सरकारों द्वारा पूंजीपतियों को खुश करने के लिए लगातार काले कानून बनाए जा रहे,  पहले 44 श्रम कानूनों  में से 29 रह गए और अब 4 श्रम कानून रह गए : सीपीआईएम  

by

गढ़शंकर।  तहसील कमेटी सीपीआईएम की ओर से पार्टी दफ्तर में कॉमरेड दर्शन सिंह मट्टू ने अंतरराष्टीय मजदूर दिवस के अवसर पर पार्टी का झंडा फहराया। इस दौरान बिभिन्न वक्ताओं ने कहा कि 1886 में अमेरिका के शहर शिकागो में मजदूरों ने हड़ताल की थी, जिसमें एक औरत का बच्चा शहीद हो गया था। उस औरत ने अपने बेटे के खून में रंगी चुन्नी को लाल झंडा बना दिया। आज लगातार सरकारों द्वारा पूंजीपतियों को खुश करने के लिए लगातार काले कानून बनाए जा रहे हैं। पिछले समय में 44 श्रम कानून थे, उसके बाद 29 रह गए, अब 4 श्रम कानून रह गए हैं। यह मजदूरों के हकों पर डाका है। लगातार वामपंथी पार्टियां मजदूरों के हक में संघर्ष करती आ रही हैं। इस मौके पर साथी गुरनेक सिंह भज्जल, बीबी सुभाष मट्टू, कुलविंदर संघा, हरभजन सिंह अटवाल, प्रेम सिंह राणा, गुरमेल सिंह कलसी, किशन चंद लंबरदार, रणजीत सिंह भम्मरा, अवतार सिंह, मंगा घगो उपस्थित थे।
फोटो : कॉमरेड दर्शन सिंह मट्टू ने अंतरराष्टीय मजदूर दिवस के अवसर पर पार्टी का झंडा फहराते हुए।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

दशहरे के दिन दशहरा ग्राउंड होशियारपुर के आस-पास ड्रोन कैमरा चलाने व उड़ाने पर लगाई पाबंदी : जिला मजिस्ट्रेट कोमल मित्तल

होशियारपुर, 12 अक्टूबर:  जिला मजिस्ट्रेट होशियारपुर कोमल मित्तल ने फौजदारी संहिता संघ 1973(1974 का एक्ट नंबर 2) की धारा 144 के अंतर्गत प्राप्त हुए अधिकारों का प्रयोग करते हुए दशहरा ग्राउंड होशियारपुर के आस-पास...
article-image
पंजाब

एसपी गुरबिंदर सिंह ससपेंड : प्रधानमंत्री के 2022 में फिरोजपुर दौरे दौरान सुरक्षा में हुई चूक के मामले को लेकर बड़ी कारवाई

चंडीगढ़: प्रधानमंत्र नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में चूक से जुड़े मामले में पंजाब सरकार ने बड़ी करवाई करते हुए बठिंडा के एसपी गुरबिंदर सिंह को सस्पेंड किया गया है। उन पर कर्तव्य में लापरवाही...
article-image
पंजाब

अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत के मामले में मुकदमा दर्ज

माहिलपुर , 11 अक्तूबर : माहिलपुर पुलिस ने 9 अक्तूबर की देर रात अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मृतक युवक के पिता बूटा सिंह निवासी सैला खुर्द के बयान पर कारवाई करते...
article-image
पंजाब

अमृतसर में 40 ट्रैवल एजेंट्स के लाइसेंस रद्द : अमेरिका से डिपोर्ट हुए इंडियंस के केस में पहला एक्शन

अमृतसर :  अमेरिका से डिपोर्ट होकर भारत पहुंचे भारतीय नागरिकों के मामले में पंजाब सरकार लगातार कार्रवाई कर रही है. अमृतसर प्रशासन ने सोमवार को इस मामले में ट्रैवल एजेंट्स के खिलाफ बड़ा एक्शन...
Translate »
error: Content is protected !!