जिला हमीरपुर की 242 ग्राम पंचायतों में तीन चरणों का चुनाव कार्यक्रम घोषित : 26 मई को 83 पंचायतों, 28 मई को 82 और 30 मई को 77 पंचायतों में होगा मतदान

by
एएम नाथ।  हमीरपुर 30 अप्रैल। उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) गंधर्वा राठौड़ ने जिला परिषद हमीरपुर के 19 वार्डाें के सदस्यों, जिला की सभी 6 पंचायत समितियों के कुल 119 वार्डों के सदस्यों और जिला की कुल 242 ग्राम पंचायतों के प्रधान, उपप्रधान तथा वार्ड सदस्यों के पदों के लिए तीन चरणों में होने वाले चुनावों का विस्तृत कार्यक्रम जारी कर दिया है।
उपायुक्त ने बताया कि इन पंचायतीराज संस्थाओं के विभिन्न पदों के लिए नामांकन पत्र 7, 8 और 11 मई को सुबह 11 बजे से दोपहर बाद 3 बजे तक निर्धारित स्थानों पर संबंधित अधिकारियों के समक्ष दाखिल किए जा सकते हैं।
12 मई को सुबह 10 बजे से नामांकन पत्रों की जांच शुरू होगी। 14 और 15 मई को सुबह 10 से दोपहर बाद 3 बजे तक उम्मीदवार अपने नामांकन पत्र वापस ले सकते हैं। 15 मई की शाम को ही उम्मीदवारों को चुनाव चिह्न आवंटित कर दिए जाएंगे।
उपायुक्त ने बताया कि 26 मई को 83 पंचायतों में, 28 मई को 82 पंचायतों में और 30 मई को 77 पंचायतों में सुबह 7 बजे से दोपहर बाद 3 बजे तक मतदान होगा। पंचायत प्रधान, उपप्रधान और वार्ड सदस्यों के चुनाव परिणाम उसी दिन घोषित कर दिए जाएंगे। जबकि, पंचायत समिति और जिला परिषद के मतों की गिनती 31 मई को सुबह 9 बजे सभी ब्लॉक मुख्यालयों में आरंभ होगी।
—-
जिला हमीरपुर की 242 ग्राम पंचायतों में इस दिन होगा मतदान :
26 मई (83 ग्राम पंचायतों में) : ग्राम पंचायत जंगलरोपा, टिक्कर डिडवीं, धरोग, धनेड़, उखली, कुठेड़ा, मझोग सुल्तानी, रोपा, गसोता, पंधेड़, नारा, पांडवीं, देई का नौण, खनौली, बजरोल, भटेड़, जंदड़ू, नाड़सीं, संगरोह कलां, पटनौण, करियाली, दरोगण पत्ती कोट, हड़ेटा, गोईस, मनसाई, जोल सप्पड़, ग्वालपत्थर, कश्मीर, उट्टप, बड़ा, मैड़ (नादौन ब्लॉक), गलोड़ खास, फाहल, सनाही, बैहरड़, कमलाह, टिल्लू, चौड़ू, पनियाली, बटराण, जीहण, नघूं, रैल, खैरी, बैरी, डूहक, रंगड़, ठाणा धबड़ियाणा, मनिहाल, बडे़ई, पनोह, धमरोल, सधरियाण, कक्कड़ (भोरंज ब्लॉक), धीरड़, लझियाणी, नंधन, चंबोह, डाडू, अमरोह, दरब्यार, कंजयाण, पट्टा, करहा, टिक्कर बुहला, टिक्करी मिन्हासा, बिझड़ी, लोहडर, मझियाणी, रैली, टिप्पर, पाहलू, कलौहण, जजरी, घोड़ी धबीरी, ज्योली देवी, कड़साई, कोहडरा, महारल, दंदवीं, कुलहेड़ा, जनैहण, सौर
28 मई (82 ग्राम पंचायतों में) : ग्राम पंचायत ब्राहलड़ी, ताल, चमनेड़, सेर बलौणी, अग्घार, नेरी, टिब्बी, काले अंब, छियोड़ीं, बलोह, नाल्टी, भगेटू, ख्याह लोहाखरियां, भेरड़ा, पुरली, लग-कढियार, चारियां दी धार, बारीं, समीरपुर, पंजोत, टपरे, लहड़ा, पनसाई, लाहड़ कोटलू, मालग, बसारल, बढेड़ा, सरेड़ी, कलूर, लंजयाणा, जसाई, भदरूं, रंगस, हथोल, बदारन, करौर, भदरोल, बूणी, सपड़ोह, बरधियाड़, भरमोटी खुर्द, चमराल, जंगल, बीड़ बगेहड़ा, सपाहल, पटलांदर, चलोह, बनाल, बलेहू, री, जाहू, रौंहीं, बडैहर, भलवाणी, लुद्दर महादेव, झरलोग, बजड़ोह, हनोह, भुक्कड़, दाड़ीं, ढनवान, दसमल, खरवाड़, दिम्मी, बधानी, सठवीं, धंगोटा, ग्यारहग्रां, चकमोह, दांदड़ू, करेर, गारली, कलवाल, बड़ाग्रां, जोड़े अंब, ननावां, धबड़ियाणा, दलचेहड़ा, सोहारी, कठियाणा, समताणा कलां और मोरसू सुल्तानी
30 मई (77 ग्राम पंचायतों में) : ग्राम पंचायत फरनोल, चौकी कनकरी, लंबलू, चंगर, नाहलवीं, जटेहड़ी, अमरोह, स्वाहल, बफड़ीं, डबरेड़ा, ललीण, साहनवीं, कक्कड़ (बमसन ब्लॉक), उटपुर, उहल, पौहंज, गवारडू, बगवाड़ा, बराड़ा, सिकांदर, भूंपल, धनेटा, नौहंगी, जलाड़ी, फस्टे, कोटला चिल्लियां, मण, किटपल, गाहली, मझेली, घलूं, दंगड़ी, गौना, झलाण, मझियार, अमलैहड़, बलडूहक, करंडोला प्लासी, पुतड़ियाल, कोहला, जोल पलाही, टिहरा, लंबरी, डेरा, चमियाणा, दाड़ला, करोट, चबूतरा, मुंडखर, महल, लगमनवीं, कड़ोहता, बाहनवीं, भौंखर, पलपल, पपलाह, गरसाहड़, कोट लांगसा, अम्मण, भकेड़ा, जख्योल, कैहरवीं, बल्ह बिहाल, पथलियार, सकरोह, बल्याह, मक्कड़, उसनाड़ कलां, समैला, जमली, कनोह, टिक्कर राजपूतां, घंगोट कलां, क्याराबाग, भैल, दैण और पटेरा।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

