धौलाधार पब्लिक स्कूल बरोटीवाला का दसवीं का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत

by

विद्यालय के छात्र अमन ने 93% प्रतिशत अंक हासिल किए।

बद्दी, 17 अप्रैल (तारा) : सीबीएसई द्वारा घोषित कक्षा दसवीं के परीक्षा परिणाम में धौलाधार पब्लिक स्कूल सतीवाला बरोटीवाला ने हर साल की तरह इस बार भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 100% सफलता हासिल कर के कीर्तिमान स्थापित किया है। सभी छात्र शानदार अंक प्राप्त करके उत्तीर्ण हुए। विद्यालय के छात्र अमन ने 93 % अंक प्राप्त करके प्रथम स्थान, अवंत 89% प्रतिशत अंक प्राप्त करके द्वितीय स्थान, खुशी संगर् 88 % तृतीय स्थान, अनन्या 85 %अंक प्राप्त करके चौथे स्थान पर रही हैं। इस वर्ष विद्यालय के कुल 24 छात्रों ने कक्षा दसवीं की परीक्षा दी थी जिसमें सभी छात्रों ने परीक्षा उतीर्ण करके विद्यालय का नाम गौरर्वान्वित किया है। विद्यालय के डायरेक्टर कंवर गौरव सिंह राणा और चेयरपर्सन रणधीर सिंह राणा ने एवं प्रधानाचार्या श्रीमती अनीता गुप्ता ने छात्रों को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री जिस राह पर चल रहे हैं न वह काम अच्छा और न उसका अंजाम अच्छा : जयराम ठाकुर

जो विधायक मुख्यमंत्री का साथ नहीं देंगे तो क्या उन्हें जेल में डाल देंगे राजनीति कर रहे अधिकारी और विभाग अपनी सीमाएं न लांघे आपदा में जिन्होंने अपने परिजन खोए और लाश नहीं पाए,...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पेपर लीक पर पीएम का संदेश स्पष्ट, हिमाचल में दोषियों को क्यों बचा रही सरकार: जयराम ठाकुर

पेपर लीक मामले में सुक्खू सरकार पर जयराम का हमला, बोले- रिपोर्ट दबाई, दोषियों को संरक्षण मिला युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं, कांग्रेस समाधान नहीं राजनीति कर रही : जयराम ठाकुर एएम...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

उप मुख्यमंत्री ने कुर्पन खड्ड पेयजल योजना को हुए नुकसान का लिया जायजा : योजना को पुनः स्थापित करने के लिए अधिकारियों को उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने दिए दिशा निर्देश

शिमला, 03 अगस्त – उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने बादल फटने से बागी पूल, मतियाना, कुमारसैन, सैंज, कुर्पन खड्ड में जल शक्ति विभाग की पेयजल योजनाओं को हुए नुकसान का घटना स्थल पर जाकर जायजा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

चार मील के पास 31 मई तक दो-दो घंटे बंद रहेगा निर्माणाधीन नेरचौक से पंडोह फोरलेन

एएम नाथ। मंडी, 2 मई।  जिला मजिस्ट्रेट एवं अध्यक्ष जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण मंडी अपूर्व देवगन ने एक आदेश जारी किया है कि नेरचौक से पंडोह फोरलेन पर चल रहे निर्माण कार्य को ध्यान...
Translate »
error: Content is protected !!