केंद्र सरकार के परिसीमन के प्रस्ताव के विरोध में कांग्रेस, कहा- जनता का ध्यान भटकाने का हथियार

by

नई दिल्ली: कांग्रेस ने रविवार (5 मार्च) को महिला आरक्षण कानून के कार्यान्वयन से संबंधित मोदी सरकार के परिसीमन प्रस्ताव पर तीखा हमला करते हुए कहा कि यह कदम बड़े और अधिक आबादी वाले राज्यों को लाभ पहुंचाएगा, जबकि अन्य राज्यों का प्रभाव कम करेगा।

साथ ही इसे ‘जनता का ध्यान भटकाने का हथियार’ बताया।  प्रमुख विपक्षी दल ने यह भी आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी यह दावा करके लोगों को ‘गुमराह’ कर रहे हैं कि प्रस्तावित बदलावों के तहत लोकसभा में दक्षिणी राज्यों की संख्या कम नहीं होगी, जबकि इससे अधिक आबादी वाले राज्यों और अन्य राज्यों के बीच सीटों की संख्या में अंतर बढ़ जाएगा।

सोशल मीडिया मंच एक्स पर एक पोस्ट में कांग्रेस के संचार प्रभारी और महासचिव जयराम रमेश ने कहा, ‘प्रधानमंत्री हमेशा की तरह भ्रामक बयान देकर धोखा देने की कोशिश कर रहे हैं।

उन्होंने आगे कहा कि यदि लोकसभा की कुल सीटों और राज्यों की सीटों में समान रूप से 50 प्रतिशत वृद्धि की जाए, तो दक्षिण भारतीय राज्यों को नुकसान नहीं होगा. उन्होंने दावा किया कि मौजूदा प्रस्ताव से राज्यों के बीच प्रतिनिधित्व का अंतर और बढ़ जाएगा।

उदाहरण देते हुए जयराम रमेश ने कहा कि इस प्रस्ताव से उत्तर प्रदेश और केरल के बीच सीटों का अंतर 60 से बढ़कर 90 तक पहुंच सकता है, जबकि उत्तर प्रदेश और तमिलनाडु के बीच यह अंतर 41 से बढ़कर कम से कम 61 हो सकता है।

कांग्रेस नेता ने आरोप लगाया कि पीएम मोदी एक ऐसे प्रस्ताव को जबरदस्ती थोप रहे हैं जिससे बड़े और अधिक आबादी वाले राज्यों को ही फायदा होगा, क्योंकि उनकी पहले से ही बड़ी आबादी और भी बढ़ जाएगी।उन्होंने तर्क दिया कि इससे न केवल दक्षिण भारत बल्कि पंजाब और हरियाणा जैसे राज्यों और पूर्वोत्तर के राज्यों का सापेक्षिक प्रभाव भी कम हो जाएगा।

जयराम रमेश ने कहा, ‘देश इस समय आर्थिक और विदेश नीति से जुड़े गंभीर मुद्दों का सामना कर रहा है, लेकिन सरकार का ध्यान सीटों की संख्या बढ़ाने पर केंद्रित है. वो भी बिना किसी सार्थक परामर्श और व्यापक जन चर्चा के. यह जनता ता ध्यान भटकाने का एक हथियार मात्र है।

मामले का परिप्रेक्ष्य :  रमेश के पोस्ट को टैग करते हुए कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने कहा कि जयराम रमेश की भविष्यवाणी बिल्कुल सटीक है और प्रधानमंत्री मोदी की बयानबाजी पूरी तरह से गलत है।

मनीष तिवारी ने कहा, ‘इस बात पर ध्यान केंद्रित करना होगा कि हिंदी भाषी राज्यों की तुलना में दक्षिण भारत, पश्चिम भारत, पूर्वोत्तर भारत और उत्तर पश्चिमी भारत को राजनीतिक प्रभाव के मामले में खासकर संसदीय सीट की संख्या में अंतर के संदर्भ में कितना नुकसान होगा।

चंडीगढ़ के सांसद ने बताया कि पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, जम्मू कश्मीर और दिल्ली जैसे राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के पास लोकसभा में कुल मिलाकर सिर्फ 40 सीट हैं जबकि उत्तर प्रदेश के पास 80 सीट हैं। उन्होंने कहा, ‘परिसीमन के बाद यह अंतर और भी बढ़ जाएगा।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

पंजाब , हिमाचल प्रदेश

भाजपा नेता और गांव सीहवां के पूर्व सरपंच के खिलाफ सगे भाई राणा बिल्डिंग फर्म के नाम पर बिल बना कर पंचायत के फंडज हड़पने के आरोप में मामला दर्ज

गढ़शंकर, 14 सितंबर  : गढ़शंकर पुलिस द्वारा बीडीपीओ गढ़शंकर द्वारा एसएसपी होशियारपुर को जांच रिपोर्ट भेज कर कार्रवाई की मांग पर भाजपा के बीत मंडल के पूर्व अध्यक्ष और गांव सीहवां के पूर्व सरपंच...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सत्ती ने आज बचत भवन ऊना में मुख्यमंत्री राहत कोष से 20 लाभार्थियों को लगभग चार लाख रूपये चैक वितरित किए

ऊना  : छठे राज्य वित्तायोग के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने आज बचत भवन ऊना में मुख्यमंत्री राहत कोष से 20 लाभार्थियों को लगभग चार लाख रूपये चैक वितरित किए। सत्ती ने बताया कि...
article-image
पंजाब

राष्ट्रीय सुरक्षा माह के तहत सड़क सुरक्षा जागरूकता शिविर आयोजित

होशियारपुर, 06 जनवरी : डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल के निर्देशानुसार राष्ट्रीय सुरक्षा माह 2025 के अंतर्गत सड़क सुरक्षा जागरूकता को बढ़ावा देने हेतु आज एक विशेष शिविर का आयोजन किया गया। ऑटो रिक्शा यूनियन के...
article-image
पंजाब

लड़का भगाकर ले गया लड़की, लड़के की मां को खंभे से बांधकर पीटा….वीडियो वायरल, आयोग ने मांगा जवाब

  पटियाला :  पटियाला जिले के जनसुहा गांव में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है. एक महिला को एक परिवार के सदस्यों ने खंभे से बांधकर बेरहमी से पीटा, क्योंकि उनके बेटे पर...
Translate »
error: Content is protected !!