नीट के उम्मीदवारों के लिए उपलब्ध रहेगी बस सेवा

by
एएम नाथ।  हमीरपुर 01 मई। राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (एनटीए) द्वारा रविवार 3 मई को आयोजित की जा रही राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा-नीट (यूजी)-2026 के लिए हमीरपुर शहर और इसके आस-पास के शिक्षण संस्थानों में कुल 5 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इस महत्वपूर्ण परीक्षा के सुचारू आयोजन के लिए जिला प्रशासन की ओर से भी विशेष प्रबंध किए जा रहे हैं।
जिला हमीरपुर के परीक्षा केंद्रों के समन्वयक एवं उपायुक्त हमीरपुर के सहायक आयुक्त चिराग शर्मा ने बताया कि उम्मीदवारों की सुविधा के लिए हमीरपुर बस स्टैंड से विशेष बसों का प्रबंध भी किया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि हमीरपुर शहर से दूर के परीक्षा केंद्रों जैसे-एनआईटी, एचपीटीयू, डिग्री कॉलेज और केंद्रीय विद्यालय के लिए बस स्टैंड पर सुबह 9 बजे से एचआरटीसी की विशेष बस सेवा उपलब्ध रहेगी। परीक्षा की समाप्ति पर शाम 5 बजे इन केंद्रों पर भी एचआरटीसी की बसें उपलब्ध रहेंगी।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

मानपुरा स्कूल में शिक्षकों और बच्चों ने सीखे ढिंगरी मशरूम उत्पादन के गुर

छात्रों व मिड डे मिल कर्मियों ने सीखे मशरूम उत्पादन के गुर बद्दी, 16 मई (तारा) : व्हाइट अंब्रेला मिशन व मिड डे मील योजना के अंतर्गत स्कूलों में मशरूम उत्पादन का लक्ष्य जिले...
हिमाचल प्रदेश

2 लोगों को दड़ा सट्टा लगाते पकड़ा : दड़ा सट्‌टा की पर्चियां और 4070 रुपए बरामद

ऊना : ऊना में अलग-अलग जगहों से 2 लोगों को दड़ा सट्टा लगाते पकड़ा है। दोनों के पास से पुलिस ने दड़ा सट्‌टा की पर्चियां और 4070 रुपए बरामद किए हैं। पुलिस ने पंजाब...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री ने बिलासपुर जिला के चार विधानसभा क्षेत्रों में दी 445 करोड़ रुपये की सौगात

बिलासपुर : मुख्यमंत्री  सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज जिला बिलासपुर के एक दिवसीय दौरे के दौरान झंडूता, श्री नैना देवी जी, घुमारवीं और सदर बिलासपुर विधानसभा क्षेत्रों में 445 करोड़ रुपये की 37 विकास...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सुंदरनगर का सात दिवसीय नलवाड़ एवं किसान मेला शुरू : किसान व ग्रामीण उत्थान पर है इस बार बजट का फोकस- राजेश धर्माणी

तकनीकी शिक्षा मंत्री ने वृषभ पूजन के साथ किया मेले का शुभारंभ सुंदरनगर,22 मार्च।   मेले और पर्व पुरातन संस्कृति के संवाहक है, जिसमें हमारी प्राचीन समृद्ध संस्कृति की झलक मिलती है। यह उद्गार सुंदरनगर...
Translate »
error: Content is protected !!