मंडी को 136.25 करोड़ की 21 विकास परियोजनाओं की सौगात : बल्ह, नाचन, मंडी सदर और करसोग क्षेत्रों में विकास कार्यों को मिली गति

by

सड़क, पेयजल, स्वास्थ्य, शिक्षा और पंचायत सुविधाओं से जुड़ी परियोजनाएं शामिल

एएम नाथ। मंडी :  मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने शनिवार को मंडी जिले के एक दिवसीय दौरे के दौरान बल्ह क्षेत्र के कंसा मैदान में 136.25 करोड़ रुपये की लागत वाली 21 विकासात्मक परियोजनाओं के लोकार्पण एवं शिलान्यास किए। ये परियोजनाएं बल्ह, नाचन, मंडी सदर और करसोग विधानसभा क्षेत्रों से संबंधित हैं।
मुख्यमंत्री ने 10.73 करोड़ रुपये की चंडियाल-पिपली-कुठवाड़ी-कांडी-तारापुर-खारसी-मनसा माता मंदिर डोला-टिक्कर सड़क, 8.28 करोड़ की सकरोहा-नैना माता मंदिर-पिपली-नदौल-कासला-मलवाणा सड़क, 5.11 करोड़ की लखवाण-डहणू-भनशोट-रठोल-अंद्रेटा-मैरामसीत सड़क तथा 3.08 करोड़ की टांडा-कोहला-टिक्करी-कावलकोट-सिद्धकोठी सड़क का उद्घाटन किया।
इसके अलावा 3.51 करोड़ रुपये के डोयडा पुल-छजवाण-खाबू पंचायत घर-दरबयास सड़क, 2.08 करोड़ के नेरचौक लोक निर्माण विभाग मंडल कार्यालय भवन और 25.89 करोड़ रुपये के नेरचौक-रत्ती-कलखर सड़क उन्नयन कार्य सहित अन्य परियोजनाओं का लोकार्पण किया गया।
मुख्यमंत्री ने 43.91 करोड़ रुपये की बस्तियों के लिए उठाऊ जलापूर्ति योजना और 17.01 करोड़ रुपये की बहली-महादेव एवं नेरी-कांगर, पन्यास उठाऊ जलापूर्ति योजना समेत विभिन्न परियोजनाओं का भी उद्घाटन किया।
उन्होंने हलयातर में आयुर्वेदिक स्वास्थ्य केंद्र, कांगणी में कर्मचारी आवास, रत्ती में पंचायत सामुदायिक केंद्र और बल्ह में सेकड़ खड्ड व बैहना नाला पर एफपीक्यू उपलब्ध करवाने वाली 7.38 करोड़ रुपये की परियोजना का शिलान्यास भी किया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्य सचिव ने की, कांगड़ा, चंबा और ऊना के विकास कार्यों की समीक्षा : सरकार की नीतियों और कार्यक्रमों को प्रभावी रूप से करें लागू : प्रबोध सक्सेना

पालमपुर, 3 जुलाई :- मुख्य सचिव, प्रबोध सक्सेना ने उपायुक्तों को सरकार की नीतियों और कार्यक्रमों को भी प्रभावी रूप में संचालित करने के आवश्यक दिशा-निर्देश दिये ताकि आम जनमानस तक योजनाओं का लाभ...
article-image
हिमाचल प्रदेश

डलहौज़ी में विंटर फेस्टिवल-2025 के सफल आयोजन को लेकर कि चर्चा :25 से 31 दिसंबर तक आयोजित होगा फेस्टिवल

एएम नाथ। चम्बा : डलहौज़ी में विंटर फेस्टिवल-2025 के सफल आयोजन को लेकर आज उपायुक्त मुकेश रेपसवाल की अध्यक्षता में बैठक आयोजित हुई। फेस्टिवल 25 से 31 दिसंबर तक आयोजित किया जाएगा। उपायुक्त ने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री सुक्खू पहले ये देखें कि आपके नीचे जमीन कितनी बची – पहले मुख्यमंत्री जिनकी सरकार की लोकप्रियता का ग्राफ पहले छः माह में ही गिर चुका था : जयराम ठाकुर

एएम नाथ। मंडी : पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कांग्रेस प्रत्याशी के नामांकन रैली में मुख्यमंत्री और उनके सहयोगी नेताओं द्वारा प्रयोग की गई भाषा शैली को लेकर कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

सिवल अस्पताल गढ़शंकर में रोटरी आई बैंक एन्ड कॉर्नियल ट्रांसप्लांट सोसाइटी द्वारा नेत्रदान पखवाड़ा तहत लगाया नेत्रदान जागरुक्ता कैंप : किसी भी रक्त समूह, धर्म, जाति, लिंग, समुदाय या क्षेत्र आदि का व्यक्ति के नेत्रदान किए जा सकते : जेबी बहल

गढ़शंकर।  सिवल अस्पताल गढ़शंकर में रोटरी आई बैंक एन्ड कॉर्नियल ट्रांसप्लांट सोसाइटी द्वारा सिवल अस्पताल गढ़शंकरके सहयोग से नेत्रदान पखवाड़ा तहत नेत्रदान जागरुक्ता कैंप का आयोजन किया गया। जिसमें भारी संख्यां में समाजिक संस्थाओं...
Translate »
error: Content is protected !!