खालसा कॉलेज में ‘डिजिटल डिवाइड एंड रोल ऑफ सोशल मीडिया’ विषय पर सेमिनार आयोजित  

by

गढ़शंकर। बब्बर अकाली मेमोरियल खालसा कॉलेज गढ़शंकर में ‘डिजिटल डिवाइड एंड रोल ऑफ सोशल मीडिया’ आई.क्यू.ए.सी. और आई.सी.टी. के सहयोग से राष्ट्रीय सेमिनार आयोजित किया गया। सेमिनार के मुख्य वक्ता लवतेश कुमार, सीनियर मैनेजर स्टेट हेड आई.सी.टी. अकैडमी, तजिंदर सिंह, द फाउंडर ऑफ डिजिटल ज़िला और गुरजिंदर सिंह, डिजिटल मार्केटिंग एक्सपर्ट शामिल हुए। सेमिनार की शुरुआत पर प्रिंसिपल डॉ. अमनदीप हीरा ने संबोधित करते हुए कहा कि सेमिनार का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को सोशल मीडिया के स्किल के माध्यम से आत्मनिर्भर बनाना है। वक्ताओं ने विद्यार्थियों के साथ अपने जीवन के अनुभव साझा करते हुए बताया कि किस तरह उन्होंने सोशल मीडिया पर वेबसाइटें बनाकर प्रसिद्धि हासिल की। इस अवसर पर विद्यार्थियों द्वारा वक्ताओं के साथ वार्तालाप भी किया गया। इस मौके आई.सी.टी. अकैडमी द्वारा एम.ओ.यू. के तहत ‘सर्टिफिकेट ऑफ मेंबरशिप’ कॉलेज प्रिंसिपल डॉ. अमनदीप हीरा को सौंपा गया। कोऑर्डिनेटर डॉ. कुलदीप कौर ने वक्ताओं का धन्यवाद किया और मंच संचालन प्रो. नवदीप सिंह, अंग्रेज़ी विभाग द्वारा किया गया। सेमिनार में कॉलेज स्टाफ और विद्यार्थी शामिल हुए।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

अकाल तख्त साहिब से शहीद गंज साहिब तक उमड़ा श्रद्धा का सैलाब : बाबा दीप सिंह जी के जन्मोत्सव की धूम

अमृतसर। शहीद बाबा दीप सिंह जी के जन्मदिवस के अवसर पर शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की ओर से आज धार्मिक सभाओं, संस्थाओं और संगतों के सहयोग से श्री अकाल तख्त साहिब से गुरुद्वारा शहीद...
article-image
पंजाब

ट्रक और रोडवेज की आमने-सामने की भिडंत में 2 लोगों की मौत, 15 घायल

फाजिलका : फाजिल्का-मलौट रोड पर बुधवार सुबह एक भयानक सड़क हादसा हुआ। टाहलीवाला बोदला गांव के पास एक बस और कैंटर ट्रक की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे से मौके पर भारी हंगामा हो...
article-image
Uncategorized , पंजाब

हलके में यूथ अकाली दल के सक्रिय होने से चबेवाल सीट का समीकरण बदल सकता

यूथ अकाली दल ने चबेवाल हलके के आगामी उपचुनाव के लिए तैयारियां कर दी शुरू चबेवाल सीट चुनाव से पहले ही हॉट सीट बनती नजर आ रही रही विभिन्न पार्टियों के प्रतिनिधियों को हाई...
article-image
पंजाब

खालसा कालेज में प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को पुरस्कार वितरित

गढ़शंकर : बब्बर अकाली मेमोरियल खालसा कालेज गढ़शंकर में कालेज के साइंस तथा एजुकेशन विभाग द्वारा विद्यार्थियों का विदायगी समारोह करवाते हुए विद्यार्थियों के अच्छे भविष्य की कामना की गई। इस मौके पर साइंस...
Translate »
error: Content is protected !!