तीसरी बार सीनेट सदस्य बने संदीप सिंह सीकरी का खालसा कॉलेज में सम्मान

by

गढ़शंकर। पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ की सीनेट चुनाव में ग्रेजुएट हलके से लगातार तीसरी बार सीनेट सदस्य चुने गए संदीप सिंह सीकरी का बब्बर अकाली मेमोरियल खालसा कॉलेज, गढ़शंकर में सम्मान किया गया।

कॉलेज पहुंचने पर प्रिंसिपल डॉ. अमनदीप हीरा और स्टाफ ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। इस दौरान उन्हें सिरोपा भेंट कर सम्मानित किया गया और तीसरी बार सीनेट सदस्य चुने जाने पर बधाई दी गई।

प्रिंसिपल डॉ. अमनदीप हीरा ने कहा कि संदीप सिंह सीकरी अपने अनुभव और समर्पण से पंजाब यूनिवर्सिटी व इससे जुड़े कॉलेजों के मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाने में योगदान देंगे।

संदीप सिंह सीकरी ने सभी ग्रेजुएट मतदाताओं का आभार जताते हुए कहा कि यह सफलता उनके सहयोग और विश्वास से संभव हुई है। उन्होंने कहा कि वह सीनेट सदस्य के रूप में मिली जिम्मेदारी को पूरी ईमानदारी और तनदेही से निभाएंगे।

फोटो कैप्शन : खालसा कॉलेज गढ़शंकर में तीसरी बार सीनेट सदस्य चुने गए संदीप सिंह सीकरी को सिरोपा भेंट कर सम्मानित करते प्रिंसिपल डॉ. अमनदीप हीरा व स्टाफ।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

युवक पर जानलेवा हमला करने के आरोप में दो गिरफ्तार

माहिलपुर । 26 अगस्त: गढ़शंकर के गांव रामपुर के युवक मनजिंदर सिंह पर 12 अगस्त को कृपाण से हमला कर उसे घायल करने के आरोप में माहिलपुर पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया...
article-image
पंजाब

दोआबा पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल पारोवाल में वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित 

गढ़शंकर,  2 मार्च:  इलाके की विख्यात शैक्षणिक संस्था दोआबा पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल पारोवाल में वार्षिक शैक्षणिक पुरस्कार वितरण समारोह बड़े उत्साह से आयोजित किया गया। समारोह का आगाज़ स्कूल गायन से हुआ। इसके...
article-image
पंजाब

दो मोटरसाइकिलों की टक्कर में दोनों चालक गंभीर घायल

माहिलपुर : , 25 अक्टूबर : होशियारपुर-गढ़शंकर मार्ग पर गांव दोहलरों के पास मारुति एजेंसी के सामने दो मोटरसाइकिलों की टक्कर में दोनों चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

रोहतांग में मैगी-चाय बेचकर रोजाना 15 हजार तक का कारोबार : ऑफ सीजन में भी रोज बिकती हैं 60 से 70 प्लेट मैगी और 200 कप चाय

 बर्फीली हवाओं, पानी की कमी और सामान ढोने की चुनौती के बीच चलता है कारोबार मनाली। हिमाचल प्रदेश की पहाड़ी वादियों में घूमने जाने वाले पर्यटकों के लिए गरमा-गरम मैगी और चाय का स्वाद...
Translate »
error: Content is protected !!