निलंबित डीआईजी भुल्लर के खिलाफ मामले में ईडी की ताबड़तोड़ छापेमारी : 11 परिसर को धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत जांच में शामिल किया जा रहा

by

नई दिल्ली : प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने राज्य पुलिस के निलंबित उपमहानिरीक्षक (डीआईजी) हरचरण सिंह भुल्लर और उनसे कथित तौर पर जुड़े संगठनों के खिलाफ धन शोधन जांच के तहत सोमवार को पंजाब में कई स्थानों पर छापेमारी की।

अधिकारियों ने दी यह जानकारी  : अधिकारियों ने बताया कि चंडीगढ़, लुधियाना, पटियाला, नाभा और जालंधर में आरोपी, उसके सहयोगियों और संदिग्ध बेनामीदारों (वे मालिक जिनके नाम पर बेनामी संपत्ति है) से जुड़े लगभग 11 परिसर को धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत जांच में शामिल किया जा रहा है।

केंद्रीय अर्धसैनिक बल के कर्मियों की टीम ने छापेमारी में जुटी एजेंसी की टीमों को सुरक्षा प्रदान की। एजेंसी ने हाल ही में इस जांच को शुरू करने के लिए ‘प्रवर्तन मामला सूचना रिपोर्ट’ (ईसीआईआर) दाखिल की है।

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की जांच केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) द्वारा भुल्लर के खिलाफ दर्ज किए गए एक मामले पर आधारित है, जिसमें उन पर एक आपराधिक मामले के निपटारे के लिए एक बिचौलिए के माध्यम से रिश्वत मांगने और आय के ज्ञात स्रोतों से अधिक संपत्ति का आरोप है।

ईडी के अधिकारियों ने बताया कि इस अभियान का उद्देश्य कथित अपराध से प्राप्त धनराशि का पता लगाना, बेनामी संपत्तियों की पहचान करना और धन शोधन से संबंधित सबूत जुटाना है।

भुल्लर पुलिस उप महानिरीक्षक (डीआईजी) के पद पर रोपड़ में तैनात थे, जब उनको सीबीआई ने अक्टूबर 2025 में गिरफ्तार किया था। एक कबाड़ व्यापारी ने आरोप लगाया था कि पुलिस अधिकारी ने उसके खिलाफ एक मामले को निपटाने के लिए बिचौलिए के माध्यम से उससे रिश्वत की मांग की थी।

इसके बाद सीबीआई ने चंडीगढ़ में जाल बिछाया और दलाल को उस समय गिरफ्तार किया जब वह कथित तौर पर आठ लाख रुपये की रिश्वत राशि में से पांच लाख रुपये ले रहा था।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

किसान प्रेड में शमिल होने के लिए दो दर्जन से अधिक ट्रैकटर ट्रालियों को कुल हिंद किसान सभा व सयुंक्त किसान र्मोचे के नेताओं ने रवाना किया

गढ़शंकर: कुल हिंद किसान सभा व सयुंक्त किसान र्मोचे दुारा गढ़ी मट्टों, भंम्मियां, घागो रोड़ावाली, नैनवां, पंडोरी बीत, गढ़शंकर, पोसी, मोरांवाली, चक्क फुल्लू आदि गावों से दो दर्जन से अधिक ट्रैकटर ट्रालियां दिल्ली के...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

80% हार्ट अटैक के पीछे सुबह की ये 1 आदत : जापानी कार्डियोलॉजिस्ट ने बताया

चंडीगढ़ : हार्ट संबंधी बीमारियां आजकल तेजी से बढ़ रही हैं। कभी 60 के बाद होने वाला हार्ट अटैक आज 20-30 की उम्र वाले युवाओं में भी बढ़ता जा रहा है। ज्यादातर मामलों में...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

टाहलीवाल में नो पार्किंग एवं नो वेंडिंग जोन घोषित

यातायात को सुगम एवं सुव्यवस्थित बनाने के लिए उपायुक्त ने जारी किए आदेश ऊना, 19 दिसंबर. उपायुक्त ऊना जतिन लाल ने उपमंडल हरोली के अंतर्गत टाहलीवाल क्षेत्र में यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ करने के...
article-image
पंजाब

आदर्श चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन सामने लाने के लिए कारगर साबित होगा सी-विजिल एप: अपनीत रियात

होशियारपुर, 04 जनवरी: डिप्टी कमिश्नर-कम-जिला चुनाव अधिकारी अपनीत रियात ने कहा कि आगामी विधान सभा चुनावों को सुचारु तरीके से करवाने के लिए चुनाव आयोग के निर्देशों पर जिले में चुनाव ड्यूटी में लगे...
Translate »
error: Content is protected !!