शाहपुर के घाटे में श्रद्धालुओं को ले जा रही अनियंत्रिंत होकर महिंद्रा पिकअप पलटी : तीन गंभीर घायलों समेत 14 घायल

by

गढ़शंकर :  गढ़शंकर-नंगल पर शाहपुर घाटे में पहाड़ियों के बीच श्री खुरालगढ़ साहिब से नतमस्तक होकर आ रहे श्री फतेहगढ साहिब के श्रध्दालुओं से भरी  महिंद्रा पिकअप के अनियंत्रित होकर पलटने से 14 श्रद्धालू घायल हो गए। जिन्में से तीन की हालत गंभीर होने पर उन्हें सरकारी अस्पताल ,सेक्टर 32 , चंडीगढ़ रैफर कर दिया गया।
जिला फतेहगढ साहिब के गांव भामरसी ज़ेर से करीव तीस श्रद्धालु महिंद्रा पिकअप नंबर पीबी-11 एएच -8280 में सवार होकर श्री खुरालगढ़ साहिब में गुरु रविदास जी के धार्मिक स्थलों पर माथा टैकने और बैसाखी के अवसर पर आयोजित समागमों में शामिल होने आये हुए थे। जिसे चालक बलविंदर सिंह चला रहा था।  कल रात जब वह वापिस आपने गांव जा रहे थे तो शाहपुर के घाटे में अनियंत्रिंत हो कर पलट गई। जिससे महिंद्रा पिकअप में सवार  जसवीर कौर, अमरजीत कौर, बलजीत कौर, परमजीत कौर, सज्जन सिंह, अवनीत सिंह , बुद्ध सिंह, स्वीटी, रानी,अवनीत कौर ,जसविंदर सिंह, दविंदर सिंह, दविंदर कौर  तथा परमजीत कौर घायल हो गए। श्री खुरालगढ़ साहिब से माथा टेक कर आपने साथियों के साथ वापिस सुरिंदर मीरपुर जट्टां , श्रद्धालुओं और पुलिस कर्मचारियों ने घायलों को सिवल अस्पताल गढ़शंकर पहुँचाया।
सिवल अस्पताल गढ़शंकर में मौजूद डॉक्टरों ने  जसवीर कौर, अमरजीत कौर तथा बलजीत कौर की गंभीर हालत को देखते सरकारी अस्पताल ,सेक्टर 32 , चंडीगढ़  रेफर कर दिया। इस दौरान सुचना मिलने पर गढ़शंकर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर वाहन को कब्जे में ले लिया और दुर्घटना की जांच शुरू कर दी।

अस्पताल में घायलों देखने जो पहुंचे : श्री गुरु रविदास के तपोस्थल श्री खुरालगढ़ साहिब के मुख्य सेवादार बाबा केवल सिंह , हेड ग्रंथी नरेश सिंह, श्री गुरु रविदास जी के धार्मिक स्थल चरण छौ गंगा के प्रबंधक संत सुरिंदर सिंह , कांग्रेस नेता पंकज कृपाल , यूथ कांग्रेस के नेता प्रणव कृपाल, जरनैल सिंह गढ़ी मानसोवाल ने अस्पताल में पहुँच कर मरीजों का हाल चाल जाना।

सुरिंदर मीरपुर जट्टां :  चंडीगढ़ रेफर करने से पहले सिवल अस्पताल में डॉक्टर ने कहा एक घायल का इलाज हो सकता है। इसके सिर की नवांशहर से सिटी स्कैन ते कुछ और टेस्ट करवा कर ले आयो, उस पर तेरह चौदह हजार खर्च आएगा।  लेकिन वहां पर मौजूद इस पर कुछ नहीं बोले। जिसके चलते उक्त घायल को भी डॉक्टरों को रैफर कर दिया।

एसएचओ गगनदीप सिंह सेखों : शाहपुर घाटे में पहाड़ियों में चालक का महिंद्रा पिकअप नियंत्रित नहीं हुयी और अनियंत्रियंत होकर महिंद्रा पिकअप एक साइड पर लग गई।  सभी घायलों का इलाज कर उन्हें घर भेज दिया गया।  एफआईआर दर्ज नहीं की गई , कयोकिं गल्ती पिकअप चालक की थी। श्रद्धालुओं को यात्री वाहनों में ही धार्मिक स्थलों पर माथा टेकने जाना चाहिए।

