हिमाचल राजनीति में नई जिम्मेदारी, आशा कुमारी समिति में शामिल : कांग्रेस हाईकमान का जताया आभार, निष्ठा से निभाने का संकल्प

by

एएम नाथ। चम्बा : हिमाचल प्रदेश की वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं पूर्व मंत्री आशा कुमारी को कांग्रेस शीर्ष नेतृत्व द्वारा प्रदेश की राजनीतिक परिस्थितियों के मद्देनज़र गठित एक्जिक्यूटिव कमेटी में शामिल किया गया है। इस 26 सदस्यीय समिति में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार सहित कई वरिष्ठ नेताओं को स्थान दिया गया है।
इस अवसर पर आशा कुमारी ने कांग्रेस नेतृत्व के प्रति गहरा आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वह इस विश्वास के लिए कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी तथा वरिष्ठ नेता राहुल गांधी सहित समस्त हाईकमान की हृदय से आभारी हैं।
उन्होंने कहा कि पार्टी द्वारा सौंपे गए इस महत्वपूर्ण दायित्व को वह पूरी निष्ठा, क्षमता और समर्पण के साथ निभाएंगी। आशा कुमारी ने स्पष्ट किया कि उनका मुख्य उद्देश्य हिमाचल प्रदेश में राजनीतिक जागरूकता को बढ़ावा देना और लोकतांत्रिक व्यवस्था को और अधिक सशक्त बनाना होगा।
उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस पार्टी ने हमेशा जनहित को प्राथमिकता दी है और वह भी उसी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए जनता के मुद्दों को मजबूती से उठाएंगी। उन्होंने विश्वास जताया कि समिति के सभी सदस्य मिलकर प्रदेश में संगठन को मजबूत करेंगे और आगामी राजनीतिक चुनौतियों का सफलतापूर्वक सामना करेंगे।
राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि इस समिति का गठन प्रदेश में कांग्रेस की रणनीति को धार देने के लिए किया गया है। ऐसे में आशा कुमारी जैसे अनुभवी नेता की भूमिका महत्वपूर्ण मानी जा रही है।
अंत में आशा कुमारी ने कहा कि वह “देवभूमि” हिमाचल प्रदेश में जन-जन तक पहुंचकर राजनीतिक चेतना का विस्तार करेंगी और लोकतंत्र की जड़ों को मजबूत करने की दिशा में निरंतर कार्य करेंगी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

डोडरा क्वार में इसी माह आयोजित होगा जिला स्तरीय वित्तीय साक्षरता शिविर – अनुपम कश्यप

उपायुक्त की अध्यक्षता में जिला स्तरीय समीक्षा एवं सलाहकार समिति की बैठक का आयोजन एएम नाथ : शिमला, 03 अक्तूबर – उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप की अध्यक्षता में आज यहाँ बचत भवन सभागार में...
article-image
हिमाचल प्रदेश

11 जुलाई तक जिला चंबा में बंद रहेंगे सभी शिक्षण संस्थान : उपायुक्त

चंबा, 10 जुलाई :जिला दंडाधिकारी एवं अध्यक्ष जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण अपूर्व देवगन ने 11 जुलाई तक जिला के समस्त सरकारी व गैर-सरकारी शिक्षण संस्थान, कॉलेज, आईटीआई, व्यावसायिक प्रशिक्षण तथा आंगनबाड़ी केंद्र बंद रखने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

*अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर पेखुबेला में आयोजित हुआ जिला स्तरीय योग समारोह : उपायुक्त जतिन लाल ने की अध्यक्षता, कहा— “संसार में वही सुखी है, जिसके पास स्वास्थ्य है”*

योग अपनाएं, स्वस्थ रहें” का दिया संदेश रोहित जसवाल।  ऊना, 21 जून. अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में आज(शनिवार) जवाहर नवोदय विद्यालय, पेखुबेला के प्रांगण में जिला स्तरीय योग दिवस समारोह का भव्य आयोजन...
article-image
पंजाब

आप सरकार की जनविरोधी नीतियों के कारण गरीब, किसान, मजदूर को लूटने नहीं देगी बसपा – करीमपुरी बसपा की समीक्षा बैठकों के दौरान बूथ स्तर पर पार्टी को मजबूत करने के दिशा-निर्देश जारी किए

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : बहुजन समाज पार्टी लोकसभा होशियारपुर विधानसभा क्षेत्रों की समीक्षा बैठकों के दौरान बसपा पंजाब अध्यक्ष डॉ. अवतार सिंह करीमपुरी पूर्व राज्यसभा सदस्य ने संगठन विस्तार की जानकारी प्राप्त की तथा टीमों...
Translate »
error: Content is protected !!