पॉलिटिकल पावर का गलत इस्तेमाल करके कोई FIR दर्ज की गई …FIR का जवाब देने के लिए इसकी कॉपी का इंतजार कर रहे : संदीप पाठक

by

नई दिल्ली : आम आदमी पार्टी के पूर्व संगठन महासचिव और राज्यसभा सांसद संदीप पाठक ने पंजाब में अपने ऊपर दो एफआईआर दर्ज होने के बाद पहली बार प्रतिक्रिया दी है। ‘आप’ से किनारा करके बीजेपी में शामिल हुए संदीप पाठक ने रविवार को कहा कि उन्हें अपने खिलाफ दर्ज FIR के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है।उन्होंने कहा कि वह FIR का जवाब देने के लिए इसकी कॉपी का इंतजार कर रहे हैं।

दो दिन पहले पंजाब पुलिस दिल्ली में संदीप पाठक के सरकारी आवास पर गिरफ्तार करने आई थी, लेकिन वह घर के पिछले दरवाजे से कार में बैठकर भागते हुए दिखे थे।

संदीप पाठक ने क्या कहा?

रविवार को दिल्ली में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करके पाठक ने कहा, ‘टीवी चैनल रिपोर्ट कर रहे हैं कि मेरे खिलाफ दो FIR दर्ज की गई हैं। हालांकि, मुझे अभी तक ऐसी कोई जानकारी नहीं मिली है। मैं FIR की कॉपी मिलने का इंतजार कर रहा था ताकि मैं इसका जवाब दे सकूं। अगर मेरे खिलाफ पॉलिटिकल पावर का गलत इस्तेमाल करके कोई FIR दर्ज की गई है तो इसमें कोई हैरानी की बात नहीं होगी।’

ईमानदारी से काम करता रहूंगा’

उन्होंने आगे कहा, ‘मेरे साथ काम करने वाले सभी लोग जानते हैं कि मैं ईमानदारी से काम करता हूं। जब मैं आम आदमी पार्टी में था तब मैंने ईमानदारी और सच्चाई से काम किया था और अब जब मैं बीजेपी में शामिल हो गया हूं, तो मैं उसी तरह काम करता रहूंगा।’

दरअसल, पंजाब पुलिस ने उनके खिलाफ गैर-जमानती धाराओं के तहत दो FIR दर्ज की हैं। इस FIR की बीजेपी और शिरोमणि अकाली दल के नेताओं ने कड़ी आलोचना की है। उन्होंने राजनीतिक बदले की कार्रवाई बताया और पंजाब में पुलिस मशीनरी का गलत इस्तेमाल बताया। पंजाब बीजेपी के कार्यकारी अध्यक्ष अश्विनी शर्मा ने आप सरकार पर विरोधियों को टारगेट करने के लिए पुलिस का गलत इस्तेमाल करने का आरोप लगाया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

किसान आंदोलन के इलाकों में किसानों की नाराजगी भाजपा को पड़ी भारी

चंडीगढ़ : हरियाणा व पंजाब के अलावा हरियाणा से सटे राजस्थान और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में किसान आंदोलन का भी असर देखने को मिला है। इन चारों ही इलाकों में किसानों की नाराजगी भाजपा...
article-image
पंजाब

बीबीएमबी नर्सरी ग्राउंड में आज अंतर इकाई क्रिकेट मैच का आयोजन: तलवाड़ा सर्कल ने जीता मैच, अव फाइनल मुकाबला 27 अक्तुबर को होगा

तलवाड़ा(राकेश शर्मा) : बीबीएमबी नर्सरी ग्राउंड में आज अंतर इकाई क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया। पहले मैच में मुख्य अभियंता कार्यालय इकाई और तलवाड़ा सर्कल के बीच मुकाबला हुआ। तलवाड़ा सर्कल ने 12...
article-image
पंजाब

एक के बाद एक 5 लाेगाें काे रौंदा , 2 की टांगें टूट गई, 3 गंभीर रूप से घायल- नशे में धुत फॉर्च्यूनर चालक ने सड़क पर मचाई तबाही

नाभा   : पंजाब में सड़क हादसे दिन-ब-दिन बढ़ते जा रहे हैं। ऐसा ही एक हादसा नाभा भवानीगढ़ ओवर ब्रिज पर हुआ, जहां जहां नशे में धुत फॉर्च्यूनर ड्राइवर ने एक के बाद एक मोटरसाइकिलों...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

पंजाब में हावड़ा मेल के डिब्बे में हुआ धमाका, चार घायल

चंडीगढ़: पंजाब के फतेहगढ़ जिले में सरहिंद रेलवे स्टेशन के पास हावड़ा मेल के एक डिब्बे में जोरदार धमाका हो गया, जिसमें 4 लोग घायल हो गए, अमृतसर से हावड़ा जा रही गाड़ी संख्या...
Translate »
error: Content is protected !!