शिमला पुलिस की बड़ी कार्रवाई, सुन्नी में 18 ग्राम चिट्टे बरामद, महिला सहित दो गिरफ्तार

by

नशा तस्करों पर शिकंजा, मंडी और हमीरपुर के आरोपी दबोचे

सुन्नी में कार से हेरोइन बरामद, NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज

एएम नाथ। शिमला :जिला शिमला में नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस थाना सुन्नी की टीम को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान एक कार से करीब 18 ग्राम चिट्टा/हेरोइन बरामद कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सुन्नी थाना की टीम घराट नाला क्षेत्र में नियमित वाहन जांच और नाकाबंदी कर रही थी। इसी दौरान शिमला की ओर से आ रही एक संदिग्ध कार को जांच के लिए रोका गया। वाहन में सवार लोगों की गतिविधियां संदिग्ध लगने पर पुलिस ने स्वतंत्र गवाहों की मौजूदगी में तलाशी ली। तलाशी के दौरान कार से करीब 18 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान महेश कुमार (28) पुत्र बालाराम निवासी गांव खमारला, डाकघर भांतल, तहसील करसोग जिला मंडी तथा मनोरमा देवी (34) पत्नी पुरुषोत्तम राम निवासी गांव झमयाट, डाकघर जिनझड़ी, तहसील एवं थाना भोरंज जिला हमीरपुर के रूप में हुई है।
पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ पुलिस थाना सुन्नी में अभियोग संख्या 19/2026 के तहत धारा 21 और 29 एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
शिमला पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में नशा तस्करी के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। युवाओं को नशे के जाल में फंसाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

युवा पीढ़ी को दीमक की तरह खोखला कर देता है नशा : सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग ने कॅरियर प्वाइंट यूनिवर्सिटी में आयोजित किया जेम सेशन

एएम नाथ। भोरंज 29 नवंबर। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग ने नेशनल एक्शन प्लान फॉर ड्रग डिमांड रिडक्शन के तहत शुक्रवार को कॅरियर प्वाइंट यूनिवर्सिटी खरवाड़ के सहयोग से यूनिवर्सिटी कैंपस में एक संवाद...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

सीएम सुक्खू की सुरक्षा में चूक – अचानक काफिले में घुसा गया युवक – युवक ने कहा मुख्यमंत्री से पदों को भरने की मांग उठाई

नई दिल्ली। हिमाचल प्रदेश के सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू की सुरक्षा में बड़ी चूक हुई है। अचानक एक युवक सीएम के काफिले में घुस गया। हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा के तहत आन वाले ज्वाली...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

सीमा पार से आई चिट्टे की खेप, बॉर्डर पर पंजाब पुलिस ने पकड़ी, ड्रोन और हेरोइन बरामद

एएम नाथ। अमृतसर : सीमा पार पाकिस्तान से तस्कर नशा (चिट्टा) सप्लाई कर रहे हैं। ड्रोन के जरिये नशा तस्करी का सिलसिला लगातार जारी है। अमृतसर पुलिस ने आठ किलो हेरोइन और एक ड्रोन...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

पाकिस्तान के लिए जासूसी के आरोप में देहरा का युवक गिरफ्तार

सोशल मीडिया के माध्यम से गोपनीय जानकारी दे रहा था दुश्मन देश को एएम नाथ। कांगड़ा : जिले के देहरा विधानसभा क्षेत्र का 20 साल का युवक पाकिस्तान के लिए जासूसी के आरोप में...
Translate »
error: Content is protected !!