पंजाब की मंडियों में 28 लाख मीट्रिक टन गेहूं की आमद, 24 लाख मीट्रिक टन से अधिक की खरीद : लाल चंद कटारूचक्क

by

दाना मंडी टांडा में लिया खरीद प्रबंधों का जायजा, किसानों के खातों में 647 करोड़ रुपए से अधिक की अदायगी
122 लाख मीट्रिक टन गेहूं की खरीद के लक्ष्य को पूरा करने के लिए राज्य की मंडियों में पुख्ता इंतजाम
विधायक जसवीर सिंह राजा गिल सहित किया टांडा मंडी का दौरा
टांडा, 19 अप्रैल: पंजाब के खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री लाल चंद कटारूचक्क ने आज यहां दाना मंडी में गेहूं की खरीद प्रबंधों का जायजा लेते हुए कहा कि राज्य की मंडियों में गेहूं की खरीद निर्विघ्न जारी है और अब तक हुई 28 लाख मीट्रिक टन से अधिक गेहूं की आमद में से 24 लाख मीट्रिक टन से अधिक फसल खरीदी जा चुकी है।

दाना मंडी में विधायक जसवीर सिंह राजा गिल और संबंधित अधिकारियों के साथ पहुंचे कैबिनेट मंत्री लाल चंद कटारूचक्क ने निकटवर्ती गांव बस्ती के किसान जैला की ढेरी की खरीद करवाते हुए बताया कि पंजाब सरकार द्वारा मंडियों में खरीद के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं, जिसके कारण किसानों को फसल बेचने में कोई परेशानी नहीं आएगी।

उन्होंने कहा कि गेहूं की खरीद के बदले न्यूनतम समर्थन मूल्य 2585 रुपए के हिसाब से अब तक किसानों के खातों में 647 करोड़ रूपए की अदायगी की जा चुकी है। उन्होंने बताया कि पंजाब सरकार किसानों की फसल का एक-एक दाना उठाने के लिए वचनबद्ध है, जिसके नतीजे के रूप में मंडियों में निर्विघ्न खरीद जारी है।

उन्होंने कहा कि नियमों के अनुसार खरीद के 48 घंटों के अंदर किसानों को बनती अदायगियां की जा रही हैं और इसके साथ ही लिफ्टिंग भी तेज हो रही है।

कैबिनेट मंत्री लाल चंद कटारूचक्क ने खरीद एजेंसियों के प्रतिनिधियों और संबंधित अधिकारियों से कहा कि किसानों को मंडियों में किसी प्रकार की दिक्कत पेश न आए। मंडियों में बोरे, मंडी मजदूर और ढुलाई के प्रबंधों की बात करते हुए लाल चंद कटारूचक्क ने बताया कि पूरे राज्य की मंडियों में सभी जरूरी प्रबंध अमल में हैं और गेहूं की खरीद सुचारू ढंग से जारी है।

उन्होंने किसानों द्वारा अपने खून-पसीने और मेहनत से पैदा किए गए एक-एक दाने को खरीदने की राज्य सरकार की वचनबद्धता को दोहराते हुए कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में किसानों की फसल न्यूनतम समय में खरीदकर निर्धारित समय में उनके खातों में अदायगियां की जा रही हैं।

कैबिनेट मंत्री ने किसानों से अपील की कि वे गेहूं के अवशेष को आग न लगाएं, बल्कि कृषि विभाग की टीमों के माध्यम से उपलब्ध मशीनरी से इसका खेतों में ही प्रबंधन करें।

पिछले दिनों बेमौसमी बारिश के कारण फसल को हुए नुकसान के बारे में कैबिनेट मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने पहले ही विशेष गिरदावरी के निर्देश दे दिए थे और किसानों के नुकसान की भरपाई पंजाब सरकार द्वारा की जाएगी।

विधायक जसवीर सिंह राजा गिल ने कहा कि पंजाब सरकार किसानों की फसल को पिछले सालों की तरह सुचारू ढंग से साथ-साथ खरीदकर लिफ्ट करवाएगी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में राज्य सरकार ने लगातार किसानों का साथ दिया है और कई बड़े किसान हितैषी फैसले लिए हैं, जिससे राज्य भर में किसानों को बेहद लाभ मिल रहा है।

उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार किसानों की फसल की खरीद के बदले निर्धारित समय के अंदर-अंदर अदायगियां सुनिश्चित कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रशासनिक अधिकारियों को भी ताकीद की गई है कि मंडियों में किसानों की फसल की समय पर खरीद की जाए।

वर्णनीय है कि जिला होशियारपुर में कुल 78 मंडियां स्थापित की गई हैं, जिनमें से 65 मंडियां पक्की और 13 स्थानों पर खरीद के अस्थायी प्रबंध किए गए हैं, जबकि जिले में कुल 3,16,000 मीट्रिक टन गेहूं की आमद की संभावना है।

इस मौके पर एस.डी.एम. लवप्रीत सिंह, मार्केट कमेटी के चेयरमैन राजविंदर सिंह, मार्केट कमेटी सचिव हरप्रीत सिंह, डिप्टी डायरेक्टर खाद्य एवं आपूर्ति रजनीश कुमारी, डी.एफ.एस.सी. प्रीतकमल सूद आदि भी मौजूद थे।
–
कैप्शन: पंजाब के खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री लाल चंद कटारूचक्क दाना मंडी टांडा में गेहूं की खरीद का जायजा लेते हुए।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

पंजाब पुलिस के 6 जवान डोप टेस्ट में फेल, बर्खास्त कर भेजे गए घर : ट्रेनिंग के दौरान ऐसे हुआ शक

होशियारपुर ।  पंजाब के होशियारपुर के जहान खेला में पुलिस भर्ती केंद्र में प्रशिक्षण के दौरान छह मुलाजिम डोप टेस्ट में फेल हो गए हैं। उनके डोप टेस्ट का रिजल्ट पॉजिटिव आया है. इसके...
article-image
पंजाब

पहली तिमाही की समीक्षा और दूसरी तिमाही सम्बन्धी बैठक

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : एलायंस क्लब इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट-119 की पहली तिमाही अप्रैल-मई-जून की समीक्षा और दूसरी तिमाही जुलाई-अगस्त-सितंबर की योजना बैठक होटल शिराज रीजेंसी में डिस्ट्रिक्ट गवर्नर एैली. विवेक साहनी की अध्यक्षता में आयोजित की...
article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट में निकली 800 से अधिक पदों पर भर्ती : ये उम्मीदवार कर सकते… आवेदन

चंडीगढ़  :  सरकारी नौकरी की राह देख रहे युवाओं के लिए खुशखबरी है। पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट ने 800 से अधिक पदों पर भर्ती निकाली है। जो उम्मीदवार इन पदों पर आवेदन करना चाहते...
article-image
पंजाब

मेयर सुरिंदर कुमार शिंदा की ओर से वार्ड नंबर 29 में करीब 34 लाख रुपए की लागत वाले विकास कार्यों की शुरुआत

उद्योग मंत्री सुंदर शाम अरोड़ा के नेतृत्व में शहर के विकास में आएगी और तेजी, माउंट एवेन्यू में सडक़ों की बदलेगी नुहार होशियारपुर : उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री पंजाब सुंदर शाम अरोड़ा के योज्य...
Translate »
error: Content is protected !!