रेड मारने पहुंची थाना-7 की पुलिस टीम…..स्पा सेंटर मालिक शटर गिराकर भागा : सीढ़ी लगाकर निकाले गए मुलाजिम

by

जालंधर :  जालंधर में पुलिस को पिम्स अस्पताल के पास स्थित क्रिस्टल स्पा सेंटर में देह व्यापार की सूचना मिली थी। रेड मारने पहुंची थाना-7 की पुलिस टीम को देख स्पा सेंटर संचालक बिल्डिंग का शटर बंद कर मौके से भाग गया। टीम में एक महिला समेत चार पुलिसकर्मी शामिल थे।

सूत्रों के मुताबिक, पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि स्पा सेंटर की आड़ में अनैतिक गतिविधियां चलाई जा रही हैं। योजनाबद्ध तरीके से रेड करने पहुंची टीम के आने की भनक मालिक को पहले ही लग गई। पुलिस के अंदर घुसते ही संचालक ने मुख्य शटर बाहर से लॉक कर दिया और स्टाफ सहित पिछले रास्ते से फरार हो गया। पुलिस ने साथ वाली बिल्डिंग के सहारे अंदर तो प्रवेश कर लिया, लेकिन आरोपियों ने निकास द्वार को भी नीचे से बंद कर दिया। करीब डेढ़ घंटे तक महिला पुलिसकर्मी सहित चारों मुलाजिम अंदर ही फंसे रहे।

आखिरकार बाहर मौजूद पुलिस टीम ने सीढ़ी मंगवाई और खिड़की के रास्ते फंसे कर्मियों को सुरक्षित बाहर निकाला। थाना-7 पुलिस का कहना है कि स्पा संचालक और कर्मचारियों ने कानून से खिलवाड़ किया है। सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और आरोपियों की पहचान कर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

कबड्डी खिलाड़ी हत्याकांड : सरपंच सहित 3 ग्रिफ्तार, चुनावी रंजिश में हमला करने का लगा आरोप

मानसा । मानसा के गांव नंगल कलां के कबड्डी खिलाड़ी अमनदीप कुमार उर्फ मंगू की हत्या के मामले में पुलिस ने वारदात के 48 घंटे के भीतर गांव के सरपंच समेत तीन आरोपितों को...
article-image
पंजाब

भाई-बहन 76 साल बाद मिल सके : पाकिस्‍तान में रहने वाले मोहम्‍मद इस्‍माइल और उनकी चचेरी बहन सुरिंदर कौर भारत के जालंधर से करतारपुर गुरुद्वारा दरबार साहिब पहुंचे

लाहौर : पाकिस्‍तान में रहने वाले मोहम्‍मद इस्‍माइल और उनकी चचेरी बहन सुरिंदर कौर भारत के जालंधर से करतारपुर गुरुद्वारा दरबार साहिब पहुंचे और 76 साल बाद दोनों मिल सके। भाई-बहन की यह कहानी...
article-image
पंजाब

एसएचओ इंस्पेक्टर कमल तनेजा को स्पोर्ट्स क्लब घुमना ने किया सम्मानित : कानून तोड़ने वाला कोई भी व्यक्ति कानून की नजर से बच नहीं पाएगा – एसएचओ इंस्पेक्टर कमल तनेजा

फगवाड़ा 11 मार्च (चरन सिंह) – श्री गुरु रविदास वेलफेयर एंड स्पोर्ट्स क्लब घुमना ने पुलिस स्टेशन बहराम के एसएचओ इंस्पेक्टर कमल तनेजा को इलाके में उनकी बेहतरीन सेवाओं के लिए क्लब के  सदस्यों...
Translate »
error: Content is protected !!