‘वॉच एंड पेट्रोल’ पहल का राज्य के प्रमुख पर्यटन स्थलों तक विस्तार : वर्दी में पुलिस कर्मियों को प्रमुख सार्वजनिक स्थलों पर किया तैनात

by

एएम नाथ। शिमला : हिमाचल प्रदेश पुलिस विभाग के एक प्रवक्ता ने आज यहां बताया कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू के मार्गदर्शन में हिमाचल प्रदेश पुलिस ने अपनी नागरिक-हितैषी ‘वॉच एंड पेट्रोल’ पहल को शिमला के मॉल रोड से आगे बढ़ाते हुए मनाली, सोलन और मैक्लोडगंज सहित अन्य प्रमुख पर्यटन स्थलों तक सफलतापूर्वक विस्तारित किया है।
उन्होंने बताया कि आरम्भ में मॉल रोड पर पुलिस विजिविलिटी बढ़ाने, जन सुरक्षा सुनिश्चित करने और पर्यटकों की सहायता के उद्देश्य से शुरू की गई यह पहल अब सेवा, सुलभता और जन विश्वास पर आधारित आधुनिक पुलिस का एक प्रभावी मॉडल बनकर उभरी है।
उन्होंने बताया कि इस पहल के तहत औपचारिक (सेरेमोनियल) वर्दी में पुलिस कर्मियों को प्रमुख सार्वजनिक स्थलों पर तैनात किया गया है, जो पर्यटकों की सहायता, मार्गदर्शन, वरिष्ठ नागरिकों की मदद तथा आपात परिस्थितियों में त्वरित प्रतिक्रिया सुनिश्चित करेंगे। इन पुलिस कर्मियों की सहज उपस्थिति ने पर्यटकों और स्थानीय निवासियों में सुरक्षा और विश्वास की भावना को काफी मजबूत किया है।
उन्होंने कहा कि पुलिस कर्मियों के अनुशासित, विनम्र और सहायक व्यवहार के लिए इस पहल को व्यापक सराहना मिली है, जिससे हिमाचल प्रदेश पुलिस की एक जन-केंद्रित और सकारात्मक छवि बनी है।
प्रवक्ता ने कहा कि आमजन की उत्साहजनक प्रतिक्रिया को देखते हुए राज्य पुलिस ने इस मॉडल को राज्य के अन्य प्रमुख पर्यटन स्थलों पर और मजबूत तथा विस्तारित करने का निर्णय लिया है। ‘वॉच एंड पेट्रोल’ पहल राज्य सरकार की हिमाचल को सुरक्षित और पर्यटक-अनुकूल राज्य बनाने के साथ-साथ उत्तरदायी शासन और सेवा-उन्मुख पुलिस व्यवस्था को बढ़ावा देने की प्रतिबद्धता को प्रदर्शित कर रही है।
उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश पुलिस इस पहल को और बेहतर बनाने के लिए नियमित निगरानी, प्रशिक्षण और आधुनिक पुलिस व्यवस्था के माध्यम से निरंतर कार्य कर रही है, ताकि प्रत्येक नागरिक और आगंतुक के लिए सुरक्षा, विश्वास और सुविधा सुनिश्चित की जा सके।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

जिला में डिजिटल क्रांति की ओर बड़ा कदम, सभी सरकारी डाक के आदान-प्रदान को ई-डिस्पैच सिस्टम शुरू

एएम नाथ। बिलासपुर, 01 अप्रैल: उपायुक्त बिलासपुर राहुल कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला बिलासपुर में समस्त सरकारी डाक का आदान-प्रदान अब ऑनलाइन माध्यम से किया जाएगा। इसी सम्बन्ध में ई- ऑफिस...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सुरजीत भरमौरी समाज के लिए एक मिसाल : पिता मनरेगा मजदूर, बेटा अपनी मेहनत के दम पर बना चम्बा कांग्रेस जिलाध्यक्ष

पिता के संघर्ष को सलाम, इरादे नेक हों, तो कोई भी मंजिल दूर नहीं एएम नाथ। चम्बा : यह एक बेहद गर्व और प्रेरणा देने वाला क्षण है। जब एक मनरेगा मजदूर (दिहाड़ीदार) का...
article-image
पंजाब

मीरी पीरी सेवा सिमरन क्लब होशियारपुर ने श्री गुरु रामदास जी का प्रकाशोत्सव मनाया

गुरुद्वारा श्री हरि जी सहाय में विशेष कीर्तन समारोह का आयोजन होशियारपुर/ दलजीत अजनोहा : मीरी पीरी सेवा सिमरन क्लब होशियारपुर रजि. द्वारा गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी और स्थानीय निवासियों के सहयोग से, अध्यक्ष सरबजीत...
article-image
पंजाब

पहली बार दूध पर न्यूनतम समर्थन मूल्य लागू : ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने की सरकार की कवायद

एएम नाथ। शिमला : हिमाचल प्रदेश सरकार ने ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने की दिशा में एक दूरदर्शी और ऐतिहासिक कदम उठाया है। राज्य में पहली बार दूध पर न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) लागू...
Translate »
error: Content is protected !!