गैहरा स्कूल में बच्चों को बताए अधिकार और सुरक्षा के उपाय : बच्चों को पढ़ाया बाल-अधिकारों का पाठ

by

विद्यार्थियों को 1098 हेल्पलाइन पर दी जानकारी, नशा व सोशल मीडिया ब्लैकमेलिंग से सावधान रहने की सलाह

एएम नाथ। चम्बा : चंबा जिले के भरमौर उपमंडल में बच्चों की सुरक्षा और जागरूकता को लेकर अहम पहल की गई। चाइल्ड हेल्पलाइन चंबा द्वारा 6 मई 2026 को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय गैहरा में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता स्कूल के कार्यकारी मुख्याध्यापक विक्रम वर्मा ने की।

इस अवसर पर चाइल्ड हेल्पलाइन चंबा के सुपरवाइजर पंकज कुमार और केस वर्कर काजू राम ने बच्चों, अध्यापकों और स्टाफ को हेल्पलाइन नंबर 1098 की कार्यप्रणाली के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह टोल फ्री नंबर संकट में फंसे बच्चों के लिए 24 घंटे उपलब्ध रहता है और किसी भी प्रकार की समस्या होने पर तुरंत सहायता प्रदान करता है।
कार्यक्रम में बच्चों को बाल-अधिकारों से संबंधित महत्वपूर्ण विषयों पर जागरूक किया गया। इनमें बाल विवाह, बाल मजदूरी, नशे की बुराई, बाल तस्करी, भिक्षावृत्ति, यौन शोषण, घरेलू हिंसा, मानसिक प्रताड़ना और शारीरिक दंड जैसे मुद्दे शामिल रहे। साथ ही दिव्यांग, अनाथ और अर्ध-अनाथ बच्चों के लिए सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी भी दी गई।
छात्रों को सोशल मीडिया के दुष्प्रभावों और ऑनलाइन ब्लैकमेलिंग के खतरों के प्रति भी सचेत किया गया। विशेष रूप से छात्राओं को अनजान लोगों से दूरी बनाए रखने और किसी भी प्रकार की छेड़छाड़, पीछा करने या गलत व्यवहार की स्थिति में तुरंत 1098 पर सूचना देने की सलाह दी गई।
कार्यक्रम के दौरान बच्चों को अनुशासन और लक्ष्य निर्धारण के महत्व के बारे में भी प्रेरित किया गया। कार्यकारी मुख्याध्यापक विक्रम वर्मा ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के कार्यक्रम छात्रों और शिक्षकों दोनों के लिए अत्यंत उपयोगी हैं।
कार्यक्रम में 7 अध्यापकों सहित करीब 200 बच्चों ने भाग लिया। अंत में जिला समन्वयक कपिल शर्मा ने सभी का धन्यवाद और आभार व्यक्त किया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

केंद्रीय बजट जनहितैषी–अविनाश राय खन्ना कहा–गरीब,किसान,युवा और नारी शक्ति पर आधारित है बजट

होशियारपुर / दलजीत अजनोहा : जिला भाजपा अध्यक्ष निपुण शर्मा की अध्यक्षता में प्रेसवार्ता का आयोजन किया गया। जिसमें भाजपा के वरिष्ठ नेता अविनाश राय खन्ना विशेष तौर पर उपस्थित हुए।उनके साथ प्रदेश भाजपा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मंत्रिमंडल की 16 बैठकों में लिए गए 273 निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी

राजस्व एवं बागवानी मंत्री की अध्यक्षता में हुई मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक एएम नाथ। शिमला :  राजस्व, बागवानी, जनजातीय विकास एवं जन शिकायत निवारण मंत्री जगत सिंह नेगी की अध्यक्षता में आज यहां मंत्रिमंडलीय...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

डेरा बाबा बड़भाग सिंह मैड़ी में होली मेले का भव्य शुभारंभ…. 6 मार्च तक चलेगा आयोजन : DC जतिन लाल की श्रद्धालुओं से प्रशासनिक दिशा-निर्देशों के पालन की अपील, व्यापक प्रबंध सुनिश्चित

रोहित जसवाल।  अम्ब (ऊना), 24 फरवरी. ऊना जिले के उपमंडल अम्ब स्थित प्रसिद्ध तीर्थस्थल डेरा बाबा बड़भाग सिंह, मैड़ी में मंगलवार को पारंपरिक श्रद्धा, उल्लास और भक्ति भाव के साथ ऐतिहासिक होली मेले का...
article-image
हिमाचल प्रदेश

DC तोरुल एस रवीश ने किया डिग्री कॉलेज कुल्लू के प्रस्तावित मतगणना केंद्र का निरीक्षण

कुल्लू 20 फरवरी :  कुल्लू जिला में आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारियां आरम्भ हो गई है इसी के दृष्टिगत आज उपायुक्त कुल्लू एवं जिला निर्वाचन अधिकारी तोरुल एस रवीश ने राजकीय डिग्री महाविद्यालय कुल्लू...
Translate »
error: Content is protected !!