जन संपर्क अभियान के तहत मनीष तिवारी ने वार्ड नं. 34 के निवासियों से की बैठक : सेक्टर 42 के लोगों की समस्याएं भी सुनीं

by

चंडीगढ़, 22 अप्रैल: चंडीगढ़ से सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी द्वारा चलाए जा रहे जन संपर्क अभियान के तहत आयोजित की जा रही जनसभाओं की कड़ी में वार्ड नं. 34 के निवासियों से मुलाकात कर विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई। इस मौके पर उनके साथ चंडीगढ़ कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष हरमोहनिंदर सिंह लक्की सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति भी मौजूद रहे।

इस अवसर पर संबोधित करते हुए, तिवारी ने कहा कि जन संपर्क अभियान के तहत वह शहर के 35 में से अब तक 28 वार्डों के लोगों के साथ बैठकें कर चुके हैं। इस अभियान का उद्देश्य लोगों से सीधे तौर पर संपर्क स्थापित करना और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए विचार-विमर्श करना है। सांसद ने कहा कि शहर की विभिन्न बुनियादी जरूरतों को पूरा करने के लिए वह अपने सांसद कोटे से ग्रांट जारी कर रहे हैं।

इसके अलावा, विभिन्न विभागों से जुड़े मुद्दों को भी संबंधित अधिकारियों के समक्ष उठाया जा रहा है। उन्होंने विशेष रूप से कुछ क्षेत्रों में गंदे पेयजल की समस्या का भी उल्लेख किया, जिसके संबंध में संबंधित विभाग को निर्देश दिए गए हैं। तिवारी ने कहा कि शहर के समग्र विकास के लिए लोगों तक पहुंच बनाकर उनसे बातचीत करना अत्यंत आवश्यक है। यह अभियान आने वाले दिनों में भी जारी रहेगा।

सांसद तिवारी द्वारा सेक्टर 47 में भी एक जनसभा को संबोधित किया गया। लोगों से बातचीत के बाद तिवारी ने बताया कि कॉलोनियों में साफ पानी और सड़कों जैसी बुनियादी सुविधाओं की स्थिति काफी खराब है। इस संबंध में वह संबंधित अधिकारियों से विशेष रूप से बातचीत करेंगे, ताकि जल्द से जल्द इन समस्याओं का समाधान किया जा सके।

इन बैठकों के दौरान पार्षद गुरप्रीत गाबी, पार्षद तरुणा मेहता, जतिंदर भाटिया, अविनाश भुवन, जसबीर सिंह बंटी, यादविंदर मेहता, गुरपाल, मीना शर्मा, अनीता शर्मा, नितिन चौहान, बलविंदर, हरीश, गुरदीप, मनमोहन भी मौजूद रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

कसौली जा रहे हैं तो वहां जरूर जाए इन 6 जगहों पर : ट्रिप का मजा होगा दोगुना

एएम नाथ । कसौली : हिमाचल प्रदेश में बसा छोटा लेकिन बेहद खूबसूरत हिल स्टेशन कसौली, अब सिर्फ सीनिक व्यू और शांत मौसम के लिए ही नहीं, बल्कि अपने खास ट्रैवल एक्सपीरियंस के लिए...
पंजाब , समाचार

गांव झोनोवाल में आयोजित कबडी कप में भार खुल्ला में गुजर कलब कोट ने तो गांव स्त्तर में भलान की टीमों ने फाईनल मुकावलों में की जीत दर्ज

 गढ़शंकर: गांव झोनोवाल में भगत सिंह स्र्पोटस कलब, ग्राम पंचायत व समूह एनआरआई दुारा करवाए दूसरे कबडी कप में कबडी नैशनल स्टाईल भार खुल्ला में गुजर कलब कोट, गांव स्त्तर के मुकावले मे भलान...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

पुलिस ने 24 घंटे के अंदर ढूंढ निकाला शिमला से गायब हुए 3 बच्चों को : एक बच्चा पंजाब के शिक्षा मंत्री के चचेरे भाई का बेटा बताया जा रहा

शिमला के कोटखाई के चैथला में मिले बच्चे, धमकी देने वाले आरोपी को भी पकड़ा एसपी शिमला और ASP शिमला ने की बच्चों से बात, सुरक्षित है तीनों बच्चे आउटिंग डे पर निकले बिशप...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

श्री खुरालगढ़ साहिब हादसे पर पीएमओ का टवीट : प्रधानमंत्री ने मृतकों के वारसिों को दो दो लाख, घायलों को 50 50 हजार की राशि की दी मंजूर

भाजपा नेत्री ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री दुारा हादसे के शिाकार लोगो को मुआवजा देने सराहनीय प्रधानमंत्री ने मुआवजा राशि मंजूर कर साबित कर दिया कि उनकी की देश के चप्पे चप्पे पर...
Translate »
error: Content is protected !!