तलाक के बाद पत्नी ढोल की थाप पर खूब नाची : जश्न मनाते वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल…माता-पिता का मेजर बेटा डिप्रेशन में

by

लुधियाना :  पति से तलाक के बाद पत्नी ढोल की थाप पर  डांस करने की वायरल वीडियो ने फौजी परिवार को सुर्खियों में ला दिया है। उत्तर प्रदेश के मेरठ की प्रणिता शर्मा और सेना में तैनात मेजर गौरव अग्निहोत्री का विवाह 14 दिसंबर 2018 को हुआ था। चार अप्रैल 2026 को कोर्ट ने दोनों का तलाक मंजूर किया। तलाक के तुरंत बाद प्रणिता का जश्न मनाते वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। मेजर गौरव वर्तमान में जालंधर कैंट में तैनात बताए जा रहे हैं। उनके माता-पिता का कहना है कि तलाक और सार्वजनिक विवाद के बाद उनका बेटा डिप्रेशन में है।

मेजर के पिता, रिटायर्ड सूबेदार श्याम किशोर अग्निहोत्री का कहना है कि कोर्ट में हुए समझौते के तहत दोनों पक्षों को एक-दूसरे की सामाजिक छवि खराब न करने की शर्त माननी थी, लेकिन बहू ने मीडिया में बयान देकर और जश्न मनाकर समझौते का उल्लंघन किया। उनका आरोप है कि पोते का मुंडन बिना जानकारी के करा दिया गया, जिससे विवाद बढ़ा। उन्होंने बहू की बीमारी और प्रसव के दौरान सेवा की, लेकिन बदले में उन्हें बदनामी मिली।

मेजर की मां अनीता अग्निहोत्री ने बहू के मायके वालों पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि बहू के मायके पक्ष ने षड्यंत्र रचकर परिवार को अलग किया और एक सैन्य अधिकारी की छवि को नुकसान पहुंचाया। वहीं प्रणिता के पिता, रिटायर्ड जज ज्ञानेंद्र शर्मा ने कहा कि उनकी बेटी ने शादी के सात वर्षों में मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना झेली। कई प्रयासों के बाद जब हालात नहीं सुधरे, तो उसने कानूनी रास्ता चुना। उन्होंने कहा कि ससुराल में बेटी दुखी थी और उसे सम्मान के साथ घर लाना हमारा कर्तव्य है। वहीं प्रणिता शर्मा मेरठ में एक ज्यूडिशियल अकादमी से जुड़ी हैं। प्रणिता ने कहा कि महिलाओं को चुप नहीं रहना चाहिए। पहले खुद को शिक्षित और आत्मनिर्भर बनाइए, फिर अपने अधिकारों के लिए खड़े होइए।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

तीसरे दिन में प्रवेश : सीपीआई (एम) की ज्वलंत मुद्दों पर लोगों से संपर्क मुहिम

गढ़शंकर, 3 सितंबर: सीपीआई (एम) के केंद्रीय कमेटी के आह्वान पर गढ़शंकर तहसील के लोगों के साथ उनके ज्वलंत मुद्दों पर संपर्क अभियान शुरू किया गया है। आज मुहिम के तीसरे दिन बीबी सुभाष...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पेयजल एक मौलिक आवश्यकता है और बदलती मौसम की परिस्थितियों के कारण पेयजल एक गंभीर चुनौती बन सकता : शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर

शिक्षा मंत्री ने थरोला में किया 1.45 करोड़ से निर्मित उठाऊ पेयजल योजना का उद्घाटन एएम नाथ। कोटखाई : शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने आज कोटखाई उप मण्डल के अंतर्गत ग्राम पंचायत थरोला में...
article-image
पंजाब

Obesity, heavy body can also

Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/May.2 : Seven types of happiness have been given importance in human life. The most important happiness among these seven happiness is a healthy body. Our body will remain healthy as long as...
article-image
पंजाब

आठ बार सांसद व चार बार मंत्री रहे चौधरी अजीत सिंह के निधन पर आल इंडिया जाट महासभा ने दुख जताया

गुडग़ांव : आठ बार सांसद रहे और चार बार केंद्री मंत्री रहे चौधरी अजीत सिंह के  आज गुडग़ांव के अस्पताल में देहांत होने पर आल इंडिया जाट महासभा ने गहरा दुख प्रकट किया। आल...
Translate »
error: Content is protected !!