कांग्रेस पार्टी ने डॉ. बी.आर. अंबेडकर को श्रद्धांजलि अर्पित की : न सिर्फ आज, बल्कि आने वाले समय में भी हमें मार्ग दिखाते रहेंगे डा. अंबेडकर के विचार: पवन दीवान

by

लुधियाना, 14 अप्रैल: कांग्रेस पार्टी द्वारा लुधियाना शहरी कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष और पंजाब लार्ज इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट बोर्ड के पूर्व चेयरमैन पवन दीवान की अगुवाई में सराभा नगर में संविधान निर्माता डॉ. बी.आर. अंबेडकर का जन्मदिवस सम्मानपूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनकी तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उनके विचारों को याद किया।

इस मौके पर संबोधित करते हुए, पवन दीवान ने कहा कि डॉ. अंबेडकर के विचार आज के समय में और भी अधिक प्रासंगिक हो गए हैं, जब समाज के विभिन्न वर्गों को अपने अधिकारों के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि डॉ. अंबेडकर ने देश को एक मजबूत और महान संविधान दिया, लेकिन मौजूदा सरकार लगातार उसे कमजोर करने की कोशिश कर रही है।

दीवान ने जोर देते हुए, कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा से समाज के जरूरतमंद और पिछड़े वर्गों के अधिकारों के लिए संघर्ष करती रही है। उन्होंने कहा कि डॉ. अंबेडकर के विचार न केवल आज, बल्कि आने वाले समय में भी हमें मार्गदर्शन देते रहेंगे।

इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेसी नेता इंदरजीत कपूर, जसविंदर सिंह ओसाहन, गुरनाम सिंह क्लेर, गगनदीप बावा, हेमंत महाजन, निर्भय सिंह रंगूवाल, वरुण शर्मा, निवेश वासन और शिव ओसाहन भी मौजूद रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

ट्रैफिक जाम, धरना प्रदर्शन : गढ़शंकर झुंगीयां सड़क की दयनीय दशा और सड़क के धीमी गति निर्माण के कारण लेकर कंडी संघर्ष कमेटी के नेतृत्व में लोगों ने किया

गढ़शंकर : गढ़शंकर झुंगीयां सड़क की दयनीय दशा के कारण और सड़क के निर्माण धीमी गति के कारण लोगों को पेश आ रही समस्याओं को लेकर कंडी संघर्ष कमेटी के नेतृत्व में लोगों ने...
article-image
पंजाब

AAP Government Pushes Punjab into

No Education Revolution Possible Without Teachers – Dr. Karimpuri Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/July 4 : Bahujan Samaj Party (BSP) Punjab President and former Rajya Sabha MP Dr. Avtar Singh Karimpuri has strongly criticized the Aam Aadmi...
article-image
पंजाब

राष्ट्रीय बुनकर दिवस उद्योग केंद्र मेें मनाया : जीएम जिला उद्योग केंद्र ने हस्त शिल्प को प्रफुल्लित करने संबंधी सरकार की अलग-अलग स्कीमों से करवाया परिचित

होशियारपुर, 07 अगस्त:  जिला उद्योग केंद्र होशियारपुर में आज राष्ट्रीय बुनकर दिवस मनाया गया। जानकारी देते हुए जनरल मैनेजर जिला उद्योग केंद्र अरुण कुमार ने बताया कि इस समारोह के दौरान जिले के अलग-अलग...
article-image
पंजाब

भारत लौटकर उसके पिता को मार डाला : लिव इन पार्टनर की शिकायत पर ऑस्ट्रेलिया से हुआ डिपोर्ट

लुधियाना :  लुधियाना में 78 साल के बुजुर्ग की हत्या कर दी गई  पुलिस ने जांच शुरू की तो पता चला कि आरोपी का बुजुर्ग की बेटी के साथ कनेक्शन है. खबर है कि...
Translate »
error: Content is protected !!