भारती एयरटेल फाउंडेशन एवं समग्र शिक्षा हिमाचल प्रदेश के संयुक्त तत्वावधान में दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न

by

एएम नाथ। चम्बा ; भारती एयरटेल फाउंडेशन एवं समग्र शिक्षा हिमाचल प्रदेश के संयुक्त तत्वावधान में लाइफ स्किल्स अंडर माइंडफुलनेस विषय पर दो दिवसीय रिसोर्स टीम के लिए प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला के समापन सत्र की अध्यक्षता सहायक आयुक्त मनमोहन सिंह ने की। इस दौरान सहायक आयुक्त ने कहा कि जीवन में कौशल शिक्षा विद्यार्थियों के समग्र विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। ऐसे कार्यक्रम छात्रों में आत्मविश्वास, संवेदनशीलता और सकारात्मक सोच को बढ़ावा देते हैं, जिससे वे भविष्य की चुनौतियों का बेहतर सामना कर सकें।
कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यालयों में कक्षा छठी से 12वीं तक के विद्यार्थियों के लिए जीवन कौशल आधारित शिक्षा को प्रभावी रूप से लागू करना है।
क्षेत्रीय प्रमुख, भारती एयरटेल फाउंडेशन परवीन चौधरी ने कहा कि लाइफ स्किल्स अंडर माइंडफुलनेस कार्यक्रम के माध्यम से हमारा उद्देश्य दैनिक शिक्षण-अधिगम प्रक्रिया में आवश्यक जीवन कौशलों को शामिल करना है। शिक्षकों को उचित उपकरणों और दृष्टिकोणों से सशक्त बनाकर यह पहल विद्यार्थियों को भावनात्मक रूप से जागरूक, आत्मविश्वासी और जिम्मेदार नागरिक बनाने की दिशा में कार्य करती है।
इस अवसर पर शिक्षा विभाग एवं भारती एयरटेल फाउंडेशन के प्रतिनिधियों ने भी अपने विचार साझा किए तथा बताया कि यह पहल विद्यार्थियों में भावनात्मक जागरूकता, आलोचनात्मक सोच एवं आत्म-नियंत्रण जैसी महत्वपूर्ण क्षमताओं के विकास में सहायक सिद्ध होगी।
कार्यक्रम में प्रतिभागियों को प्रशिक्षण के माध्यम से प्राप्त ज्ञान को अपने-अपने विद्यालयों में लागू करने हेतु प्रेरित किया गया, ताकि अधिक से अधिक विद्यार्थियों को इसका लाभ मिल सके।
इस अवसर पर उपनिदेशक विकास महाजन, ओऐसडी उमाकांत सहित भारती एयरटेल फाउंडेशन के विभिन्न पदाधिकारी शामिल रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल के हर कोने में गुणवत्ता युक्त शिक्षा प्रदान करना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता – विक्रमादित्य सिंह

कैबिनेट मंत्री ने शिमला-2 अंडर-19 जोनल खेलकूद प्रतियोगिता के समापन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि की शिरकत शिमला, 18 सितंबर – लोक निर्माण, युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने आज राजकीय वरिष्ठ...
article-image
हिमाचल प्रदेश

नशा मुक्त ऊना अभियान समाज की उन्नति की दिशा में महत्वपूर्ण कदम जागरूकता के माध्यम से युवा पीढ़ी को नशे से दूर रखना मुख्य प्राथमिकता – DC राघव शर्मा

ऊना को नशा मुक्त बनाने हेतू मीडिया जिला प्रशासन को देगा हर संभव सहयोग – सुरेंद्र शर्मा ऊना, 9 अगस्त – नशे का सेवन समाज में एक गंभीर समस्या के रूप में उभरकर आया...
article-image
हिमाचल प्रदेश

84 करोड़ रुपये की 12 विकास परियोजनाओं के लोकार्पण एवं शिलान्यास मुख्यमंत्री सुक्खू ने मंडी जिला में किए

अजायब सिंह बोपाराय / एएम नाथ। मंडी :  मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि मेले के शुभारंभ के मौके पर मंडी जिला को करीब 84 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं की सौगात...
article-image
हिमाचल प्रदेश

आईटी पार्क, यूनिटी माॅल, स्वदेश दर्शन का खाका तैयार करने पर भी चर्चा : प्रशासन के साथ बैठक आयोजित, कांगड़ा जिला का बनेगा मास्टर प्लान

धर्मशाला, 12 जनवरी। पीएम गतिशक्ति योजना बुनियादी ढांचे को व्यवस्थित तरीके से विकसित करने में सहायक सिद्व होगी इस के लिए देश भर के सभी जिला अधिकारियों के लिए कार्यशालाएं भी आयोजित की जाएंगी...
Translate »
error: Content is protected !!