दिलजीत दोसांझ के मैनेजर के घर फायरिंग? बिश्नोई गैंग ने ली जिम्मेदारी : आप का भाजपा पर बड़ा आरोप..जानिए

by

हरियाणा के करनाल के तहत आने वाले गोंदर गांव में सिंगर दिलजीत दोसांझ के मैनेजर गुरप्रताप कांग के घर फायरिंग होने और उसकी सोशल मीडिया पर लॉरेंस बिश्नोई गैंग के सदस्यों की ओर से जिम्मेदारी लेने की बात सामने आई है। फिलहाल करनाल पुलिस ऐसी किसी वारदात को नकार रही है।

सोशल मीडिया पर की गई पोस्ट 
फायरिंग की जिम्मेदारी संबंधी पोस्ट सोशल मीडिया पर टायसन व आरजू बिश्नोई के सोशल मीडिया पेज से डाली गई है। हालांकि, अमर उजाला इस सोशल मीडिया पोस्ट की पुष्टि नहीं करता है। सोशल मीडिया पर की गई पोस्ट में दावा किया गया है कि दिलजीत दोसांझ के मैनेजर गुरप्रताप कांग के घर ऑस्ट्रिया‑मेड हथियार से गोलियां चलाई गईं, वे टायसन बिश्नोई, उसके भाई आरजू बिश्नोई और हरि बॉक्सर (लॉरेंस बिश्नोई गैंग) की ओर से चलवाई गईं।

दिलजीत दोसांझ की टीम पर लड़कियों का शोषण करने का आरोप
पोस्ट में यह भी कहा गया है कि सिंगर दिलजीत दोसांझ, उनकी मैनेजर सोनाली और गुरप्रताप कांग को पहले ही एक संदेश दिया गया था। दिलजीत दोसांझ की टीम में कर्मचारियों की ओर से लड़कियों के शोषण और तथाकथित फर्जी शो के जरिए सामूहिक रूप से उनका फायदा उठाने की बात कही गई थी जिसको लेकर चेतावनी दी गई थी। पोस्ट में लिखा गया कि ऑस्ट्रेलिया टूर के दौरान पंजाब की एक लड़की को सुनहरे सपने दिखाकर झांसे में लिया गया और कलाकार दिलजीत के नाम पर उसके साथ अभद्र व्यवहार किया गया। यह भी कहा गया कि इस काम में दिलजीत दोसांझ और उनकी टीम को संदेह का लाभ दिया जा रहा है। इसी वजह से कथित तौर पर कई बार संदेश भेजकर दिलजीत और उनकी टीम से इन लोगों को अलग करने की बात कही गई थी। इसके बाद भी कुछ कदम नहीं उठाया तो उन्होंने गोली चलवाई है। वहीं, दूसरी ओर गोंदर गांव के लगने वाली निसिंग थाना पुलिस ने गोली चलने की जानकारी होने से मना कर दिया।

कृष्ण कुमार, थाना प्रभारी, निसिंग थाना :  गोंदर गांव में न तो कोई गोली चली है और न ही पुलिस के पास ऐसी कोई सूचना आई है कि गोली चली हो। परिवार से बात की है, उन्होंने भी ऐसी कोई वारदात होने से मना किया है। 

अनुराग ढांडा ने भाजपा पर बोला हमला :  आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता अनुराग ढांडा ने मामले को लेकर भाजपा पर हमला बोला है। उन्होंने एक्स पर लिखा, ये महज़ इत्तेफाक नहीं, बल्कि बीजेपी की एंटी पंजाब सोच है। कुछ दिन पहले ही दिलजीत दोसांझ को बीजेपी ज्वाइन करने का ऑफ़र मिलता है। दिलजीत दोसांझ साफ मना कर देते हैं। फिर बीजेपी द्वारा गुजरात में संरक्षण प्राप्त गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई दिलजीत के मैनेजर के घर फ़ायरिंग कराता है। बीजेपी पंजाबियों को डराकर उनपर राज करना चाहती है।’
 

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

मारपीट के मामले में वांछित दो गिरफ्तार

गढ़शंकर, 7 सितंबर : थाना गढ़शंकर पुलिस ने 18 अगस्त को दर्ज हुए मारपीट करने के मामले में वांछित दो लोगों को गिरफ्तार किया है। इस बारे में जानकारी देते हुए एसएचओ गढ़शंकर बलजिंदर...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

प्रधानमंत्री मोदी से मिलें, तब ही होगा अनशन खत्म’, किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल ने साधा बीजेपी पर निशाना

किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल पिछले 46 दिनों से आमरण अनशन पर बैठे हैं, की तबीयत लगातार बिगड़ती जा रही है। डल्लेवाल ने भारतीय जनता पार्टी की पंजाब यूनिट पर निशाना साधते हुए एक...
article-image
पंजाब

जल संसाधन विभाग के प्रधान सचिव के खिलाफ 15 सितंबर को चंडीगढ़ में धरना प्रदर्शन : खत्म किए गए पदों को बहाल करने की मांग– प्रधान राजीव शर्मा

तलवाड़ा(राकेश शर्मा ) पीडब्ल्यूडी फील्ड एंड वर्कशॉप वर्कर्स यूनियन शाखा तलवाड़ा और मुकेरियां की एक बैठक मंडल कार्यालय रोली में युनियन अध्यक्ष राजीव शर्मा के नेतृत्व में आयोजित की गई। बैठक में महासचिव गुरदीप...
article-image
पंजाब

दीवान ने नीचे लटक रही बिजली की तारों के खतरे पर गंभीर चिंता जताई

लुधियाना, 8 अप्रैल: जिला कांग्रेस कमेटी लुधियाना शहरी के पूर्व अध्यक्ष और पंजाब लार्ज इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट बोर्ड के पूर्व चेयरमैन पवन दीवान ने लुधियाना शहर, विशेषकर पश्चिमी विधानसभा क्षेत्र के इलाकों में बड़ी संख्या...
Translate »
error: Content is protected !!