाब कैडर) वर्ष 2017 से 2020 तक इस पद पर रह चुकी हैं।

हाई-प्रोफाइल मामलों की निगरानी

अपने कार्यकाल के दौरान कंवरदीप कौर ने कई अहम मामलों की निगरानी की। इनमें एक एमबीए छात्रा के 15 वर्षीय पुराने दुष्कर्म और हत्या मामले की जांच प्रमुख रही, जिसे स्वयं एसएसपी ने मॉनिटर किया।

पुलिस ने तकनीकी और फॉरेंसिक साक्ष्यों के आधार पर जांच करते हुए 38 वर्षीय टैक्सी चालक को गिरफ्तार किया। हाल ही में अदालत ने आरोपी को दोषी करार दिया, जिससे पीड़ित परिवार को न्याय मिला।

नए आपराधिक कानूनों का क्रियान्वयन

उनका कार्यकाल देश में नए आपराधिक कानूनों के लागू होने के दौर से भी जुड़ा रहा। भारतीय दंड संहिता (आईपीएस) की जगह लागू किए गए भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) जैसे नए कानूनों को चंडीगढ़ में प्रभावी रूप से लागू करने में पुलिस ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

एसएसपी कंवरदीप कौर के नेतृत्व में पुलिस ने अधिकारियों को प्रशिक्षण दिया और जांच प्रक्रियाओं को नए प्रावधानों के अनुरूप ढाला। पुलिस अधिकारियों के अनुसार उनके कार्यकाल में जांच की गुणवत्ता को मजबूत करने, पुलिस कंट्रोल रूम की प्रतिक्रिया प्रणाली को बेहतर बनाने और महिलाओं के खिलाफ अपराधों को प्राथमिकता देने पर विशेष ध्यान दिया गया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

जिला रोजगार कार्यालय चम्बा में 14 मई को आयोजित होंगे परिसर साक्षात्कार 

एएम नाथ। चम्बा : जिला रोजगार अधिकारी अरविंद सिंह चौहान ने बताया कि जिला रोजगार कार्यालय चंबा द्वारा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन किया जा रहा है जिसमें निजी कंपनी जैंडोरोईट एसआर सॉल्यूशंस प्राइवेट लिमिटेड द्वारा...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

अवैध खनन की निशानदेही का मामला लटका कर अधिकारी बचा रहे आरोपियों को : 6 महीने से पंजाब-हिमाचल प्रदेश की सीमा पर पंजाब की भूमि पर अवैध खनन के मामले को लेकर नहीं हुई कारवाई

गढ़शंकर । हिमाचल प्रदेश की सीमा से सटे उपमंडल गढ़शंकर के अंतर्गत पड़ते बीत इलाके के गांव मजारी के पहाड़ों में अवैध तौर पर माईनिंग कर मैदान बनाने के छे महीने बाद भी उकत...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हमारी सनातन परंपरा और सभ्यता का अभिन्न अंग है दशहरा : कुलदीप पठानिया

विधानसभा अध्यक्ष ने शाहपुर दशहरा उत्सव के लिए दिए एक लाख रुपये एएम नाथ। धर्मशाला, 13 अक्तूबर। दशहरा हमारी सनातन संस्कृति, धर्म एवं सभ्यता से जुड़ा उत्सव है और बुराई पर अच्छाई का प्रतीक...
article-image
पंजाब

55 नशीली गोलियों सहित एक ग्रिफ्तार

गढ़शंकर।  पुलिस चौकी बीनेवाल के इंचार्ज ओंकार सिंह की अगुआई में पुलिस ने एक युवक को 55 नशीली गोलियों सहित ग्रिफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट तहत मामला दर्ज कर लिया है। एएसआई ओंकार सिंह ने...
Translate »
error: Content is protected !!