चंडीगढ़ में 15 जून से शुरू होगी SIR प्रक्रिया, मतदाता सूची अपडेट करने की तैयारी तेज : सीईओ प्रेरणा पुरी

by

चंडीगढ़ : पुनीत महाजन । 15 मई । यूटी चंडीगढ़ में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) प्रक्रिया को लेकर तैयारियां तेज कर दी गई हैं। मुख्य निर्वाचन अधिकारी (CEO) प्रेरणा पुरी ने जानकारी देते हुए बताया कि शहर में SIR प्रक्रिया 15 जून से शुरू की जाएगी। इस अभियान का उद्देश्य मतदाता सूची को अधिक सटीक, अपडेट और त्रुटिरहित बनाना है।
सीईओ प्रेरणा पुरी ने अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर निर्देश दिए कि चुनाव आयोग की गाइडलाइन के अनुसार पूरी प्रक्रिया पारदर्शिता और गंभीरता से पूरी की जाए। उन्होंने बताया कि प्री-रिवीजन चरण में करीब 70 प्रतिशत मतदाताओं की मैपिंग पहले ही की जा चुकी है और बाकी कार्य को भी जल्द पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं।
उन्होंने बूथ लेवल अधिकारियों (BLOs) के साथ नियमित समन्वय बनाए रखने, घर-घर सत्यापन करने और नए क्षेत्रों में विशेष अभियान चलाने के निर्देश भी दिए। इसके साथ ही महिलाओं, युवाओं, वरिष्ठ नागरिकों, प्रवासी परिवारों और दिव्यांग मतदाताओं को मतदाता सूची में शामिल करने पर विशेष जोर दिया गया।
प्रशासन की ओर से लोगों से अपील की गई है कि वे अपने वोटर विवरण की जांच करें और किसी भी सहायता के लिए वोटर हेल्पलाइन नंबर 1950 या ECINET मोबाइल ऐप का उपयोग करें।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

लिपस्टिक लगा, चेहरे पर लाली लगाकर सलवार सूट पहन कर पहुंचा : गर्लफ्रेंड की परीक्षा देने पहुंचा

फ़रीदकोट  :  पंजाब के फरीदकोट जिले से एक हैरान करने वाली खबर आ रही है। अपनी गर्लफ्रेंड को पास कराने के लिए एक युवक ने न सिर्फ सलवाट सूट पहना, बल्कि चेहरे पर लाली...
article-image
हिमाचल प्रदेश

चुवाड़ी में भटियात विधानसभा क्षेत्र से संबंधित विकास कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित : विकास कार्यों से संबंधित लक्ष्यों को निर्धारित अवधि में पूरा करने के लिए निर्देश

विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने की समीक्षा बैठक कीअध्यक्षता एएम नाथ । भटियात(चंबा) : मुख्यमंत्री सुख शिक्षा योजना’ लागू करने का निर्णय : नर्सरी, एलकेजी और यूकेजी में पहले से दाखिल बच्चों के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

स्वास्थ्य विभाग को संवेदनशील स्थानों पर जिला में एम्बुलेन्स तैनात करने के DC आदित्य नेगी ने निर्देश दिए : ताकि दुर्घटना के समय तत्काल सहायता प्रदान की जा सके

शिमला, 22 सितम्बर – उपायुक्त शिमला आदित्य नेगी की आध्यक्षता में आज यहां अपने कार्यालय कक्ष में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित हुई । इस अवसर पर उन्होंने बैठक में जिला में...
article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

मारुति सुजुकी की पहली फ्लेक्स फ्यूल कार इस सप्ताह होगी लॉन्च, महंगे पेट्रोल से मिलेगी राहत

पुनीत महाजन . चंडीगढ़ / नई दिल्ली।  देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी इस सप्ताह अपनी पहली फ्लेक्स फ्यूल (Flex Fuel) कार को बाजार में पेश करने जा रही है। इस...
Translate »
error: Content is protected !!