बद्दी में आयोजित जिला स्तरीय वुशू प्रतियोगिता के सीनियर वर्ग में प्रांजल ठाकुर और जूनियर में आरती शर्मा रही विजेता

by

जिले के 26 खिलाड़ियों का राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के चयन

बद्दी, 3 मई (तारा) : बद्दी के नव आदर्श सीनियर सेकेंडरी स्कूल में आयोजित दो दिवसीय 14वीं जिला स्तरीय वुशू प्रतियोगिता के सीनियर वर्ग में प्रांजल ठाकुर और तनुज, सब-जूनियर में केतन सिंह, प्रभजोत, अंश, जिवांश, दिव्या, पर्यांशी, संध्या और शिवानी तथा जूनियर वर्ग में आरती शर्मा, बनीत, प्रिया और यशस्वी राणा ने गोल्ड मेडल हासिल किया।
ताओलू इवेंट्स में अनमोल राणा, तनीषा, सविता और रुद्र चंदेल अपनी श्रेणियों में अव्वल रहे। सिंगल वेट कैटेगरी में अपने वर्ग में इकलौते खिलाड़ी होने और तकनीकी कौशल के आधार पर दूनी चंद, रमनदीप सिंह, मिलन चंदेल, दीन दयाल, रूपेंद्र जीत सिंह, मनीष कुमार, अनुराग चंदेल, दिलजीत और अनुराग राणा को भी राज्य स्तर के लिए सीधा चयनित किया गया है।
प्रतियोगिता के समापन समारोह में सु-काम कंपनी के एचआर हेड अमन कुमार शर्मा ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की और विजेताओं को मेडल पहनाकर सम्मानित किया।
उन्होंने कहा कि खेल अनुशासन और चुनौतियों से लड़ने का जज्बा पैदा करते हैं। युवाओं को खेलों के साथ-साथ कौशल विकास की दिशा में भी आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
जिला वुशू संघ सोलन के सचिव श्याम लाल ठाकुर ने बताया कि इस प्रतियोगिता में सांडा और ताओलू इवेंट्स के विभिन्न वर्गों में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले कुल 26 खिलाड़ियों का चयन आगामी राज्य स्तरीय चैंपियनशिप के लिए किया गया है।
इस अवसर पर समाजसेवी दर्शन सैनी, राजकुमार, गुरभाग सिंह, सुखविंद्र सैनी और भाग सिंह ने बच्चों को आर्थिक सहयोग व प्रोत्साहन दिया। कार्यक्रम में वुशू संघ के कार्यकारिणी प्रधान जितेन्द्र राणा, सचिव श्याम लाल ठाकुर, कोषाध्यक्ष हरदेव सैनी, रविन्द्र सिंह, जगजीत सिंह, हरदेव चंदेल, रोहित चंदेल और मनोज राणा सहित कई खेल प्रेमी उपस्थित रहे। संघ ने मुख्य अतिथि को स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया।
बद्दी में जिला स्तरीय वुशू प्रतियोगिता में विजेता खिलाड़ी मुख्य अतिथि के साथ

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

दो आतंकी पंजाब के सीमावर्ती गावों में घुसे : बंदूक दिखाकर धमका डिनर बनाने को कहा – पुलिस ने किया हाई एलर्ट जारी

गुरुदासपुर :   भारत और पाकिस्तान सीमा से लगे गांवों में आतंकवादी घूम रहे हैं। गांव वालों ने वहां की पुलिस को इन आतंकियों के बारे में जानकारी दी है। इसके साथ ही ये भी...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

दो रोटी के लिए अपने शरीर को सैनिकों से नोचवा रहीं महिलाएं : लग रही लंबी-लंबी लाइन

युद्धग्रस्त सूडान में भूख से बिलबिलाती महिलाएं अपने परिवार को दो जून की रोटी खिलाने के लिए अपने जिस्म का सौदा कर रही हैं। सैनिक उनको और उनके परिवारों को खाना उपलब्ध कराने के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

स्वां वुमन फेडरेशन की कार्यप्रणाली देख प्रभावित हुए डीसी राघव शर्मा

ऊना – उपायुक्त राघव शर्मा ने आज स्वां वुमन फेडरेशन के कार्यालय तथा बढ़ेडा स्थित मसाला प्रसंस्करण संयंत्र का निरीक्षण किया। सबसे पहले वह पुराना होशियारपुर रोड पर सोसाइटी के कार्यालय गए और फेडरनेशन...
article-image
हिमाचल प्रदेश

‘नो पार्किंग जोन’ घोषित : बालीचौकी में पुराने पुलिस चौकी भवन से लेकर जीरो चौक-बस स्टैंड स्ट्रेच

मंडी, 2 दिसंबर। मंडी जिला के बालीचौकी उपमंडल के बाजार में पुराने पुलिस चौकी भवन से जीरो चौक व बस स्टैंड तक के स्ट्रेच को ‘नो पार्किंग जोन’ घोषित किया गया है। वहां सड़क...
Translate »
error: Content is protected !!