शहीद धर्मेंद्र राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय दुर्गापुर धारड़ी का उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम, विद्यार्थियों ने रचा कीर्तिमान

by

पट्टा मेहलोग, 11 मई (तारा) : हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा घोषित 10वीं व जमा दो कक्षाओं के परीक्षा परिणामों में शहीद धर्मेंद्र राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय दुर्गापुर धारड़ी ने शानदार प्रदर्शन कर शिक्षा जगत में अपनी उत्कृष्टता का परचम लहराया है।
दसवीं कक्षा में 15 में से 14 सफल रहे। इस प्रकार परीक्षा परिणाम 93.33 प्रतिशत रहा। सभी उत्तीर्ण विद्यार्थियों ने प्रथम श्रेणी में सफलता प्राप्त की। धान्या ने 700 में से 660 अंक (94.29%) प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया, वहीं विवेक वर्मा ने 650 अंक (92.86%) के साथ द्वितीय और पुनीत तंवर ने 641 अंक (91.57%) के साथ तृतीय स्थान पर रहा।
12वीं कक्षा में भी शत प्रतिशत सफलता का क्रम जारी रहा।कक्षा में 13 विद्यार्थियों में से 12 विद्यार्थी प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण हुए हैं। विद्यालय की दो मेधावी छात्राओं गुंजन व खुशबू ने 500 में से 441 अंक (88.20%) प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। भूमिका 432 अंक (86.40%) के साथ द्वितीय, और आरती 427अंक (85.40%) के साथ तृतीय स्थान पर रही।इस बेहतरीन उपलब्धि पर विद्यार्थियों के अभिभावकों ने विद्यालय के प्रधानाचार्य दीपक कुमार अवस्थी और समस्त स्कूल स्टाफ को बधाई दी। अवस्थी ने अपनी पूरी शिक्षकों की टीम को इस सफलता का श्रेय देते हुए उनके अथक प्रयासों की सराहना की व कहा कि यह विद्यालय अगामी बोर्ड परीक्षाओं में बोर्ड मैरिट सूची में नाम दर्ज कराने के लिए बच्चों को प्रेरित करेंगे व इस सफलता को हासिल करने के हर सम्भव प्रयास करेंगे।
विद्यालय के शिक्षकों खेम चंद राघव, रविंद्र कुमार शर्मा,, प्रमोद कुमार, धर्मेंद्र अत्री, विजय कुमार, विनोद कुमार,धर्मेंद्र शर्मा शास्त्री, चंपा देवी व कृष्णा देवी आदि ने सभी ने बच्चों और अभिभावकों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

बंगाणा, टाहलीवाल और अंब में 5 एफआईआर दर्ज : खनन सामग्री ले जाने वाले टिप्परों पर सख्त कार्रवाई

रोहित जसवाल।  ऊना, 25 नवम्बर। उपायुक्त ऊना जतिन लाल ने ऊना जिला में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने और अवैध गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करने के लिए कड़े कदम उठाए हैं। इन्हीं के तहत...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

आप के उम्मीदवार राज्यसभा सदस्य निर्विरोध चुने गए : राजिंदर गुप्ता 11,050 करोड़ के मालिक

चंडीगढ़ : पंजाब से राज्यसभा की एक सीट पर सत्ताधारी आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार राजिंदर गुप्ता निर्विरोध उप चुनाव जीत गए हैं। उन्हें पंजाब विधानसभा सचिव-सह-निर्वाचन अधिकारी राम लोक खटाना ने आज निर्वाचन...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

महिला टीचर सस्पेंड : 3 साल से आती थी रोजाना साढ़े 12 बजे स्कूल

एएम नाथ : कुल्लू ।  जिले में  लगघाटी में चौपड़सा सरकारी स्कूल में देरी से आधी छुट्टी पर पहुंचने वाली महिला टीचर को सस्पेंड कर दिया गया है। महिला टीचर रोज 12 बजे के...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

बीजेपी नेता आरपी सिंह को एसजीपीसी ने भेजा कानूनी नोटिस

अरुण दीवान। चंडीगढ़।   शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने बीजेपी नेता आर पी सिंह ने को कानूनी नोटिस भेजा है. कारण, सिंह ने शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी को ‘ईसाई कमेटी’ में परिवर्तित होने वाला बताया...
Translate »
error: Content is protected !!