विदेश में 3 पंजाबी युवको की मौत : घर शव लाने के लिए बेबस परिवार, सांसद ने की विदेश मंत्रालय से हस्तक्षेप की मांग

by

चंडीगढ़ : पंजाब के अलग-अलग हिस्सों से सुनहरे भविष्य की तलाश में विदेश गए तीन युवाओं की पिछले एक सप्ताह के भीतर रहस्यमयी परिस्थितियों में मौत हो गई है। मृतकों में दो युवतियां और एक युवक शामिल है।

आर्थिक तंगी और विदेशी कानूनी प्रक्रियाओं के उलझाव के चलते शोकाकुल परिवार अपने बच्चों के पार्थिव शरीर भारत लाने के लिए दर-दर की ठोकरें खा रहे हैं। फतेहगढ़ साहिब के सांसद डॉ. अमर सिंह बोपाराय ने इस मामले की गंभीरता को देखते हुए विदेश मंत्रालय से हस्तक्षेप करने और प्रक्रिया में तेजी लाने का आग्रह किया है।

घर की आर्थिक स्थिति सुधारने अमेरिका गया था महक

ताजा मामला लुधियाना जिले के गांव घांघस के युवक महक सिंह का है। महक 1 अप्रैल 2024 को परिवार की मदद के लिए अमेरिका के इंडियाना गया था, लेकिन 22 अप्रैल को संदिग्ध परिस्थितियों में उसकी मौत हो गई। एक मामूली किसान उदय सिंह के छोटे बेटे महक ने अपनी पारिवारिक स्थिति सुधारने के लिए वहां दिन-रात कड़ी मेहनत की थी। मृतक के चचेरे भाई हरकिरण सिंह घांघस ने बताया कि परिवार को अभी तक मौत के सही कारणों का पता नहीं चल पाया है और शव वापस लाने का भारी-भरकम खर्च उठाना उनके बस से बाहर है। गांव के लोगों और दोस्तों ने अब सोशल मीडिया के जरिए फंड जुटाने की मुहिम शुरू की है।

कनाडा में दो युवतियों की संदिग्ध परिस्थितियों में गई जान

दुखद घटनाओं का सिलसिला यहीं नहीं थमा। अहमदगढ़ की 29 वर्षीय प्रतिभा गुप्ता का शव कनाडा के ब्रैम्पटन में उसके कमरे की सीढ़ियों के पास संदिग्ध हालात में मिला। परिजनों का कहना है कि जब यह घटना हुई, मकान मालिक अमेरिका में थे और प्रतिभा को घंटों तक कोई मदद नहीं मिल सकी। परिवार को अभी भी पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार है।

वहीं, एक अन्य मामले में लुधियाना के ही मनूके गांव की अनमोलदीप कौर का शव ओंटारियो के एक पार्क में मिला। अनमोलदीप के पिता सेवानिवृत्त सूबेदार परमिंदर सिंह का परिवार इस गहरे सदमे में है कि आखिर उनकी बेटी की अचानक मौत कैसे हुई। उसका भाई दिलप्रीत सिंह शव को वतन लाने की कानूनी औपचारिकताओं के लिए अमेरिका से ओंटारियो पहुंच गया है और एक एनजीओ की मदद से प्रक्रिया को आगे बढ़ा रहा है।

सांसद ने विदेश मंत्रालय को लिखा पत्र

फतेहगढ़ साहिब के सांसद डॉ. अमर सिंह बोपाराय ने कहा कि वह तीनों पीड़ित परिवारों के निरंतर संपर्क में हैं। उन्होंने बताया कि विदेशों में स्थानीय पुलिस और एजेंसियां अपने कानूनों के हिसाब से जांच करती हैं, जिसमें समय लगना स्वाभाविक है। उन्होंने विदेश मंत्रालय के अधिकारियों से व्यक्तिगत रूप से बात की है ताकि कागजी कार्रवाई और शवों को पंजाब लाने की प्रक्रिया को जल्द पूरा किया जा सके। सांसद ने आश्वासन दिया कि केंद्र सरकार के माध्यम से इन परिवारों की हर संभव मदद की जाएगी।

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

सौ प्रतिशत कोविशील्ड सेफ है:  डा. जसवंत सिंह

गढ़शंकर   :   कोविशील्ड का कल टीका लगाने के बाद मुझे किसी भी तरह की स्वास्थय संबंधी कोई समस्या नहीं है। रोजाना की तरह मैं कामकाज कर रहा हूं।  कोविड वैकसीन के प्रति किसी को...
article-image
पंजाब

नवचयनित सरपंचों और पंचों के लिए ब्लॉक माहिलपुर में प्रशिक्षण कार्यक्रम हुया शुरू 

नवचयनित सरपंचों और पंचों के लिए ब्लॉक माहिलपुर में प्रशिक्षण कार्यक्रम हुया शुरू माहिलपुर : प्रांतीय ग्रामीण विकास संगठन एवं पंचायती राज मोहाली के दिशा-निर्देशों के तहत ब्लॉक माहिलपुर की ग्राम पंचायतों के नवनिर्वाचित...
article-image
पंजाब

संत गुरचरण सिंह पंडवा को निर्मल भेख रत्न पुरस्कार से किया सम्मानित

फगवाड़ा/होशियारपुर /दलजीत अजनोहा :  युवा वर्ग को नशे की दलदल से बचाकर गुरु चरणों से जोड़ने, गरीब व जरूरतमंद लड़कियों की शादियां करवाने, लड़कियों की लोहड़ी डलवाने, प्राकृतिक आपदाओं व महामारी के दिनों में...
article-image
पंजाब

4.5 किलो हेरोइन और 11 लाख की ड्रग मनी बरामद

अमृतसर :  अमृतसर पुलिस की एंटी-नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने एक बार फिर से महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की है। उन्होंने सीमा पार से चल रहे नशा तस्करी के गिरोह का पर्दाफाश करते हुए करोड़ों रुपये...
Translate »
error: Content is protected !!