सीटीयू के बेड़े में 40 नई इंटरस्टेट बसें शामिल, अमृतसर और ऋषिकेश के लिए शुरू होंगी नई सेवाएं

by

चंडीगढ़ : पुनीत महाजन | चंडीगढ़ शहर की सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को और अधिक मजबूत एवं आधुनिक बनाने की दिशा में चंडीगढ़ ट्रांसपोर्ट अंडरटेकिंग (सीटीयू) के बेड़े में 40 नई इंटरस्टेट बसें शामिल की गई हैं। आईएसबीटी सेक्टर-17 में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम के दौरान पंजाब के राज्यपाल एवं चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया ने इन नई बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
नई बसों के शामिल होने के बाद सीटीयू के कुल बस बेड़े की संख्या बढ़कर 269 हो गई है। अधिकारियों के अनुसार इन आधुनिक बसों के संचालन से यात्रियों को सुरक्षित, आरामदायक और बेहतर सफर की सुविधा मिलेगी।
सीटीयू अधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि नई बसों के माध्यम से चंडीगढ़ से अमृतसर और चंडीगढ़ से ऋषिकेश के लिए दो नए रूट शुरू किए जाएंगे। इसके अलावा लंबे समय से बंद पड़े 38 पुराने रूटों को भी दोबारा शुरू किया जाएगा। इससे पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड जाने वाले यात्रियों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।
कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों ने कहा कि बढ़ती यात्री संख्या और बेहतर सार्वजनिक परिवहन की जरूरत को ध्यान में रखते हुए सीटीयू लगातार अपने बेड़े को आधुनिक तकनीक से लैस कर रहा है। नई बसों में यात्रियों की सुविधा के लिए आधुनिक फीचर्स और बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं, जिससे सफर पहले से अधिक सुविधाजनक और सुरक्षित होगा।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

Lions Club International Honors Women

Hoshiarpur (Daljeet Ajnoha/June 27 :; Under the leadership of President Lion Dr. Mukhtiar Singh Dhaliwal (former State President, Veterinary Inspectors Association Punjab), Lions Club International Rihana Jattan Kohinoor 321‑D held a ceremony to honor...
article-image
पंजाब

हणोगी के समीप राष्ट्रीय राजमार्ग से हटाया मलबा

एएम नाथ। मंडी, 09 अगस्त।   उपायुक्त अपूर्व देवगन ने बताया कि भारी बारिश के कारण भूस्खलन से बंद मंडी से कुल्लू राष्ट्रीय राजमार्ग को आज हणोगी से आगे कुल्लू की ओर खोल दिया गया...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कृषि एवं पशुपालन क्षेत्र के लिए वित्तीय मानक दरों को प्रदान की स्वीकृति

जिला स्तरीय तकनीकी समिति की बैठक आयोजित एएम नाथ। चंबा : उपायुक्त मुकेश रेपसवाल की अध्यक्षता में आज जिला स्तरीय तकनीकी समिति की वार्षिक बैठक आयोजित की गई। बैठक में कृषि एवं बागवानी फसलों...
Translate »
error: Content is protected !!