एडवोकेट मनप्रीत सिंह ने बीत क्षेत्र में प्रदूषित पानी के कारण फैल रही बीमारियों के हल संबंधी स्वास्थ्य मंत्री को ज्ञापन दिया 

by

गढ़शंकर, 29 अप्रैल: बी क्षेत्र के युवक एडवोकेट मनप्रीत सिंह लक्की ने स्वास्थ्य मंत्री पंजाब श्री बलबीर सिंह से भेंट कर प्रदूषित पानी के कारण फैल रही बीमारियों के हल संबंधी गुहार लगाई। उन्होंने स्वास्थ्य मंत्री को दिए ज्ञापन में कहा कि हमारे क्षेत्र में पीने के पानी की गुणवत्ता अत्यंत दूषित हो गई है। इस प्रदूषित पानी के कारण यहाँ के लोगों में अनेक बीमारियाँ फैल रही हैं, विशेषकर हेपेटाइटिस के मामले। इसके अलावा, पेट की बीमारियाँ, त्वचा रोग और अन्य संक्रामक रोग भी तेजी से बढ़ रहे हैं, जिसका स्थानीय निवासियों के स्वास्थ्य पर गंभीर प्रभाव पड़ रहा है। यह स्थिति न केवल लोगों के स्वास्थ्य के लिए खतरा है, बल्कि हमारे संवैधानिक अधिकारों का उल्लंघन भी है। भारत के संविधान के अनुच्छेद 21 (जीवन और व्यक्तिगत स्वतंत्रता का अधिकार) के अंतर्गत, प्रत्येक नागरिक का स्वच्छ और सुरक्षित जल प्राप्त करना मौलिक अधिकार है। ज्ञापन में मांग की कि क्षेत्र के सभी गाँवों में पीने के पानी के नि:शुल्क नमूने तत्काल लिए जाएं, जहाँ भी पानी प्रदूषित पाया जाए, वहाँ तत्काल उपचारात्मक कदम उठाए जाएँ, प्रभावित लोगों के लिए नि:शुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित किए जाएँ और उन्हें उपचार एवं दवाएँ उपलब्ध कराई जाएँ, जल स्रोतों की पहचान की जाए और उन्हें प्रदूषण से बचाने के लिए ठोस उपाय किए जाएँ। उसने कहा कि यह मामला अत्यंत गंभीर है और लोगों के जीवन से जुड़ा है इसलिए इस पर यथाशीघ्र कार्रवाई की जाए। एडवोकेट मनप्रीत सिंह ने बताया के मंत्री साहब ने उनकी बात ध्यान से सुनते हुए समस्याओं के हल संबंधी संबंधित अधिकारियों को फोन कर तुरंत हल करने के लिए कहा है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , समाचार

आप सरकार का पहला बजट कार्पोरेट हितैषी : सांझा फ्रंट

‘मुहल्ला क्लीनिक खोलने की स्कीम मात्र सरकारी धन की बर्बादी’ चंडीगढ़ : पंजाब यू.टी. मुलाजिम तथा पैंशन संयुक्त फ्रंट ने वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा द्वारा पेश किए गए बजट को नकारते हुए कहा...
article-image
पंजाब

पांच जनवरी को होगा एनआरआई सभा पंजाब का चुनाव : एनआरआई सभा पंजाब के सदस्य 24 हजार से अधिक,

जालंधर : एनआरआई सभा पंजाब रजि. के चुनाव पांच जनवरी को हैं, जिसको लेकर जालंधर प्रशासन पूरी तरह से तैयार है। एनआरआई सभा पंजाब 1996 में चर्चा में आई थी, जिसे 1998 में रजिस्टर...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

बिना IELTS के UK स्टडी वीज़ा के लिए अप्लाई करने का सुनहरा मौका : कंवर अरोड़ा

नवांशहर/ गढ़शंकर : कंवर अरोड़ा कंसल्टेंट के MD कंवर अरोड़ा ने कहा कि बिना IELTS या PTE के UK स्टडी वीज़ा के लिए अप्लाई करने का अच्छा मौका है। उन्होंने कहा कि जिन स्टूडेंट्स...
article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

हरिपुर पंचायत चुनाव में कमलजीत सिंह ‘कमी’ बने प्रधान, संदीप शर्मा ‘डिंपू’ उप प्रधान निर्वाचित

पुनीत महाजन l चंडीगढ़/ देहरा  :  हरिपुर पंचायत, तहसील देहरा (हिमाचल प्रदेश) हरिपुर पंचायत में पंचायत चुनाव शांतिपूर्ण एवं उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुए। चुनाव परिणाम देर रात लगभग 11 बजे घोषित किए गए,...
Translate »
error: Content is protected !!