चंबा के उदयपुर में दर्दनाक हादसा, ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आकर युवक की मौत

by

इकलौते कमाऊ बेटे की मौत से परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

पुलिस ने चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर शुरू की जांच

एएम नाथ। चम्बा :  हिमाचल प्रदेश के चंबा जिला की ग्राम पंचायत उदयपुर में वीरवार देर रात एक हृदय विदारक हादसा सामने आया, जिसने पूरे क्षेत्र को शोक में डुबो दिया। यहाँ एक अनियंत्रित ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से 26 वर्षीय युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद उदयपुर और आसपास के इलाकों में मातम का माहौल है।
मृतक की पहचान नोडी (26), पुत्र नामो राम के रूप में हुई है, जो पेशे से मजदूर था और मेहनत-मजदूरी कर अपने परिवार का पालन-पोषण करता था। जानकारी के अनुसार, यह हादसा वीरवार रात करीब 9:30 बजे पंचायत के पंप हाउस के समीप हुआ। बताया जा रहा है कि अंधेरे के कारण युवक को ट्रैक्टर के आने का अंदाजा नहीं हो पाया और वह अचानक उसकी चपेट में आ गया। टक्कर इतनी भीषण थी कि उसे संभलने का मौका तक नहीं मिला और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
इस दुखद घटना ने परिवार को पूरी तरह तोड़कर रख दिया है। नोडी अपने माता-पिता का इकलौता बेटा और घर का एकमात्र कमाने वाला सदस्य था। बेटे की मौत की खबर सुनते ही माँ बेहोश होकर गिर पड़ीं, जबकि पिता बदहवास हालत में नंगे पैर ही घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े। मृतक की एक बड़ी बहन है, जिसकी शादी हो चुकी है। अब घर में केवल बुजुर्ग माता-पिता ही रह गए हैं, जिनका सहारा छिन गया है।
हादसे की सूचना मिलते ही द्रड्डा पुलिस चौकी की टीम मौके पर पहुँची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस अधीक्षक चंबा विजय सकलानी ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि ट्रैक्टर के नीचे आने से युवक की मौत हुई है।
पुलिस ने ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच शुरू कर दी है। यह भी जांच की जा रही है कि हादसा चालक की लापरवाही से हुआ या फिर किसी तकनीकी खराबी के कारण।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

बहन बनी प्रधान तो भाई बन गया उपप्रधान : सिरमौर के गांव बाऊनल काकोग में जअनिता शर्मा प्रधान चुनी गई तो उसका सगया भाई रामचरण उपप्रधान

सिरमौर : विकास खंड संगड़ाह की ग्राम पंचायत बाऊनल काकोग में लोगों ने  भाई-बहन को पंचायत प्रधान उपप्रधान चुने जाने की पूरे हिमाचल में गांव चर्चा आ गया है।  अनिता शर्मा प्रधान चुनी गई...
article-image
हिमाचल प्रदेश

प्रदेश में उत्साह व हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया हिमाचल दिवस : राज्यपाल ने की शिमला में राज्य स्तरीय समारोह की अध्यक्षता

एएम नाथ । शिमला 15 अप्रैल – प्रदेश में 77वां हिमाचल दिवस आज हर्षाेल्लास व उत्साह के साथ मनाया गया।  राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने शिमला के ऐतिहासिक रिज मैदान में राज्य स्तरीय हिमाचल...
article-image
हिमाचल प्रदेश

लड़कों में ऊना और लड़कियों में मंडी जिला ने जीती ट्राफी : एसपी ने राज्य स्तरीय अंडर-14 एथलेटिक्स प्रतियोगिता के विजेताओं को बांटे ईनाम

रोहित भदसाली।  हमीरपुर 26 अक्तूबर। छात्र और छात्राओं की राज्य स्तरीय अंडर-14 एथलेटिक्स प्रतियोगिता शनिवार को अणु के सिंथेटिक ट्रैक ग्राउंड में संपन्न हो गई। समापन अवसर पर पुलिस अधीक्षक भगत सिंह ठाकुर ने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हि.प्र. अनुसूचित जाति आयोग की आधिकारिक वेबसाइट मुख्यमंत्री ने की लॉन्च

एएम नाथ। शिमला :  मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने वीरवार सायं हिमाचल प्रदेश अनुसूचित जाति आयोग की आधिकारिक वेबसाइट लॉन्च की। उन्होंने कहा कि आयोग की इस https://hpscforsc.com  वेबसाइट के माध्यम से बड़ी...
Translate »
error: Content is protected !!