श्री सत्य साईं बाबा की दिव्य रथ यात्रा प्रेम प्रवाहिनी का चंडी मेहलोग में हुआ भव्य स्वागत

by

9 अप्रैल को सोलन पहुंचेगी प्रेम प्रवाहिनी दिव्य रथ यात्रा,

17 अप्रैल को दाड़लाघाट आएगी यात्रा

चंडी मेहलोग, 8 अप्रैल (तारा) : श्री सत्या साईं बाबा की दिव्य रथ यात्रा का मंगलवार को यह दिव्य रथ शाम को करीब 5:00 बजे चंडी में पहुंचा l जहां पर उसका लोगों ने पंक्तिबद्ध खड़े होकर के फूल मालाओं एवं पुष्प वर्षा करते हुए इसका भव्य स्वागत किया l इस दिव्य रथ यात्रा के अंतर्गत शाम को माँ चंडी मंदिर प्रांगण में साईं भजन संकीर्तन और श्री सत्य साईं बाबा की आरती उतारी गई ,उसके उपरांत प्रसादम के रूप में लंगर का आयोजन किया गया l इस यात्रा को लेकर चंडी में साईं भक्तों में काफी उत्साह देखा गया l यह यात्रा प्रदेश के अलग-अलग क्षेत्रों पर होकर के निकल जा रही है l हर जगह के लोग काफिले में दिव्य रथ यात्रा के साथ जुड़ रहे हैं l इस दिव्य रथ यात्रा के अंतर्गत पूरा वातावरण जय सत्य साईं बाबा के उद्घोष से गूंज उठा l रथ यात्रा के साथ आए हुए श्रद्धालुओं का भी क्षेत्र वासियों द्वारा हार्दिक स्वागत किया गया l
श्री सत्य साईं बाबा के शताब्दी जन्मोत्सव के तहत पूरे भारतवर्ष में श्री सत्य साईं प्रेम प्रवाहिनी दिव्य रथ यात्रा का आयोजन हो रहा है l इसी कड़ी के अंतर्गत दूसरे चरण में हिमाचल प्रदेश में भी श्री सत्य साईं सेवा संगठन भारत एवं हिमाचल प्रदेश के संयुक्ततत्वावधान एवं मार्गदर्शन में श्री सत्य साईं बाबा के वैश्विक भाईचारे एवं मानवता के इस संदेश के साथ कि सबसे प्रेम करो , सब की सेवा करो एवं सब की सहायता करो ,किसी को दुख मत दो के साथ 5 अप्रैल से 31 मई तक देवभूमि हिमाचल प्रदेश में इस दिव्य रथ यात्रा का पुनः स्वागत एवं आयोजन धार्मिक भाव के साथ किया जा रहा है l
यह दिव्य रथ यात्रा संपूर्ण भारत के भ्रमण के लिए विगत 24 अप्रैल को आराधना दिवस के पावन अवसर पर शुभारंभ सत्य साईं बाबा के जन्म स्थान आंध्र प्रदेश के पुट्टपर्थी से हुई l
श्री सत्य साईं सेवा संगठन सोलन के जिला अध्यक्ष शशि कांत सूद ने इस दिव्य रथ यात्रा प्रेम प्रवाहिनी के बारे में बताया की चंडी आगमन पर बहुत उमंग और उत्साह के साथ पूरे क्षेत्रवासियों द्वारा स्वागत किया l इस दिव्य रथ ने 5 अप्रैल को हरियाणा राज्य से हिमाचल प्रदेश के परमाणु में प्रवेश किया,जहां पर श्री सत्य साईं सेवा संगठन हिमाचल प्रदेश एवं सोलन की ओर से इस दिव्य रथ प्रेम प्रवाहिनी का भव्य स्वागत किया l यह दिव्य रथ यात्रा 5 अप्रैल से 12 अप्रैल तक एवं 17 ,18 अप्रैल को सोलन जिला विभिन्न स्थानों परमाणु , जाबली , धर्मपुर , गड़खल , पट्टा ,बद्दी ,नालागढ़ , राम शहर , गोयला, चंडी , बड़लग , डुमेहर , अर्की , कुनिहार,सुबाथू होते हुए 9 अप्रैल को सोलन शहर पहुंचेगा l उसके उपरांत 17 अप्रैल को इस दिव्य रथ का जिला के दाडलाघाट में पुनः आगमन होगा l उन्होंने सोलन जिला के सभी क्षेत्र वासियों से आवाहन किया है कि इस दिव्य रथ यात्रा में सम्मिलित होकर के ईश्वरी कृपा के पात्र एवं साक्षी बने।

बद्दी के चंडी में श्री सत्य साई बाबा की प्रेम प्रवाहिनी दिव्य रथ यात्रा का स्वागत करते हुए स्थानीय लोग

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

प्रदेश में 30 नवंबर तक बनेगा प्रत्येक व्यक्ति का स्वास्थ्य पहचान-पत्रः मुख्यमंत्री सुक्खू

आईजीएमसी के वार्षिक कार्यक्रम ‘स्टिमुलस’ के समापन समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री शिमला : मुख्यमंत्री  सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज इंदिरा गांधी राजकीय आयुर्विज्ञान महाविद्यालय एवं अस्पताल, शिमला के वार्षिक कार्यक्रम ‘स्टिमुलस’ के समापन...
article-image
हिमाचल प्रदेश

नहीं गिराया जाएगा मंडी में मस्जिद का ‘अवैध’ हिस्सा’ : कोर्ट ने लगाई रोक

एएम नाथ। मंडी :  हमारे भारत देश में कई ऐसे मंदिर हैं जो अपने भीतर कई रहस्य को समेटे हुए हैं। ऐसे में आज हम आप लोगों को इस लेख में एक ऐसे ही...
article-image
हिमाचल प्रदेश

आनंद शर्मा व धनि राम शांडिल ने किया शिव बावड़ी मंदिर हादसे के घटनास्थल का दौरा : हादसे में प्रभावित परिवारों से मिलकर बंधाया ढांढस, हर संभव सहायता का दिया आश्वासन

शिमला, 31 अक्तूबर – पूर्व केंद्रीय मंत्री आनंद शर्मा ने आज स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री कर्नल (डॉ) धनी राम शांडिल के साथ शिव बावड़ी मंदिर समरहिल के घटनास्थल का दौरा किया और इस...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

पंजाब सरकार ने अमृतपाल के 7 साथियों पर लगा NSA हटाया – असम से वापस लाए जाएंगे

पंजाब की आम आदमी पार्टी  सरकार ने खालिस्तान समर्थक नेता और सांसद अमृतपाल सिंह के सात सहयोगियों पर लगा राष्ट्रीय सुरक्षा कानून  हटाने का फैसला किया है. फिलहाल ये सभी असम की डिब्रूगढ़ जेल...
Translate »
error: Content is protected !!