श्री खुरालगढ़ में आने वाले श्रद्धालुओं के आधा दर्जन के करीव वाहन हो चुके दुर्घटनाग्रस्त :

13 अप्रैल ,2023  :  गढ़ी मानसेवाल की खड्ड में पहाड़ियों के बीच ट्रैक्टर ट्राली पलटने से तीन की मौत और 11 घायल हुए थे।
14 अप्रैल ,2023  : गांव बस्सी के निकट पहाड़ियों के बीच तेज गति में जा रहा कैंटर अनियंत्रित होकर श्रद्धालुओं को कुचल डाला। जिसमें 7 की मौत और 20 घायल हुए थे।
21 मई ,  2023   :   गढ़ी मानसेवाल की खड्ड में पहाड़ियों के बीच ट्रैक्टर ट्राली पलटने से तीन महिलाओं की मौत और 35 घ्याल हुए थे।

04 मार्च ,2024   : गढ़ी मानसेवाल की खड्ड में पहाड़ियों के बीच बस के पलटने से पंद्रह लोग घायल हो गए थे।

ओवरलोडिड वाहनों का पहाड़ियों में अनियंत्रित होना दुर्घटनाओं का बनता है कारण :
श्री खुरालगढ़ साहिब व अन्य धार्मिक स्थलों में जाने वाले अधिकांश श्रद्धालू  महिंद्रा पिकअप , टेम्पुओं , या ट्रकों में माथा टेकने के लिए जाते है और ज्यादा वाहनों में तो डबल जुगाड़ लगाकर छतें बनाई होती है। इसके इलावा पंजाब के मैदानी इलाके दोआबे, मालवे और माझे से आने वाले वाहनों के चालकों को पहाड़ी इलाके में वाहन चलाने का तजुर्वा भी कम होता है। जिसके चलते अक्सर दुर्घटनाए होती है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

पंजाब

एसएमओ डा. स्वाति शिमार ने आई.आई.एम. अहमदाबाद में मैनेजमेंट ट्रेनिंग में लिया हिस्सा

होशियारपुर / दलजीत अजनोहा  :  पंजाब सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा राज्य के 28 सीनियर मैडीकल अफसरों के लिए देश के प्रतिष्ठित संस्थान इंडियन इंस्टीच्यूट आफ मैनेजमैंट अहमदाबाद में 7 दिवसीय...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पटवारी के 900 और गेस्ट फैकल्टी के आधार पर होगी 2600 शिक्षकों की भर्ती 

एएम नाथ। शिमला :   हिमाचल कैबिनेट की बैठक शुक्रवार को मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू की अध्यक्षता में हुई। बैठक में इंडस्ट्री मिनिस्टर हर्षवर्धन चौहान, शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर और पीडब्ल्यूडी मंत्री विक्रमादित्य सिंह शामिल नहीं...
article-image
हिमाचल प्रदेश

तिरंगा घर पर लगाए : सेल्फी करें वेबसाइट पर अपलोड

13-15 अगस्त तक जिला ऊना के हर घर व सरकारी भवन में लगाया जाएगा तिरंगा झंडा ऊना: 25 जुलाई: आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत 75वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में भारत सरकार ने...
article-image
पंजाब

हरपुरा की मांग पर स्टेडियम में रेसलिंग विंग बनाने व ट्रैक दो सौ मीटर चार सौ मीटर करने की खेल मंत्री ने की घोषणा

श्री हरगोबिंदपुर।  गांव हरपुरा में सरकारी सीनियर सैकंडरी स्कूल हरपुरा डंडाई में नए बनाए गए स्र्पोटस स्टेडियम का उदघाटन खेल मंत्री राणा गुरजीत सिंह पहुंचे। जिनका गांव में पहुंचने पर आल इंडिया जाट महासभा...
Translate »
error: Content is protected !!