एनसीसी 9 एचपी बटालियन डलहौजी में ब्रिगेडियर हरप्रीत सिंह का गरिमामय दौरा

by

सैन्य अनुशासन व उत्कृष्ट प्रशिक्षण पर दिया जोर

एएम नाथ। चंबा :  एनसीसी 9 एचपी बटालियन, डलहौजी में ग्रुप कमांडर ब्रिगेडियर हरप्रीत सिंह ने यूनिट का औपचारिक दौरा एवं निरीक्षण किया। इस अवसर पर अर्नी विश्वविद्यालय के सीनियर डिवीजन कैडेट्स द्वारा उन्हें शानदार गार्ड ऑफ ऑनर प्रदान किया गया, जो कैडेट्स के अनुशासन, समर्पण और उच्च स्तरीय प्रशिक्षण का परिचायक रहा।
कार्यक्रम की शुरुआत कमांडिंग ऑफिसर कर्नल जे.एस. कौशल द्वारा यूनिट की विस्तृत एवं प्रभावशाली ब्रीफिंग से हुई। उन्होंने अत्यंत प्रेरणादायक एवं सैन्य दृष्टिकोण से परिपूर्ण शब्दों में एनसीसी की भूमिका, उपलब्धियों तथा चंबा जिले की भौगोलिक चुनौतियों के बीच किए जा रहे कार्यों को प्रस्तुत किया। उन्होंने बताया कि भरमौर, तीसा, चंबा, ककीरा, इंदौरा एवं नूरपुर जैसे दूरदराज क्षेत्रों में भी एनसीसी के माध्यम से युवाओं को न केवल सैन्य प्रशिक्षण, बल्कि अनुशासन, नेतृत्व एवं राष्ट्र सेवा की भावना से भी सशक्त किया जा रहा है।
इस अवसर पर विभिन्न एएनओ द्वारा प्रस्तुतियाँ भी दी गईं, जिनमें विद्यालय स्तर पर संचालित गतिविधियों, उपलब्धियों तथा प्रशिक्षण कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से साझा किया गया। ब्रिगेडियर हरप्रीत सिंह ने कैडेट्स के उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना करते हुए उन्हें सम्मानित किया तथा परेड लाइन का सूक्ष्म निरीक्षण किया।
अपने संबोधन में ब्रिगेडियर हरप्रीत सिंह ने सैन्य मूल्यों—अनुशासन, समर्पण, नेतृत्व एवं राष्ट्रभक्ति—पर विशेष बल देते हुए कहा कि एनसीसी युवाओं को सशक्त एवं जिम्मेदार नागरिक बनाने का एक सशक्त माध्यम है। उन्होंने पीआई (स्थायी प्रशिक्षक) स्टाफ को निर्देश दिए कि प्रशिक्षण में गुणवत्ता, कठोरता एवं व्यावहारिकता को प्राथमिकता दी जाए, ताकि कैडेट्स भविष्य में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सकें। साथ ही उन्होंने आपदा प्रबंधन एवं जीवन कौशल से संबंधित प्रशिक्षण पर भी विशेष जोर दिया।
कार्यक्रम के दौरान तीन एएनओ को सेकंड ऑफिसर के पद पर पदोन्नत किया गया, जिनमें सेफाली (विजय मेमोरियल स्कूल), सुनील कुमार (राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय डलहौजी) तथा नरेश (केन्द्रीय विद्यालय चमेरा) शामिल हैं। इसके अतिरिक्त अर्नी विश्वविद्यालय के एसडी लेफ्टिनेंट रोहित कुमार भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे।
इस अवसर पर कर्नल जे.एस. कौशल, प्रशासनिक कर्नल बी.जे.एस. सिंधु, सूबेदार जोगिंदर, सूबेदार सुरिंदर, हवलदार राजिंदर कुमार तथा समस्त पीआई स्टाफ उपस्थित रहे।
समापन में ब्रिगेडियर हरप्रीत सिंह ने यूनिट के समर्पण, अनुशासन एवं उत्कृष्ट कार्यों की भूरी-भूरी प्रशंसा करते हुए विश्वास व्यक्त किया कि एनसीसी 9 एचपी बटालियन भविष्य में भी इसी प्रकार उत्कृष्टता के नए मानदंड स्थापित करती रहेगी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

मिंजर मेला के सफल आयोजन को लेकर उप समितियों की बैठक आयोजित : कानून-व्यवस्था के लिए उपयुक्त संख्या में पुलिस बल की होगी तैनाती

उपायुक्त अपूर्व देवगन ने की अध्यक्षता , मिंजर मेला- 2023 का क्लीन चंबा- ग्रीन चंबा रहेगा थीम प्रतिबंधित सिंगल यूज़ प्लास्टिक पदार्थों की बिक्री पर होगी कार्रवाई चंबा, 30 जून उपायुक्त अपूर्व देवगन की...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मिंजर स्मारिका एवं निमंत्रण कार्ड उप समिति की बैठक आयोजित

अतिरिक्त ज़िला दंडाधिकारी अमित मैहरा ने की अध्यक्षता निमंत्रण कार्ड तथा स्मारिका के आवरण पृष्ठ का डिजाइन पदम श्री विजय शर्मा से करवाने का लिया गया निर्णय एएम नाथ। चम्बा :  अतिरिक्त ज़िला दंडाधिकारी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मनरेगा का अलग खाता क्यों नहीं खोल रही है सुक्खू सरकार – 800 करोड़ के अनुदान की राह में अड़ंगा लगा रही है सरकार : जयराम ठाकुर

थुनाग में विकसित भारत संकल्प सभा में शामिल हुए नेता प्रतिपक्ष एएम नाथ। मण्डी :  नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि सरकार की मंशा केंद्र द्वारा चलाई गई योजनाओं को लेकर ठीक नहीं...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

एम्स बिलासपुर के लिए 10 सीधी इलेक्ट्रिक बस सेवाएं : रोजाना एक हजार से अधिक मरीजों को लाभ

रोहित जसवाल।  शिमला। मरीजों और तीमारदारों की सुविधा के लिए एचआरटीसी ने विभिन्न क्षेत्रों से एम्स बिलासपुर तक 10 सीधी इलेक्ट्रिक बस सेवाएं शुरू की हैं। उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने बताया कि इन सेवाओं...
Translate »
error: Content is protected !!