क्यों अनुष्का-विराट ने छोड़ा देश? …अनुष्का ने आखिर क्यों पति विराट के साथ लंदन में शिफ्ट होने का किया फैसला

अनुष्का शर्मा और विराट कोहली बी-टाउन के सबसे पॉपुलर कपल्स में से एक हैं। एक तरफ अनुष्का का सिनेमा जगत में सिक्का चलता है, दूसरी ओर विराट मैदान में बल्ला चलाते हैं। दिल्ली। अनुष्का...
हिमाचल प्रदेश

एक सितम्बर को बचत भवन चम्बा में होंगी जिला स्तरीय प्रतियोगिताएं : तुकेश कुमार 

एएम नाथ। चम्बा  : हिन्दी भाषी गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए भाषा एवं संस्कृति विभाग हिमाचल प्रदेश का निरंतर प्रयासरत है। राजकीय कामकाज से लेकर स्कूल व कॉलेज की युवा पीढ़ी तक हिन्दी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल सरकार शिक्षा के सुदृढ़ीकरण की दिशा में अग्रसर : कुलदीप सिंह पठानिया

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय थुलेल का वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह आयोजित 45 लाख रुपये की राशि वाले विभिन्न विकासात्मक कार्यों का किया लोकार्पण राजीव गांधी डे-बोर्डिंग स्कूल थुलेल के निर्माण को एक करोड़ का...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सुजानपुर खंड में छात्राओं के लिए आयोजित की कई प्रतियोगिताएं : बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ योजना के तहत आयोजित किए गए जागरुकता कार्यक्रम

हमीरपुर 23 जनवरी। बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ योजना के अंतर्गत इस सप्ताह आयोजित किए जा रहे विभिन्न कार्यक्रमों की कड़ी में मंगलवार को सुजानपुर खंड के विभिन्न विद्यालयों में बेटियों के लिए चित्रकला प्रतियोगिता,...
Translate »
error: Content is protected !!