थल्ली में ‘पोल खोल अभियान’ के तहत कांग्रेस सरकार पर जमकर बरसे भाजपा नेता जय सिंह

by

चम्बा में स्वास्थ्य सेवाओं और परिवहन व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल

बंद बस रूटों और मेडिकल कॉलेज में सुविधाओं की कमी से जनता परेशान

एएम नाथ। चम्बा : साहो क्षेत्र की ग्राम पंचायत कीड़ी के गांव थल्ली में मंगलवार को ‘पोल खोल अभियान’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) कार्यसमिति के सदस्य जय सिंह ने लोगों को संबोधित किया। उन्होंने भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (कांग्रेस) सरकार की नीतियों और कार्यप्रणाली की कड़ी आलोचना करते हुए कहा कि प्रदेश आर्थिक संकट में फंस चुका है और विकास कार्य ठप पड़ गए हैं।
जय सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में प्रदेश पर कर्ज का बोझ लगातार बढ़ा है, जिसका सीधा असर आम जनता पर पड़ रहा है। उन्होंने विशेष रूप से चम्बा जिले की स्वास्थ्य सेवाओं का जिक्र करते हुए कहा कि मेडिकल कॉलेज में स्टाफ और विशेषज्ञ डॉक्टरों की भारी कमी है। इसके कारण मरीजों को इलाज के लिए जिला मुख्यालय से बाहर जाना पड़ता है, जिससे उन्हें आर्थिक और मानसिक परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
उन्होंने आरोप लगाया कि पर्याप्त बजट के अभाव में अस्पतालों में दवाइयों की भारी कमी बनी हुई है। मरीजों को मजबूरी में बाहर से महंगी दवाइयां खरीदनी पड़ रही हैं। उन्होंने यह भी कहा कि बार-बार मांग उठाने के बावजूद मेडिकल कॉलेज में हृदय रोग, मूत्र रोग, कैंसर, न्यूरोलॉजी, नेफ्रोलॉजी और पल्मोनरी जैसे महत्वपूर्ण विभाग अब तक शुरू नहीं किए गए हैं। इसका परिणाम यह है कि मरीजों को धर्मशाला, टांडा या अन्य शहरों का रुख करना पड़ता है, जिससे उन पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ता है।
परिवहन व्यवस्था को लेकर भी उन्होंने सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि एचआरटीसी की बसों की हालत बेहद खराब है और आए दिन सड़कों पर तकनीकी खराबियों की घटनाएं सामने आती रहती हैं। चलते रूटों पर बसों के महत्वपूर्ण पुर्जों का अचानक खराब हो जाना वर्कशॉप की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े करता है। उन्होंने मांग की कि यात्रियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए बसों की नियमित जांच और मरम्मत सुनिश्चित की जाए।
जय सिंह ने यह भी बताया कि घाटे के कारण एचआरटीसी के कई महत्वपूर्ण रूट बंद कर दिए गए हैं, जिनमें मंगली-भंजराडू, बाट-सेरी, चम्बा-झुलाड़ा, चम्बा-कुंडी सुनारा, चम्बा-खज्जियार भराड़ी, कूंर-भरमौर-तरेला, कुड्डन-डलहौजी-खज्जियार, डंडी-सलूणी, सलूणी-बसुआ, चम्बा-डंडी छुद्रदा और भंजराडू-मंगली जैसे रूट शामिल हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार के प्रतिनिधि इन रूटों को बहाल करने में कोई रुचि नहीं दिखा रहे हैं।
उन्होंने कहा कि चम्बा में केवल उद्घाटन के नाम पर पट्टिकाएं लगाना विकास नहीं कहलाता, बल्कि जमीनी स्तर पर सुविधाएं उपलब्ध कराना जरूरी है। इस मौके पर ज्ञानू, मोती राम, हाको, देश राज, हेम राज, प्रेम लाल, कांता देवी (पूर्व वार्ड सदस्य), ज्योति (महिला प्रमुख), अशोक कुमार (बूथ अध्यक्ष बंजल), विकास कुमार (पूर्व वार्ड सदस्य), दत्तो ठाकुर और हितेश सहित अन्य लोग भी उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री 17 को गलोड़ से करेंगे ‘सरकार गांव के द्वार’ का शुभारंभ : जिला के अन्य विधानसभा क्षेत्रों में भी अलग-अलग दिन आयोजित होंगे कार्यक्रम – DC हेमराज बैरवा

उपायुक्त हेमराज बैरवा ने की तैयारियों की समीक्षा, अधिकारियों को दिए निर्देश हमीरपुर 12 जनवरी:  प्रदेश सरकार आम लोगों की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए ‘सरकार गांव के द्वार’ कार्यक्रम आरंभ करने जा...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

300 यूनिट फ्री बिजली का फायदा ऐसे मिलेगा : पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना का ऐलान

नई दिल्ली।  वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मंगलवार को सोलर ऊर्जा आधारित एक खास पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना का ऐलान किया। वित्त मंत्री ने नि:शुल्क सौर बिजली योजना को लेकर कहा कि प्रधानमंत्री...
article-image
हिमाचल प्रदेश

श्री ओरोविंदो पब्लिक स्कूल बद्दी में गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया

बद्दी, 27 जनवरी (तारा) : श्री ओरोविंदो पब्लिक स्कूल बद्दी में गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः विद्यालय के डायरेक्टर कर्नल केजेएस रंधावा द्वारा झंडा फहराने के साथ हुआ...
article-image
हिमाचल प्रदेश

ऊना में अंतर्राष्ट्रीय वरिष्ठ नागरिक दिवस पर सम्मान समारोह आयोजित : वरिंद्र शर्मा बोले…समाज की अमूल्य धरोहर हैं वरिष्ठ नागरिक

रोहित जसवाल।  ऊना, 1 अक्तूबर। अंतर्राष्ट्रीय वरिष्ठ नागरिक दिवस के अवसर पर सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के सौजन्य से जिला कल्याण भवन ऊना में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर...
Translate »
error: Content is protected !!