चाइल्ड हेल्पलाइन चंबा ने जुनास स्कूल में चलाया जागरूकता अभियान :बच्चों को बाल-अधिकारों, नशे और साइबर ब्लैकमेलिंग से बचाव की दी जानकारी

by

1098 हेल्पलाइन नंबर की कार्यप्रणाली से विद्यार्थियों को किया अवगत

एएम नाथ। चंबा :  चाइल्ड हेल्पलाइन चंबा द्वारा तीसा उपमंडल के राजकीय उच्च विद्यालय जुनास तहसील चुराह में बच्चों व अध्यापकों के लिए एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता स्कूल के कार्यकारी मुख्याध्यापक श्री भगत राम ठाकुर ने की।
कार्यक्रम में चाइल्ड हेल्पलाइन चंबा के जिला परियोजना समन्वयक कपिल शर्मा ने बच्चों को टोल फ्री नंबर 1098 की कार्यप्रणाली के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह हेल्पलाइन बच्चों की सुरक्षा और सहायता के लिए 24 घंटे उपलब्ध है और किसी भी प्रकार की परेशानी में बच्चे या उनके अभिभावक इस पर संपर्क कर सकते हैं।
जागरूकता सत्र के दौरान बच्चों को बाल-अधिकारों के विभिन्न पहलुओं के बारे में विस्तार से बताया गया। इसमें बाल विवाह, बाल मजदूरी, नशे की लत, बाल तस्करी, बाल भिक्षावृत्ति, बाल यौन शोषण, घरेलू हिंसा और मानसिक प्रताड़ना जैसे गंभीर विषय शामिल रहे। साथ ही दिव्यांग, अनाथ और अर्ध-अनाथ बच्चों के लिए सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी भी साझा की गई। बच्चों को यह भी बताया गया कि जो बच्चे किसी कारणवश स्कूल छोड़ चुके हैं, उन्हें परामर्श सेवाओं के माध्यम से पुनः मुख्यधारा में जोड़ा जा सकता है।
कार्यक्रम में सोशल मीडिया के दुरुपयोग और साइबर अपराधों के प्रति भी बच्चों को सतर्क किया गया। विशेष रूप से छात्राओं को अनजान लोगों से दूरी बनाए रखने और किसी भी प्रकार की ब्लैकमेलिंग या संदिग्ध गतिविधि की तुरंत सूचना देने के लिए प्रेरित किया गया। बच्चों को यह भी समझाया गया कि यदि कोई व्यक्ति उन्हें रास्ते में परेशान करता है, अनुचित टिप्पणी करता है या गलत तरीके से छूता है, तो वे बिना झिझक 1098 पर संपर्क करें।
इसके अतिरिक्त विद्यार्थियों को अनुशासन, लक्ष्य निर्धारण और सकारात्मक जीवनशैली के महत्व पर भी मार्गदर्शन दिया गया।
कार्यक्रम के अंत में मुख्याध्यापक श्री भगत राम ठाकुर ने चाइल्ड हेल्पलाइन टीम के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के जागरूकता कार्यक्रम बच्चों के समग्र विकास और सुरक्षा के लिए अत्यंत आवश्यक हैं। इस अवसर पर भाषा अध्यापिका श्रीमती आशा कुमारी, शास्त्री श्री चतर सिंह, कंप्यूटर अध्यापक श्री शम्मी कुमार सहित लगभग 100 विद्यार्थियों ने भाग लिया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

हिमाचल प्रदेश

जिला के सभी विधानसभा क्षेत्रों की फोटोयुक्त मतदाता सूचियां प्रकाशित : मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज होने की पुष्टि अवश्य करें

ऊना – जिला ऊना के पांचों विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों 41-चिंतपूर्णी(अ.जा.), 42-गगरेट, 43-हरोली, 44-ऊना तथा 45-कुटलैहड़ की फोटोयुक्त मतदाता सूची-2023 का अन्तिम प्रकाशन कर दिया गया है। यह जानकारी देते हुए जिला निर्वाचन अधिकारी एवं...
article-image
हिमाचल प्रदेश

दून पब्लिक स्कूल का दसवीं के परीक्षा परिणाम में उत्कृष्ट प्रदर्शन, स्कूल के दो छात्र मैरिट में प्रदेश में आठवें स्थान पर

बीबीएन, 10 मई (तारा) हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा घोषित मैट्रिक के परीक्षा परिणाम में दून पब्लिक स्कूल बरोटीवाला के छात्रों ने बहुत ही शानदार प्रदर्शन किया। स्कूल की प्रिंसिपल ममता चौधरी ने...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

आप और भाजपा के बीच कांटे की टक्कर! दिल्ली चुनाव 2025 में कौन करेगा राज? ताजा सर्वे में सामने आई है चौंकाने वाली तस्वीर

नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 में अब कुछ ही दिन बाकी हैं, और चुनावी नतीजे 8 फरवरी को सामने आएंगे। यह चुनाव आम आदमी पार्टी और भारतीय जनता पार्टी  के बीच करीबी मुकाबले...
article-image
दिल्ली , पंजाब , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

प्रस्तावित आनंदपुर साहिब को गढ़शंकर को मिलाने के खिलाफ गढ़शंकर व होशियारपुर के वकीलों ने कोर्ट काम्प्लेक्स से लेकर शहर में रोष मार्च करते हुए डिप्टी स्पीकर की रिहायश के समक्ष पहुँच कर किया जोरदार प्रदर्शन

गढ़शंकर, 14 नवंबर :  उपमंडल गढ़शंकर को प्रस्तावित श्री आनंदपुर साहिब जिले में मिलाने के खिलाफ आज गढ़शंकर की सड़कों पर बार एसोसिएशन गढ़शंकर और बार एसोसिएशन होशियारपुर के वकीलों व कई राजनितिक पार्टियों...
Translate »
error: Content is protected !!