छेरिंग सेमफल के ईएसआई मॉडल हॉस्पिटल काठा में सहायक निदेशक का कार्यभार संभाला

by

बीबीएन के उद्यमियों ने छेरिंग सेमफल का किया स्वागत

बीबीएन, 4 अप्रैल (तारा) : ईएसआई के मॉडल हॉस्पिटल काठा में छेरिंग सेमफल ने बतौर सहायक निदेशक पदभार संभाला। छेरिंग सेमफल ने इससे पहले सामाजिक सुरक्षा अधिकारी हिमाचल प्रदेश ईएसआई में उद्यमियों और उद्योग मजदूरों को अपनी बेहतरीन सेवाएं दी है। अपने मधुर व्यवहार और सहयोग की कार्यशैली के कारण ये पणधारियों के दिलो में बसें है। अब वह यहां पर सहायक निदेशक बन कर आए है।

आज इस मौके पर बद्दी के माइलस्टोन गियर्स के ग्रुप प्रेजिडेंट एमके. श्रीवास्तव, वर्धमान ग्रुप ऑफ़ इंडस्ट्रीज के महाप्रबंधक मोहन जांगड़ा, दीपक स्पिनर्स के वरिष्ठ उपाध्यक्ष आरके शर्मा और कलर्स इंडियन प्राइवेट लिमिटेड के महाप्रबंधक राधा गोविन्द मंत्री ने उनका बद्दी पहुंचने पर स्वागत किया है और भरोसा जताया कि है की छेरिंग के इस अस्पताल में तैनाती से अस्पताल की कार्यशैली में और निखार आएगा जिससे उपचार के लिए आने वाले मरीजों को समय पर उपचार एवं दवा मिलेगी जिससे उद्योग जगत की अपने कामगारों की चिकित्सा स्थिति को लेकर एक निश्चिंतता की स्थिति बनेगी।
चैम्बर ऑफ़ कॉमर्स पांवटा साहिब के कानूनी सलाहकार देव व्रत यादव और बजाज लाइफ इंश्योरेंस के प्रबंधक अनुपम शर्मा ने छेरिंग के तैनाती पर ख़ुशी जताई और कहा की छेरिंग की तैनाती से कामगारों एवं उनके परिजनों को चिकित्सा के सम्बन्ध में मिलने वाले उपचार और हितो में संतोषजनक सुधार होंगे।

बॉक्स

एबुलेंस में तैनात होगा मेडिकल तकनीशियन
टेस्ट कराने के लिए रोगियो को मिलेगी एबुलेंस की सुविधा
अब छुट्टी की पर्ची भी माडल अस्पताल में ही कटेगी
उद्योगपतियों ने अस्पताल प्रबंधन के साथ एक बैठक कर मरीजों को आ रही चिकित्सा असुविधा पर चर्चा की। अस्पताल प्रबंधन ने कहा की 10 दिनों के अंदर दो एम्बुलेंस कॉन्ट्रैक्ट करने के लिए निविदाएं आमंत्रित की जाएँगी, इसमें तकनीशियन तैनात रहेगा। मरीज अस्पताल में दाखिल होते है तथा उनको किसी प्रकार की भी जांच के लिए यदि चंडीगढ़ भेजा जाता है तो मरीज के आने जाने के लिए एम्बुलेंस की सुविधा दी जा रही है। ओपीडी के मरीजों को प्रातः 08 :30 बजे जांच आदि के लिए प्रतिदिन एम्बुलेंस से भेजने व एकसाथ वापिस लाया जाएगा।
वर्षो से बीबीएनआईए तथा मजदूर संगठनो तथा उद्योगों की मांग रही है की जिन मरीजों को ई. एस. आई. मॉडल हॉस्पिटल काठा उपचार करता है तथा रेस्ट की सलाह देती है उनके सम्बन्ध में पणधारिओं के छुट्टी के पर्चे भी ईएसआई मॉडल हॉस्पिटल काठा ही काटे जबकि उन्हें परचा कटवाने के लिए अपनी नामित डिस्पेंसरियों में जाने के लिए मजबूर होना पड़ता था। बैठक में उद्योग पतियों की यह मांग अब मान ली गई है और अब ईएस आई मॉडल हॉस्पिटल काठा ही सीधे छुट्टी के पर्चे भी जारी करेगा।
इस अवसर पर ईएसआई मॉडल हॉस्पिटल काठा स्टाफ, सहायक निदेशक विकाश वर्मा, नर्शिंग अफसर तेंजिन, जसबीर सिंह, अनूप, कुलदीप सिंह व राजेश शर्मा उद्योगपतियों के ओर से उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

10 की मौत, 35 घायल : न्यू-ईयर मना रहे लोगों को अमेरिका में ट्रक से रौंदा

अमेरिका :  लुइसियाना राज्य के न्यू ऑर्लियंस शहर में एक जनवरी को एक शख्स ने नए साल का जश्न मना रहे लोगों पर पिकअप ट्रक चढ़ा दिया। इसमें 10 लोगों की मौत हो गई,...
article-image
हिमाचल प्रदेश

आत्महत्या : कांग्रेस के पूर्व विधायक मस्त राम ने सुंदरनगर के निजी होटल में फांसी का फंदा लगाकर

सुंदरनग: 11 जुलाई: हिमाचल प्रदेश के करसोग से कांग्रेस के पूर्व विधायक मस्त राम ने सुंदरनगर के निजी होटल में फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मस्त राम करसोग विधानसभा से 2 बार...
article-image
हिमाचल प्रदेश

प्रदेश सरकार के सूचना प्रौद्योगिकी नवाचारों से लोग हो रहे लाभान्वित : डेलॉइट समिट में ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने की शिरकत

एएम नाथ।  नई दिल्ली :  मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज नई दिल्ली में डेलाइट द्वारा आयोजित ‘आरोहण – ग्रोथ विद इम्पैक्ट – गवर्नमेंट समिट’ कार्यक्रम में शिरकत की। इस अवसर पर उन्होंने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

प्रभावी शासन के लिए सूचना प्रौद्योगिकी पहल पर कार्यशाला आयोजित : कर्मचारियों का प्रभावी प्रशासन के लिए डिजिटल पहल के कार्यान्वयन – अजय कुमार यादव

सोलन : डिजिटल प्रौद्योगिकी एवं गवर्नेंस विभाग तथा ज़िला प्रशासन सोलन के संयुक्त तत्वावधान में आज सोलन में ‘प्रभावी शासन के लिए सूचना प्रौद्योगिकी पहल’ पर एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला की...
Translate »
error: Content is protected !!