एएम नाथ / रोहित जसवाल : आल इंडिया कांग्रेस कमेटी ने करीब 17 महीने बाद हिमाचल प्रदेश कांग्रेस की नई राज्य कार्यकारिणी का ऐलान कर दिया है। पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव केसी वेणुगोपाल दुआरा कल शनिवार देर रात जारी की गई सूचियों के मुताबिक सभी नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू कर दी गई हैं। नई टीम में 27 जनरल सेक्रेट्री और 12 उपाध्यक्ष बनाए गए हैं।
उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी इन्हें दी : पूर्व मंत्री प्रकाश चौधरी, पूर्व विधायक नीरज भारती, बंबर ठाकुर और सतपाल रायजादा, रजनीश किमटा, परस राम, मोहिंदर चौहान, जीवन ठाकुर, करण सिंह पठानिया, अमित नंदा, चेत राम ठाकुर और चंद्र प्रभा नेगी को उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी दी गई है।
जिन्हें मिली जनरल सेक्रेटरी पद की जिम्मेदारी : विनोद जिंटा, पवन ठाकुर, अनीता वर्मा, अमित भरमौरी, हरि कृष्ण हिमराल, सुरिंदर मनकोटिया, यश पाल तनैक, विकास ठाकुर, यशवंत खन्ना, रंजीत सिंह राणा, धर्मेंद्र धामी, मनमोहन कटोच, सुरेश नागटा, विवेक कुमार, देविंदर जग्गी, महेंद्र स्टान, हरि चंद शर्मा, सत्यजीत नेगी, रमेश चौहान, ज्योति खन्ना, यदुपति ठाकुर, सोनिया चौहान, बलविंदर बबलू, रमेश ठाकुर, चंदर शेखर शर्मा, उपेंद्र कांत मिश्रा और दीपक शर्मा को प्रदेश कांग्रेस में जनरल सेक्रेटरी की जिम्मेदारी दी गई है।
कोषाध्यक्ष : मदन चौधरी को प्रदेश कांग्रेस का कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
राजनीतिक मामलों की समिति : राजनीतिक मामलों की समिति में अध्यक्ष विनय कुमार सहित मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू, मुकेश अग्निहोत्री, आनंद शर्मा, प्रतिभा सिंह, अनुराग शर्मा, कौल सिंह ठाकुर, कुलदीप कुमार, आशा कुमारी, चंदर कुमार चौधरी, कर्नल धनी राम शांडिल, हर्षवर्धन चौहान, रोहित ठाकुर, जगत सिंह नेगी, अनिरुद्ध सिंह, विक्रमादित्य सिंह, राजेश धर्माणी, यादवेंद्र गोमा, राम लाल ठाकुर, नंद लाल, आरएस बाली, भवानी सिंह पठानिया, केहर सिंह खाची, सुरेंद्र शर्मा तथा महासचिव (संगठन) को सदस्य बनाया गया है।
कार्यकारी समिति में कौन-कौन : कार्यकारी समिति में सुखविंद्र सिंह सुक्खू, मुकेश अग्निहोत्री, आनंद शर्मा, प्रतिभा सिंह, आशा कुमारी, धनी राम शांडिल, विप्लोव ठाकुर, कौल सिंह ठाकुर, चंद्र कुमार, कुलदीप कुमार, कुलदीप सिंह राठौर, हर्षवर्धन चौहान, जगत सिंह नेगी, रोहित ठाकुर, अनिरुद्ध सिंह, विक्रमादित्य सिंह, राजेश धर्माणी, यादवेंद्र गोमा, राम लाल ठाकुर, गंगूराम मुसाफिर और अनीता वर्मा को शामिल किया गया है।
अनुशासनात्मक समिति : अनुशाशन समिति का अध्यक्ष पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर को बनाया गया है। इसके सदस्य मंत्री हर्षवर्धन चौहान, विधायक आशीष बुटेल, भवानी सिंह पठानिया, बाबा हरदीप सिंह, नीरज नायर, अनुराधा राणा और महासचिव (संगठन) होंगे।
17 महीने के इंतजार के बाद नई टीम का गठन : 6 नवम्बर 2024 को हिमाचल कांग्रेस की प्रदेश और जिला कार्यकारिणियों को भंग कर दिया गया था। इसके बाद करीब डेढ़ साल यानी 17 महीने के इंतजार के बाद अब नई टीम घोषित की गई है। हालांकि 22 नवम्बर 2025 को विनय कुमार को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नियुक्त किया गया था और उनके नेतृत्व में तीन महीने बा पहली पूरी कार्यकारिणी घोषित की गई है।
नई टीम में संतुलन बनाने की की गई कोशिश : संगठनात्मक संतुलन बनाने की कोशिश साफ दिखाई दे रही है। क्योकिं पार्टी ने कई वरिष्ठ नेताओं के साथ-साथ युवा चेहरों को भी अहम जिम्मेदारी दी है और उन नेताओं को भी संगठन में जगह दी गई है जिन्हें पिछली विधानसभा चुनाव प्रक्रिया में टिकट नहीं मिल पाया था। जिक्रयोग है कि वर्ष 2027 के अंत में हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव को होने है । जिसे देखते हुए कांग्रेस ने यह नई टीम संगठन को सक्रिय करने और चुनावी तैयारी मजबूत करने की दिशा में कदम माना जा रहा है।
