गांव संधवां में दरबार के गद्दीनशीन संत तारा चंद की अगुवाई में देश-विदेश की संगतों के सहयोग गांव संधवां में मेला करवाया

by

बहिराम 18 मार्च : साईं लोगों की याद में गांव संधवां में दरबार के गद्दीनशीन संत तारा चंद की अगुवाई में देश-विदेश की संगतों के सहयोग से मेले के पहले दिन अखंड पाठ साहिब के भोग के बाद बाबा मोहन सिंह और बाबा मलकीत सिंह थियाड़ा ने गुरबाणी के शब्दों की व्याख्या सहित गुणगान करके संगतों को निहाल किया। संत तारा चंद, कुलवीर सिंह गुरु, जसवीर शीरा, फरिंदर हीरा और अवतार राम रायपुर डब्बा आदि सेवेदारों द्वारा कीर्तनी जत्थों का सम्मान किया गया।

इसके बाद जसवंत हीरा, रणधीर राणा, जतिंदर मान, सन्नी मित्तल और वनीत खान आदि कलाकारों ने सूफियाना कार्यक्रम पेश किया। संत तारा चंद द्वारा कलाकारों को सम्मानित किया गया। इस मौके पर कुलवीर सिंह गुरु, श्रीमती सीता गुरु, हरप्रीत हीरा, कांता हीरा, चरणजीत सिंह, भाजी लाखा, राज हीरा, अवतार चंद, मनोज हीरा, लाल हीरा, गुरदयाल हीरा, बैंक मैनेजर सुरिंदर पाल सिंह हीरा, मनजीत कौर हीरा, आयूश हीरा मौजूद थे।

मेले के आखिरी दिन संत समागम के दौरान संत कुलवंत राम भरोमजारा, प्रधान साधु संप्रदाय सोसाइटी पंजाब, संत अमरीक दास, संत जसविंदर सिंह डांडिया, संत हाकम दास, संत दिनेश गिरी, संत जसविंदर पाल डेरा हंस राज पंडवा, संत महिंदर राम बीरमपुर, संत हरी ओम आदि संतों ने गुरबाणी के शब्दों की व्याख्या की। संत तारा चंद, फरिंदर हीरा, जसवीर शीरा, पूर्व पुलिस इंस्पेक्टर इकबाल सिंह आदि सेवेदारों द्वारा संत महापुरुषों और दानी सज्जनों का सम्मान किया गया।

विशेष रूप से पहुंचे चौ मीना सुंढ, अमनदीप गुरु, अंजू राणा गुरु, हंसराज बंगा, कमलजीत बंगा (पूर्व सदस्य जिला परिषद), बिमला बंगा (सरपंच) आदि हस्तियों का सम्मान किया गया। इस मौके पर जत्थेदार मख्खन सिंह, ठेकेदार सुरजीत सिंह संधू, रमनप्रीत कौर संधू (सदस्य ब्लॉक समिति), जसवीर हीरा अधिकारी, सतपाल हीरा, लखवीर राम कमालपुर आदि उपस्थित थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

एआईजी सुरिंदर लांबा ने पुलिस कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान को अपनी पहली प्राथमिकता बताया

दलजीत अज्नोहा/ होशियारपुर/चंडीगढ़ : पं जाब पुलिस मुख्यालय, सेक्टर-9 चंडीगढ़ में एआईजी पर्सनल-1, आईपीएस सुरिंदर लांबा ने बताया कि वे पूरे पंजाब के पुलिस कर्मचारियों की समस्याओं को सुनने और उनका समाधान करवाने के...
article-image
पंजाब

पंजाब सरकार प्रेस की आज़ादी पर दबाव डालकर लोकतंत्र की जड़ों को कमज़ोर करने का अपना रवैया बदले : जगदीश कुमार जस्सल

आदमपुर, 18 जनवरी – भारतीय जनता पार्टी आदमपुर के कन्वीनर जगदीश कुमार जस्सल ने पंजाब केसरी ग्रुप से जुड़े मीडिया संस्थानों और उनके प्रमोटरों के खिलाफ अलग-अलग सरकारी विभागों द्वारा लगातार की जा रही...
article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

कांग्रेस ने पार्षदों को होटल में ठहराया : चंडीगढ़ में मेयर नियुक्ति को लेकर राजनीति गरमाई

चंडीगढ़  : चंडीगढ़ में मेयर की नियुक्ति को लेकर राजनीति चरम पर है। इसी के चलते कांग्रेस ने अब अपने छह निर्वाचित पार्षदों को लुधियाना के हयात होटल में ठहराया है, जिन्होंने हमारी टीम...
Translate »
error: Content is protected !!