अध्यापिका पर एसिड अटैक : अध्यापिका और दो बच्चे घायल; आरोपी गिरफ्तार

by

बटाला । थाना घुमाण के तहत आते गांव महमदपुर में एक स्कूल में बच्चों को पढ़ा रही महिला अध्यापिका पर एक व्यक्ति ने तेजाब फेंक दिया, जिसके चलते उक्त महिला टीचर सहित एक 4 वर्षीय बच्ची और 6 वर्षीय बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गए।

डीएसपी श्री हरगोबिंदपुर साहिब हरीश बहल ने बताया कि गांव महमदपुर स्थित सरकारी प्राइमरी स्कूल में महिला टीचर लखविंदर कौर यूकेजी कक्षा के बच्चों को पढ़ा रही थी।

इस दौरान आरोपित कक्षा में घुसा और महिला टीचर पर तेजाब फेंक दिया। इसके चलते उक्त महिला टीचर गंभीर रूप से घायल हो गई, जबकि कक्षा में मौजूद 2 बच्चों भी तेजाब की कुछ बूंद पड़ने से घायल हो गए। घटना के बाद स्कूल में अफरा-तफरी मच गई और घायल टीचर को इलाज के लिए बटाला अस्पताल भेजा गया तथा पुलिस को सूचना दी गई। जख्मी बच्चों में अजीत सिंह और प्रभजोत कौर शामिल हैं।

डीएसपी ने बताया कि घायल महिला और बच्चों को इलाज के लिए अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए तेजाब से हमला करने वाले आरोपित तेजबीर सिंह निवासी घणिए-के-बांगर को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि हमले के पीछे के कारणों का अभी खुलासा नहीं हुआ है, लेकिन यह सामने आया है कि आरोपी युवक नशे का आदी है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

शूगर मिल के इंस्पेकटर भाग सिंह अटवाल के पिता काबुल सिंह के निधन पर शोक प्रकट किया

गढ़शंकर: शूगर मिल के इंस्पेकटर व समाज सेवी भाग ङ्क्षसंह अटवाल व पंजाब पुलिस के एएसआई निरपाल सिंह,अवतार सिंह अटवाल के पिता काबुल सिंह(84 वर्ष) का कल निधन हो गया। उनका अंतिम संसकार कल...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

सुखबीर सिंह बादल तनखइया घोषित : हुकुमनामा को लेकर विवाद में फैसला

पटना : तख्त श्री हरिमंदिर जी पटना साहिब व श्री अकाल तख्त साहिब के बीच हुकुमनामा को लेकर विवाद जारी है। इस मामले को लेकर शनिवार को पंच प्यारों ने जत्थेदार ज्ञानी बलदेव सिंह...
article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

मज़दूर अधिकारों के लिए 5 जून चंडीगढ़ और 9 जून लुधियाणा में होगा रोष प्रदर्शन

पुनीत महाजन l चंडीगढ़ : मज़दूरों के अधिकारों, सम्मानजनक जीवन और श्रम कानूनों को लागू करवाने की मांग को लेकर 5 जून 2026 को चंडीगढ़ तथा 9 जून 2026 को लुधियाणा में विशाल रोष...
Translate »
error: Content is protected !!