जिला परिषद सदस्य के लिए 3 तथा पंचायत समिति सदस्य के लिए 17 उम्मीदवारों ने किए नामांकन पत्र दाखिल

by
एएम नाथ।  सुंदरनगर, 7 मई । पंचायत चुनाव-2026 के तहत नामांकन प्रक्रिया के पहले दिन वीरवार को जिला परिषद सदस्य पद के लिए सहायक निर्वाचन अधिकारी एवं एसडीएम सुंदरनगर अमर नेगी के समक्ष 3 उम्मीदवारों ने अपने नामांकन पत्र दाखिल किए।
वहीं पंचायत समिति सदस्य पद के लिए सहायक निर्वाचन अधिकारी एवं तहसीलदार सुंदरनगर अंकित शर्मा के समक्ष 17 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किए।
एसडीएम सुंदरनगर अमर नेगी ने बताया कि जिला परिषद मंडी के अंतर्गत निर्वाचन क्षेत्र 19-डैहर से रोशन लाल एवं कर्म चंद तथा निर्वाचन क्षेत्र 21-खिलड़ा से नारायण सिंह ने अपने नामांकन पत्र दाखिल किए।
वहीं पंचायत समिति सुंदरनगर के अंतर्गत ग्राम सभा 1-पौड़ाकोठी से लोकनाथ, 4-सेरी कोठी से मुकेश, हंसराज एवं नरसिंह दास, 6-सलापड़ से प्रेम लाल, ऋषि ठाकुर एवं यशवंत सिंह, 7-डैहर से तीर्थ राम एवं कमल कुमार, 8-जड़ोल से जीतराम, 9-बरोटी से नमिता शर्मा, 10-चनोल से भीमा देवी, 11-टिहरी से सपना देवी, 13-चमुखा से ललिता देवी एवं कमला ठाकुर, 14-कपाही से कमला पठानिया तथा 15-कलौहड़ से निर्देश कुमार ने अपने नामांकन पत्र दाखिल किए।
एसडीएम अमर नेगी ने बताया कि उम्मीदवार 8 और 11 मई को प्रातः 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक संबंधित सहायक निर्वाचन अधिकारियों के समक्ष नामांकन पत्र दाखिल कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि 12 मई को नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी, जबकि 14 और 15 मई को नाम वापसी की प्रक्रिया संपन्न होगी।

See less
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

*प्राकृतिक खेती अपनायें किसान- सरकार किसानों और बागवानों की आर्थिकी को सुदृढ़ के लिए प्रतिबद्ध : आशीष बुटेल*

एएम नाथ।  पालमपुर, 1 फरवरी :- पालमपुर के विधायक आशीष बुटेल ने कहा कि प्रदेश सरकार किसानों और बागवानों की आर्थिकी को सुदृढ़ के लिए प्रतिबद्ध है । शनिवार को विधायक पालमपुर विधानसभा क्षेत्र...
article-image
हिमाचल प्रदेश

भाकृअनुप-भारतीय पशु चिकित्सा अनुसंधान संस्थान क्षेत्रीय केन्द्र, पालमपुर द्वारा जनजातीय उप-योजना के अंतर्गत भेड़ पालन विषय पर तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजन

एएम नाथ । पालमपुर : भाकृअनुप-भारतीय पशु चिकित्सा अनुसंधान संस्थान क्षेत्रीय केन्द्र, पालमपुर में तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम सफलतापूर्वक पूर्ण किया, जिसमें 48 प्रतिभागियों ने उपस्थिति दी। डा. गोरख मल, प्रमुख क्षेत्रीय केन्द्र ने...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

बठिंडा में उग्र हुआ किसान आंदोलन, पुलिस ने दागे आंसू गैस के गोले और किया लाठीचार्ज : हाईवे पर जाम लगने से बढ़ा तनाव

बठिंडा :  बठिंडा में शुक्रवार को उस समय माहौल तनावपूर्ण बन गया जब किसान और पुलिस आमने-सामने हो गई। अमृतसर जामनगर नेशनल हाईवे व भारतमाला सड़क प्रोजेक्ट के लिए एक्वायर की गई जमीन के...
हिमाचल प्रदेश

हरोली अस्पताल में बुधवार को लगेगा मैडिकल कैंप: राम कुमार

ऊना 4 अक्तूबर: सिविल अस्पताल हरोली में बध्ुावार को एक मैडिकल कैंप का आयेाजन किया जाएगा। इस बारे जानकारी देते हुए एचपीएसआईडीसी के उपाध्यक्ष प्रो. राम कुमार ने बताया कि इस मैडिकल कैंप में...
Translate »
error: Content is protected !!