दुनी चंद की नौकरी बहाली को लेकर मजदूरों का धरना तेज : बैरा स्यूल परियोजना में यूनियन का प्रबंधन के खिलाफ प्रदर्शन

by

सेवानिवृत्ति आयु विवाद पर श्रमिकों ने दी अनिश्चितकालीन आंदोलन की चेतावनी

एएम नाथ। चम्बा :;चंबा जिले के सुरंगानी स्थित बैरा स्यूल परियोजना में मजदूरों का विरोध प्रदर्शन मंगलवार को और तेज हो गया। बैरा स्यूल प्रोजेक्ट वर्कर्स यूनियन (सीटू) के बैनर तले आयोजित इस धरना-प्रदर्शन में बड़ी संख्या में श्रमिकों ने भाग लिया। यह प्रदर्शन कंट्रोल रूम डैम साइट तीसा में किया गया, जहां पहले कार्यरत रहे कर्मचारी दुनी चंद को 10 अप्रैल 2026 से सेवा से हटाए जाने के फैसले का विरोध किया जा रहा है।
धरने में सीटू जिला चंबा के महासचिव सुदेश ठाकुर की उपस्थिति रही, जिन्होंने इस कार्रवाई को अन्यायपूर्ण और नियमों के खिलाफ बताया। उन्होंने कहा कि दुनी चंद को 58 वर्ष की आयु का हवाला देकर सेवा से हटाया गया, जबकि परियोजना में सेवानिवृत्ति की आयु 60 वर्ष निर्धारित है। यूनियन का तर्क है कि यह परियोजना केंद्र सरकार के उपक्रम के अंतर्गत आती है, इसलिए यहां केंद्र के श्रम कानून लागू होने चाहिए।
प्रदर्शन के दौरान मजदूरों ने प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी की और अपनी मांगों को जोर-शोर से उठाया। यूनियन पदाधिकारियों ने कहा कि यह मामला केवल एक कर्मचारी तक सीमित नहीं है, बल्कि इससे अन्य कर्मचारियों के भविष्य पर भी असर पड़ सकता है। उन्होंने आशंका जताई कि यदि इस तरह के फैसले जारी रहे, तो आने वाले समय में और भी श्रमिकों को इसी तरह सेवा से हटाया जा सकता है।
यूनियन ने बताया कि इस मुद्दे को पहले भी प्रबंधन के सामने उठाया गया था और बातचीत के माध्यम से समाधान निकालने की कोशिश की गई थी, लेकिन कोई संतोषजनक परिणाम नहीं निकला। इसके चलते मजदूरों को आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ा।
धरना-प्रदर्शन में धर्म चंद, लौकी ठाकुर, सुरेंद्र और सुनील सहित कई यूनियन नेताओं ने भी अपने विचार रखे और मजदूरों से एकजुट रहने की अपील की। यूनियन ने स्पष्ट कर दिया है कि जब तक दुनी चंद की बहाली और अन्य मांगें पूरी नहीं होतीं, तब तक यह आंदोलन अनिश्चितकाल तक जारी रहेगा।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

दो झुग्गियों में आग लगने से 4 बच्चे जिंदा जले : आग की लपटें इतनी भयानक कि चीखने का मौका तक नहीं मिला

अंब : बणे दी हट्टी में प्रवासी मजदूरों की दो झुग्गियों में आग लगने से चार बच्चों की मौत हो गई। इनमें तीन बच्चे एक ही परिवार से थे। चौथा बच्चा भी घर का...
article-image
हिमाचल प्रदेश

चुनावों में जनता को जो 10 गारंटियां दी , उन्हें धरातल पर लागू करने की शुरुआत कर दी : आशीष बुटेल

सीपीएस ने बदेहड़ में सुनीं समस्याएं पालमपुर, 10 जून :- मुख्य संसदीय सचिव, शहरी विकास एवं शिक्षा आशीष बुटेल ने शनिवार को पालमपुर विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत बदेहड़ में लोगों की समस्याओं को...
article-image
हिमाचल प्रदेश

*सड़क , स्वास्थ्य और शिक्षा उपलब्ध करवाने की रहेगी सर्वोच्च प्राथमिकता…आम जनमानस की समस्याओं का त्वरित निदान सुनिश्चित करें अधिकारी …. कमलेश ठाकुर*

विधायक कमलेश ठाकुर ने रजोल पंचायत में ग्रामीणों से संवाद कर सुनीं समस्याएं राकेश शर्मा।  देहरा, 27 जुलाई :- देहरा विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आज रजोल पंचायत घर में आयोजित जनसंवाद कार्यक्रम में विधायक...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

चुराह का सुमित पहलवान बना हिन्द केसरी : दिल्ली में आयोजित आल इंडिया स्कूल गेम्स में 72 किलोग्राम भार में गोल्ड मैडल जीता

एएम नाथ। चम्बा : दिल्ली में आयोजित आल इंडिया स्कूल गेम्स में चुराह के युवा सुमित पहलवान ने 72 किलोग्राम भार में गोल्ड मैडल जीत कर हिमाचल प्रदेश व चुराह का डंका पूरे भारतवर्ष...
Translate »
error: Content is protected !!