एक किलो 340 ग्राम चरस बरामद : 3 आरोपी गिरफ्तार

by

एएम नाथ । नूरपुर : नूरपुर पुलिस द्वारा नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत सीआईए नूरपुर की टीम ने एक किलो 340 ग्राम चरस की बड़ी खेप बरामद की है। पुलिस टीम ने नाकाबंदी के दौरान बरामद चरस के मामले में चंबा जिला के तीन आरोपियों को काबू किया है।

एसपी नूरपुर कुलभूषण वर्मा ने बताया कि नियमित गश्त और चेकिंग के दौरान पुलिस टीम ने डिफेंस रोड कोपड़ा के समीप संदिग्ध वाहनों की जांच की जा रही थी। इस दौरान पुलिस ने दो वाहनों ऑल्टो कार नम्बर ( एचपी 01सी 2306) और होंडा बीआर-वी नम्बर (एचपी48 ए 7741) को निरीक्षण के लिए रोका। पुलिस टीम ने नियमानुसार तलाशी के दौरान आरोपियों के कब्जे से 1.340 किलोग्राम चरस बरामद की गई। पकड़े गए आरोपियों में सैफ अली (उम्र 30 वर्ष), निवासी एवं तहसील चुराह, जिला चम्बा, अब्दुल्ला (उम्र 33 वर्ष), निवासी एवं तहसील चुराह, जिला चम्बा तथा फारुख (उम्र 20 वर्ष), निवासी एवं तहसील चुराह, जिला चम्बा शामिल हैं।

पुलिस ने तीनों आरोपियों के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। मामले में शामिल दोनों वाहनों को भी पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है। नशे के इस नेटवर्क की गहराई से छानबीन करने के लिए पुलिस द्वारा आगामी तफ्तीश जारी है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

महाराणा प्रताप जयंती पर सेक्टर-25 स्थित महाराणा प्रताप हॉस्टल में आयोजित हुआ श्रद्धांजलि एवं पुष्पांजलि समारोह

चंडीगढ़ (पुनीत महाजन ) 9 मई  : महाराणा प्रताप जयंती के अवसर पर सेक्टर-25 स्थित महाराणा प्रताप हॉस्टल, चंडीगढ़ में एक गरिमामयी पुष्पांजलि समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों एवं...
article-image
हिमाचल प्रदेश

DC तथा SSP मण्डी के कार्यालयों का देई कार्यक्रम के तहत छात्राओं को एक्सपोजर विजिट करवाया :

मंडी 7 दिसंबर: बाल विकास परियोजना अधिकारी,सदर, मंडी वंदना शर्मा ने बताया कि बाल विकास परियोजना सदर मंडी के पर्यवेक्षक वृत्त टारना द्वारा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला (कन्या) मंडी की बारहवीं कक्षा की कला...
article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

चंडीगढ़ पुलिस के जांच अधिकारियों के लिए तीन दिवसीय क्षमता निर्माण प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न

पुनीत महाजन , 03 जुलाई चंडीगढ़ :  चंडीगढ़ पुलिस द्वारा जांच अधिकारियों की पेशेवर दक्षता और अनुसंधान क्षमता को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से तीन दिवसीय विशेष “कैपेसिटी बिल्डिंग ट्रेनिंग प्रोग्राम” का आयोजन किया...
article-image
हिमाचल प्रदेश

भारतीय सशस्त्र सेना में भर्ती की जानकारी के लिए अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेले में लगेगा स्टॉल

एएम नाथ। चंबा, 25 जुलाई :   भारतीय सशस्त्र सेना में भर्ती  से संबंधित संपूर्ण जानकारी के लिए अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला- 2024 में  एक स्टॉल लगाया जा रहा है। उपनिदेशक सैनिक कल्याण कैप्टन अनुमेहा पराशर...
Translate »
error: Content is protected !!