एक 1 वोट से जीता तो कोई रिकॉर्ड बना गया : चुनावी राज्यों की सबसे बड़ी और छोटी जीत

by

नई : मई को पांच राज्यों में विधानसभा परिणामों की घोषणा की गई. देशभर की नजरें पश्चिम बंगाल के चुनाव परिणाम थी, यहां पर भाजपा की आंधी में कई सूरमा धराशाई हो गए, आलम ऐसा रहा कि ममता बनर्जी को भी चुनाव में हार का सामना करना पड़ा, इसके अलावा तमिलनाडु में थलापति विजय की पार्टी ने झंडा गाड़ दिया।

इन चुनावी राज्यों में कई ऐसे प्रत्याशी रहे जिन्हें बहुत कम वोटों से जीत मिली तो कुछ प्रत्याशी ऐसे रहे जो बंपर वोटों से चुनाव जीते, आइए जानते हैं इन प्रत्याशियों के बारे में।

सबसे कम वोटों से जीत :  सबसे पहले हम बात करेंगे पश्चिम बंगाल की, पश्चिम बंगाल में भाजपा को 206 सीटों पर जीत मिली जबकि टीएमसी को 81 सीटों से संतोष करना पड़ा, इस चुनाव में अगर हम सबसे कम वोटों से जीत की बात करें तो राजारहाट न्यू टाउन पर टीएमसी प्रत्याशी तापश चटर्जी ने भाजपा प्रत्याशी को महज 323 वोटों से चुनाव हराया।

सबसे ज्यादा वोटों से जीत : वहीं अगर हम सबसे बड़ी जीत की बात करें तो माटीगारा-नक्सलबाड़ी (AC 25) सीट पर भाजपा ने सबसे बड़ी जीत हासिल की है. भाजपा के आनंदमय बर्मन ने 166,905 वोट पाकर और अपने विरोधी को 104,265 वोटों के बड़े अंतर से हराया, ये जीत राज्य की सबसे बड़ी जीतों में से एक है।

तमिलनाडु चुनाव की सबसे कम वोटों से जीत : तमिलनाडु के चुनाव परिणाम काफी ज्यादा आश्चर्यजनक रहे, जिस हिसाब से TVK का उदय हुआ, उसने हर किसी को हैरान कर दिया, पूरे राज्य में थलापति विजय की पार्टी ने 108 सीटों पर जीत हासिल की, इसमें सबसे दिलचस्प सीट तिरुप्पत्तूर रही, जहां पर TVK प्रत्याशी ने केवल 1 वोट से जीत हासिल की. सीनिवास सेतुपति. आर ने चुनावी मैदान में DMK प्रत्याशी को हराया ।

सबसे बड़ी जीत :  प्रदेश की सबसे बड़ी जीत की बात करें तो तमिलगा वेत्री कझगम (TVK) के एम.एल. विजयप्रभु ने सबसे ज्यादा 190,462 वोट हासिल किए और माधवरम सीट से 94,985 वोटों के भारी अंतर से जीत हासिल की. उनकी ये जीत प्रदेश की सबसे बड़ी जीत है. जबकि दूसरे स्थान पर DMK प्रत्याशी रहे।

केरल में सबसे कम वोटों से जीत : केरल राज्य में सबसे कम वोटों से जीत मनालूर में हुई, यहां पर CPM प्रत्याशी प्रोफेसर सी रवींद्रनाथ ने कांग्रेस प्रत्याशी को महज 126 वोटों से चुनावी मैदान में हराया, ये प्रदेश की सबसे छोटी जीत थी।

सबसे बड़ी जीत : सबसे बड़ी जीत की बात करें तो मलप्पुरम सीट से IUML (UDF) प्रत्याशी पी.के. कुन्हालीकुट्टी ने 85327 वोटों से जीत हासिल की, उन्होंने राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी शरदचंद्र पवार के प्रत्याशी को चुनावी मैदान में हराया।

असम सबसे कम वोटों से जीत : असम विधानसभा चुनाव परिणाम की बात करें तो यहां पर सबसे कम वोटों से जीत हाजो-सुआलकुची सीट से हुई, AGP प्रत्याशी प्रकाश चंद्र दास ने चुनावी मैदान में कांग्रेस प्रत्याशी को 724 वोटों से हराया।

सबसे बड़ी जीत :  वहीं अगर हम असम विधानसभा चुनाव 2026 में सबसे बड़ी जीत की बात करें तो जगिरोड (SC) सीट पर BJP के पिजुश हजारिका की रही, जहां उन्होंने कांग्रेस के बबुल दास को 93,584 वोटों से चुनावी मैदान में हराया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

बीचुल टॉप में पूजा-अनुष्ठान के बाद देवता देहरी पहुंचे, देवलुओं को दिया आशीर्वाद…. घी से भरे पात्रों से हुआ पारंपरिक स्वागत : फलाचन घाटी में निभाई गई देवता शेष नाग की सदियों पुरानी परंपरा

बठाहड़, बंजार(परस राम भारती) । जिला कुल्लू के बंजार उपमंडल की फलाचन घाटी में आराध्य देवता श्री शेष नाग जी से जुड़ी सदियों पुरानी धार्मिक परंपरा इस वर्ष भी श्रद्धा और आस्था के साथ...
article-image
पंजाब

मां भामेश्वरी देवी मंदिर में नतमस्तक हुए विधायक जिम्पा, बहन विनोद जी से लिया आशीर्वाद

होशियारपुर /दलजीत अज्नोहा : पंजाब के पूर्व मंत्री एवं विधायक ब्रमशंकर जिम्पा अपने साथियों सहित गांव भाम में स्थित मां भामेश्वरी देवी मंदिर में नतमस्तक हुए। इस मौके पर उन्होंने मंदिर में माथा टेका...
article-image
हिमाचल प्रदेश

केंद्रीय विश्वविद्यालय के 9वें दीक्षांत समारोह के दौरान विभिन्न संकायों में कुल 511 प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को डिग्रियां प्रदान : भारतीय शिक्षा परंपरा ज्ञान, मूल्यों और समग्र विकास पर आधारित: कविन्द्र गुप्ता

केंद्रीय विश्वविद्यालय के 9वें दीक्षांत समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए धर्मशाला :  राष्ट्रीय शिक्षा नीति के प्रभावी कार्यान्वयन के लिए विश्वविद्यालय प्रशासन की सराहना की राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने कहा...
article-image
पंजाब

जिला एवं सत्र न्यायाधीश जोहल द्वारा चिल्ड्रन होम, स्पेशल होम ऑब्जर्वेशन होम और ओल्ड एज होम का दौरा

होशियारपुर, 5 दिसंबर: जिला एवं सत्र न्यायाधीश-कम-चेयरमैन जिला कानूनी सेवाएं अथॉरिटी होशियारपुर दिलबाग सिंह जोहल ने आज चिल्ड्रन होम, स्पेशल होम ऑब्जर्वेशन होम और ओल्ड एज होम, राम कॉलोनी कैंप होशियारपुर का औचक दौरा...
Translate »
error: Content is protected !!