37 करोड़ के घालूवाल-झलेड़ा डबल लेन पुल का उपमुख्यमंत्री ने किया शिलान्यास

by
 रोहित जसवाल।  ऊना, 19 अप्रैल. उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने रविवार को घालूवाल में स्वां नदी पर 37 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले घालूवाल-झलेड़ा डबल लेन पुल का विधिवत शिलान्यास किया।
गौरतलब है कि राष्ट्रीय राजमार्ग 503ए के अंतर्गत स्वां नदी पर निर्मित होने वाली 292.50 मीटर लंबी यह पुल परियोजना प्रदेश सरकार के प्रस्ताव पर केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय से स्वीकृत हुई है। इसके लिए श्री अग्निहोत्री के नेतृत्व में पिछले डेढ़ वर्ष से विभिन्न स्तरों पर निरंतर प्रयास किए गए।
श्री अग्निहोत्री ने कहा कि यह पुल हरोली का प्रवेश द्वार है और इसके निर्माण से क्षेत्र में यातायात व्यवस्था पूरी तरह सुगम एवं सुरक्षित होगी।
उन्होंने बताया कि वर्ष 1962 में पंजाब के तत्कालीन मुख्यमंत्री श्री प्रताप सिंह कैरों द्वारा इस स्थान पर पुल का निर्माण करवाया गया था। समय के साथ बढ़ते ट्रैफिक दबाव और तकनीकी सीमाओं के चलते पुराने पुल के स्थान पर नए पुल की आवश्यकता महसूस की जा रही थी। अक्सर जाम और बरसात के दौरान क्षति जैसी समस्याएं भी सामने आती थीं। नया डबल लेन पुल इन सभी समस्याओं का स्थायी समाधान सिद्ध होगा।
श्री अग्निहोत्री ने कहा कि यह पुल संपर्क व्यवस्था को और मजबूत करेगा तथा क्षेत्र के विकास को नई दिशा प्रदान करेगा।
*हरोली में 132 करोड़ से 11 पुलों का निर्माण जारी*
उपमुख्यमंत्री ने कहा कि हरोली क्षेत्र में कनेक्टिविटी के शेष ‘मिसिंग लिंक’ को जोड़ने के लिए 132 करोड़ रुपये की लागत से 11 पुलों का निर्माण कार्य प्रगति पर है। इनमें 1.74 करोड़ रुपये की लागत से चंदपुर पुल, 1-1 करोड़ रुपये की लागत से ईसपुर-डेरा बाबा भर्तृहरि दमामियां खड्ड पुल, 1.60 करोड़ रुपये से गोंदपुर जयचंद खड्ड पुल, 3.82 करोड़ रुपये से चंदपुर खड्ड पुल, 4.64 करोड़ रुपये से हरोली खड्ड पुल, 8.74 करोड़ रुपये से बढ़ेड़ा खड्ड पुल, 15.04 करोड़ रुपये से कांगड़ खड्ड पुल तथा 6.24 करोड़ रुपये से पालकवाह खड्ड पुल शामिल हैं।
इसके अतिरिक्त 52 करोड़ रुपये की लागत से पंडोगा-त्यूड़ी पुल का निर्माण कार्य भी प्रगति पर है। उन्होंने बताया कि जेजों मोड़ से टाहलीवाल चौक वाया भाई का मोड़ लिंक रोड के स्तरोन्नयन के लिए 48.69 करोड़ रुपये की स्वीकृति केंद्रीय सड़क एवं अवसंरचना निधि के तहत प्राप्त हुई है। इस परियोजना के अंतर्गत 17.50 किलोमीटर सड़क का उन्नयन तथा पालकवाह, कांगड़ और बढ़ेड़ा में तीन पुलों का निर्माण शामिल है।
इससे पूर्व स्वां नदी पर निर्मित हरोली-रामपुर पुल बेहतर कनेक्टिविटी के साथ-साथ अपनी इंजीनियरिंग विशेषताओं के कारण आकर्षण का केंद्र बन चुका है और लोगों के लिए सेल्फी प्वाइंट के रूप में उभरा है।
उपमुख्यमंत्री ने कहा कि हरोली में सड़कों और पुलों के विस्तार के माध्यम से प्रत्येक क्षेत्र को विकास की मुख्यधारा से जोड़ा जा रहा है। उन्होंने कहा कि हरोली की जनता के आशीर्वाद से उन्हें राजनीति में हर मुकाम मिला है और क्षेत्र का समग्र विकास उनकी नैतिक जिम्मेदारी है।
इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस महासचिव रणजीत राणा, कांग्रेस के जिला अध्यक्ष देशराज गौतम, हरोली कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष संदीप अग्निहोत्री, कुटलैहड़ ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष विवेक मिंका, हरोली कांग्रेस के पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष विनोद बिट्टू सहित अन्य पार्टी पदाधिकारी उपस्थित थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

सड़क सुरक्षा सप्ताह पर कार्यशाला में बोले लोक निर्माण विभाग के मुख्य अभियंता : घातक सिद्ध हो रहा गलत व खतरनाक तरीके से ओवरटेक करना

मंडी, 23 नवम्बर। लोक निर्माण विभाग मंडी के मुख्य अभियंता एन.पी. चौहान ने कहा कि हिमाचल जैसे पहाड़ी क्षेत्र में सड़क पर गलत व खतरनाक तरीके से ओवरटेक करना घातक सिद्ध हो रहा है।...
article-image
हिमाचल प्रदेश

ऊर्जा मंत्री ने बसाल में किया बिजली विभाग के सबडिवीज़न का शुभारंभ, 15 हज़ार उपभोक्ताओं को मिलेगा लाभ

कुटलैहड़ को जल्द मिलेगा विद्युत विभाग का डिवीज़न: सुखराम चौधरी ऊना, 28 सितंबर: बहुउद्देशीय परियोजनाएं एवं ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी ने ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री वीरेंद्र कंवर की उपस्थिति में बसाल में...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

75 करोड़ की बीत क्षेत्र सिंचाई योजना-2 को केंद्र से मिली मंजूरी : मुकेश अग्निहोत्री

रोहित जसवाल।  ऊना, 30 मार्च. हरोली विधानसभा क्षेत्र के किसानों के लिए एक बड़ी सौगात मिली है। उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री के सतत प्रयासों से 75 करोड़ रुपये की बीत क्षेत्र सिंचाई योजना-2 को केंद्र...
article-image
हिमाचल प्रदेश

नव-निर्वाचित तीनों विधायक 22 जुलाई को शपथ लेंगे : विधानसभा अध्यक्ष पठानिया पद एवं गोपनीयता की दिलाएंगे शपथ

एएम नाथ। शिमला :  हिमाचल के तीन नव निर्वाचित विधायक 22 जुलाई को विधानसभा में विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे। इसे लेकर विधानसभा सचिवालय प्रशासन ने अधिसूचना जारी...
Translate »
error: Content is protected !!