बिजली की कुंडी लगाने पर विभाग की सख्त कार्यवाही : पूर्व पार्षद के खिलाफ अगली कार्यवाही के लिए रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजी : एसडीओ जोशी

by

होशियारपुर । पावर काम उच्चाधिकारियों के निर्देशों पर बिजली के बिल का भुगतान न करने वाले तथा बिजली चोरी करने वालों पर कड़ा शिकंजा कसा जा रहा है। जिसके तहत विभाग की टीमें लगातार चैकिंग अभियान चला रही हैं और डिफाल्ट अमाउंट की रिक्वरी तथा बिजली चोरी पर लगाम लगाने के लिए कार्यरत हैं। इसी कड़ी के तहत शहर के गढ़ी गेट मोहल्ले में स्थित एक घर के मालिक, जोकि एक पूर्व पार्षद  का घर है के द्वारा बिजली के बिल की अदायगी न किए जाने पर उसका मीटर काट दिया गया था। लेकिन उक्त व्यक्ति द्वारा बिजली का बिल जमा करवाकर मीटर बहाल करवाने जाने की बजाए बिजली की कुंडी डाल ली थी। जिसकी जानकारी विभाग को मिलने पर विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर कुंडी को काटा और अगली कार्यवाही शुरु कर दी गई है। यह जानकारी विभाग के एसडीओ विक्रांत जोशी ने आज यहां जारी एक प्रैस विज्ञप्ति में दी। उन्होंने बताया कि पंजाब सरकार एवं पावर काम अधिकारियों के इस संबंधी सख्त निर्देश हैं कि डिफाल्टरों एवं बिजली चोरी करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा न जाए। जिसके चलते आगामी दिनों में भी चैकिंग जारी रखी जाएगी। उन्होंने बताया कि उक्त मामले की रिपोर्ट बनाकर उच्चाधिकारियों को भेजी जाएगी ताकि अगली कानूनी व विभागीय कार्यवाही को अमल में लाया जा सके।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

नर्स निमिषा प्रिया को मृत्‍युदंड, यमन की सुप्रीम कोर्ट द्वारा : ‘ब्लड मनी’ का भुगतान करके पीड़ित परिवार के साथ बातचीत करने के लिए यमन की यात्रा करने की अनुमति मांगी

नई दिल्‍ली : यमन की सुप्रीम कोर्ट द्वारा भारत की एक महिला को मृत्‍युदंड देने का मामला सामने आया है। मूल रूप से केरल की रहने वाली नर्स निमिषा प्रिया पर आरोप है कि...
article-image
पंजाब

राजकुमार बतौर लेक्चरर हिस्ट्री सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल सिंबल माजरा में चार्ज संभाला

गढ़शंकर, 2 अक्टूबर: गवर्नमेंट टीचर्स यूनियन के नेता, वैज्ञानिक सोच को समर्पित व सूझवान अध्यापक राज कुमार ने बतौर लेक्चरर हिस्ट्री पदोन्नत होने पर सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल सिंबल माजरा जिला शहीद भगत सिंह...
पंजाब

प्रेमिका ने मिलने से किया इनकार : प्रेमी ने प्रेमिका पेट में किरच घोंप दी, प्रेमिका गंभीर जख्मी

फिरोजपुर : गांव कालू वाले झुग्गे में प्रेमिका ने मिलने से इनकार किया तो प्रेमी ने उसके पेट में किरच घोंप दी। इस वारदात में प्रेमिका गंभीर जख्मी हो गई। उसे स्थानीय अस्पताल में...
Translate »
error: Content is protected !!