मतदान दिवस पर रहेगा सवेतन अवकाश : DC मुकेश रेपसवाल

by

एएम नाथ। चंबा : पंचायती राज संस्थाओं के आम चुनाव-2026 के दृष्टिगत मतदान वाले दिन 26 मई (प्रथम चरण), 28 मई (द्वितीय चरण) तथा 30 मई (तृतीय चरण) को राज्य सरकार द्वारा सवेतन अवकाश घोषित किया गया है।

उपायुक्त एवं ज़िला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) मुकेश रेपसवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि हिमाचल प्रदेश सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार इन तिथियों पर सभी सरकारी कार्यालय, बोर्ड, निगम, शैक्षणिक संस्थान तथा औद्योगिक विवाद अधिनियम के अंतर्गत आने वाले औद्योगिक प्रतिष्ठान बंद रहेंगे।
साथ में उन्होंने यह भी बताया कि मतदान वाले दिन संबंधित पंचायत क्षेत्रों में स्थित दुकानें एवं वाणिज्यिक प्रतिष्ठान भी बंद रहेंगे। यह दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों के लिए भी सवेतन अवकाश
होगा तथा नेगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट एक्ट 1881 की धारा 25 के अंतर्गत भी मान्य होगा।
उन्होंने बताया कि राज्य के विभिन्न स्थानों में कार्यरत कर्मचारियों को संबंधित पीठासीन अधिकारी द्वारा जारी मतदान प्रमाण पत्र प्रस्तुत करने पर विशेष आकस्मिक अवकाश की सुविधा प्रदान की जाएगी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

14 उपचाराधीन युवतियां देर रात नशा मुक्ति केंद्र से खिड़कियों के शीशे तोड़कर भागी : युवतियों को रेस्क्यू कर लिया गया, पंजाब और हरियाणा की अधिकतर युवतियां

परवाणू  : सोलन के परवाणू में नशा मुक्ति केंद्र से 14 उपचाराधीन युवतियां देर रात खिड़कियों के शीशे तोड़कर भाग गईं। हालांकि कुछ देर बाद स्थानीय लोगों और सहायता से युवतियों को रेस्क्यू कर लिया...
article-image
हिमाचल प्रदेश

26 जुलाई को होगा युवा मंडलों का चयन, ऑन द स्पॉट पहुंचकर भी हो सकते हैं चयन प्रक्रिया में शामिल

धर्मशाला, 22 जुलाई :  जिला युवा सेवा एवं खेल अधिकारी कांगड़ा मनमोहन कुमार ने बताया कि जिले में नोडल युवा मण्डल योजना के तहत वर्ष 2023-25 के लिए खंड स्तर पर सक्रिय युवा मण्डलों...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मंडी में 11 दिसंबर को आयोजित किया जाएगा आत्मनिर्भर हिमाचल जन संकल्प सम्मेलन : अनिरूद्ध सिंह

ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज मंत्री ने मंडी में की तैयारियों की समीक्षा, तकनीकी शिक्षा मंत्री भी रहे उपस्थित एएम नाथ।  मंडी, 28 नवंबर ।  ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह, ग्राम एवं...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पंचायतों के विकास कार्यों पर लगाई बंदिशों को हटाये सरकार : देस राज

सरकारी कर्मचारी व पैंशनधारकों के परिवारों को मनरेगा में मजदूरी करने से न रोका जाये एएम नाथ। चम्बा :  प्रधान संघ जिला चम्बा का एक प्रतिनिधिमण्डल जिलाध्यक्ष देस राज शर्मा की अध्यक्षता में आज...
Translate »
error: Content is protected !!