पंचायती राज संस्थाओं के सामान्य चुनाव-2026 के लिए प्रथम चरण का चुनावी पूर्वाभ्यास आयोजित

by
रोहित जसवाल।  ऊना, 13 मई। पंचायती राज संस्थाओं के सामान्य चुनाव-2026 को स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न करवाने के उद्देश्य से आज(बुधवार) को राजकीय डिग्री कॉलेज ऊना में प्रथम चरण का चुनावी पूर्वाभ्यास आयोजित किया गया। पूर्वाभ्यास कार्यक्रम की अध्यक्षता एसडीएम एवं रिटर्निंग अधिकारी अभिषेक मित्तल ने की। प्रथम चरण के इस चुनावी पूर्वाभ्यास में कुल 668 अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भाग लिया, जिनमें 178 पीठासीन अधिकारी तथा 490 मतदान अधिकारी शामिल रहे।
इस दौरान चुनावी ड्यूटी में तैनात अधिकारियों एवं कर्मचारियों को मतदान प्रक्रिया से संबंधित विभिन्न चरणों की विस्तृत एवं व्यवहारिक जानकारी प्रदान की गई। एसडीएम ने उपस्थित कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि चुनाव लोकतांत्रिक व्यवस्था का महत्वपूर्ण आधार हैं तथा निर्वाचन प्रक्रिया में तैनात प्रत्येक अधिकारी एवं कर्मचारी की भूमिका अत्यंत अहम होती है। उन्होंने सभी कर्मचारियों से आह्वान किया कि वे प्रशिक्षण एवं रिहर्सल के दौरान दी जा रही जानकारी को गंभीरता से ग्रहण करें तथा अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन पूर्ण निष्ठा, सजगता एवं पारदर्शिता के साथ सुनिश्चित करें।
उन्होंने बताया कि मतदान प्रक्रिया प्रातः 7 बजे से सायं 3 बजे तक संपन्न करवाई जाएगी। पूर्वाभ्यास के दौरान मतदान केंद्रों पर अपनाई जाने वाली प्रक्रियाओं, निर्वाचन सामग्री के प्रबंधन, मतदान की विधि तथा अन्य आवश्यक दिशा-निर्देशों के बारे में भी विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई।
एसडीएम ने बताया कि दूसरे चरण की चुनावी रिहर्सल 18 मई तथा तीसरे चरण का पूर्वाभ्यास 24 मई को राजकीय डिग्री कॉलेज ऊना में आयोजित किया जाएगा।
इस अवसर पर बीडीओ रमनवीर चौहान, बाल विकास अधिकारी शिव सिंह, असिस्टेंट प्रोफेसर विकास सैणी, दीपक जोशी सहित मतदान प्रक्रिया से जुड़े विभिन्न अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

सेहत बीमा योजना को प्रदेश में वास्तविकता से लागू करे पंजाब सरकार : खन्ना

होशियारपुर, 11 फरवरी  : पूर्व सांसद अविनाश राय खन्ना ने कहा कि पंजाब सरकार की 10 लाख की सेहत बीमा योजना पंजाब के अधिकतर अस्पतालों में लागू नहीं है जिसके चलते कई अस्पतालों में...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

प्रेमिका ने शादी का बनाया दबाव, हनीमून के बहाने ले गया हिमाचल, फिर दी दर्दनाक मौत.

एएम नाथ। मंडी । हिमाचल प्रदेश की मंडी पुलिस ने ब्लाइंड मर्डर केस का खुलासा कर लिया है। पंडोह के 9 मील के पास महिला का मर्डर हुआ था। ब्लाइंड दिख रहे इस मामले...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

SGPC प्रमुख हरजिंदर सिंह धामी ने नैतिक आधार पर अपने पद से दिया इस्तीफा, जानें कारण

शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी  के अध्यक्ष हरजिंदर सिंह धामी  ने सोमवार को तत्काल प्रभाव से अपने पद से इस्तीफा दे दिया। धामी का इस्तीफा ऐसे समय में आया है, जब कुछ दिन पहले अकाल तख्त...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मेयर सौरभ जोशी ने सेक्टर-15 में सड़क री-कारपेटिंग परियोजना का किया शुभारंभ

चंडीगढ़ ( पुनीत महाजन ) आज 9 मई ₹5 करोड़ की लागत से सड़कों का होगा व्यापक नवीनीकरण, यातायात होगा अधिक सुरक्षित और सुगम शहर की शहरी आधारभूत संरचना को मजबूत करने और नागरिक...
Translate »
error: Content is protected !!