पंचायत चुनावों के लिए हमीरपुर में दूसरे दिन भरे गए 1548 पर्चे : जिला परिषद हमीरपुर के 19 वार्डों, जिला की सभी 6 पंचायत समितियों के कुल 119 नामांकन पत्र ने किए दाखिल

by
हमीरपुर 08 मई :  जिला परिषद हमीरपुर के 19 वार्डों, जिला की सभी 6 पंचायत समितियों के कुल 119 वार्डों और जिला की कुल 242 ग्राम पंचायतों के प्रधान, उपप्रधान तथा वार्ड सदस्यों सहित कुल 1860 पदों के लिए तीन चरणों में होने वाले चुनावों की नामांकन प्रक्रिया के दूसरे दिन 1548 नामांकन पत्र दाखिल किए गए। इसके साथ ही जिला में पंचायतीराज संस्थाओं के लिए नामांकन पत्रों की संख्या 3120 हो गई है।
उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) गंधर्वा राठौड़ ने बताया कि शुक्रवार को जिला परिषद के लिए कुल 18 नामांकन पत्र दाखिल किए गए।
6 पंचायत समिति के सदस्यों के लिए 148 पर्चे भरे गए।
इसी प्रकार, पंचायत प्रधान के पद के लिए जिले भर में 289, उपप्रधान के लिए 288 और पंचायत सदस्यों के लिए 805 नामांकन पत्र दाखिल किए गए।
गंधर्वा राठौड़ ने बताया कि 9 और 10 मई को छुट्टी के कारण नामांकन पत्र स्वीकार नहीं किए जाएंगे। नामांकन प्रक्रिया के अंतिम दिन 11 मई को सुबह 11 बजे से दोपहर बाद 3 बजे तक नामांकन पत्र दाखिल किए जा सकते हैं।
12 मई को सुबह 10 बजे से नामांकन पत्रों की जांच शुरू होगी। 14 और 15 मई को सुबह 10 से दोपहर बाद 3 बजे तक उम्मीदवार अपने नामांकन पत्र वापस ले सकते हैं। 15 मई की शाम को ही उम्मीदवारों को चुनाव चिह्न आवंटित कर दिए जाएंगे।
उपायुक्त ने बताया कि 26 मई को 83 पंचायतों में, 28 मई को 82 पंचायतों में और 30 मई को 77 पंचायतों में सुबह 7 बजे से दोपहर बाद 3 बजे तक मतदान होगा। पंचायत प्रधान, उपप्रधान और वार्ड सदस्यों के चुनाव परिणाम उसी दिन घोषित कर दिए जाएंगे। जबकि, पंचायत समिति और जिला परिषद के मतों की गिनती 31 मई को सुबह 9 बजे सभी ब्लॉक मुख्यालयों में आरंभ होगी।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर के बयानों पर पलटवार : तंज कसते हुए उद्योग मंत्री हर्षवर्धन सिंह चौहान ने कहा कि वह आलोचना करने के लिए ही विपक्ष में बैठे

शिमला : उद्योग मंत्री हर्षवर्धन सिंह चौहान ने नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर के बयानों पर पलटवार किया है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि वह आलोचना करने के लिए ही विपक्ष में बैठे हैं।...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जय राम ठाकुर ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से की शिष्टाचार भेंट

शिमला : नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज पीटरहॉफ होटल, शिमला में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से भंेट की। यह एक शिष्टाचार भेंट थी। इस अवसर पर उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री...
article-image
हिमाचल प्रदेश

गांधी परिवार द्वारा किए गए घोटाले को अपराध नहीं मानती कांग्रेस : देश के सामने झूठ बोलने से बेहतर है न्यायालय के सामने पक्ष रखे कांग्रेस : जयराम ठाकुर

कांग्रेस और उसके नेताओं ने हमेशा बाबा साहेब और संविधान का अपमान किया,  जयराम ठाकुर ने रोपवे के माध्यम से जाकर मां बगलामुखी का दर्शन किया एएम नाथ। मंडी :  मंडी में पत्रकारों से...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मस्जिद तो हटा नहीं पा रहे हैं….. महिला मरीज के सवाल पर निशब्द हो गए पूर्व सीएम और भाजपा नेता जयराम

एएम नाथ । शिमला :- हिमाचल प्रदेश के पूर्व सीएम जयराम ठाकुर गुरुवार को अटल बिहारी वाजपेई की जयंती पर शिमला के एक अस्पताल में मरीजों को फल बांटने पहुंचे थे। इस दौरान नेता...
Translate »
error: Content is protected !!