कमला नेहरू राज्य मातृ एवं शिशु अस्पताल ने आरटीआई आवेदन पर दी बिंदुवार सूचना

by

अधिवक्ता विनोद चौहान की आरटीआई पर अस्पताल प्रशासन का जवाब

आईजीएमसी एवं केएनएसएचएमसी शिमला ने आरटीआई आवेदन की जानकारी आवेदक को भेजी

एएम नाथ। शिमला : कमला नेहरू राज्य मातृ एवं शिशु अस्पताल प्रशासन ने आरटीआई अधिनियम, 2005 के तहत मांगी गई जानकारी के संबंध में अधिवक्ता विनोद चौहान को आवश्यक बिंदुवार सूचना उपलब्ध करवा दी है। यह सूचना पीआईओ-सह-अधीक्षक, श्रेणी-II कार्यालय की ओर से जारी पत्र के माध्यम से भेजी गई।
जारी पत्र के अनुसार, अधिवक्ता विनोद चौहान ने ऑनलाइन आरटीआई आवेदन संख्या HPRTI-80497 के तहत जानकारी मांगी थी। यह आवेदन आईजी मेडिकल कॉलेज शिमला के पीआईओ-सह-अधीक्षक ग्रेड-1 कार्यालय से पत्र संख्या HFW(MC)B(15)112/2006-Vol-49-9104 दिनांक 22 अप्रैल 2026 के माध्यम से कमला नेहरू राज्य मातृ एवं शिशु अस्पताल को प्रेषित किया गया था। उक्त पत्र इस कार्यालय को 23 अप्रैल 2026 को प्राप्त हुआ।
अस्पताल प्रशासन ने मामले से संबंधित जानकारी जुटाने के लिए प्रसूति एवं स्त्रीरोग विभाग, इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल से संपर्क किया। विभागाध्यक्ष एवं प्रोफेसर, प्रसूति एवं स्त्रीरोग विभाग द्वारा पत्र संख्या HFW(MC)OBG/MS/2024-909 दिनांक 13 मई 2026 के माध्यम से आवश्यक जानकारी उपलब्ध करवाई गई।
इसके बाद अस्पताल प्रशासन ने संबंधित सूचना को संलग्न करते हुए आवेदक को भेज दिया तथा आगे की आवश्यक कार्रवाई करने को कहा। यह पत्र 14 मई 2026 को जारी किया गया। अस्पताल प्रशासन ने स्पष्ट किया कि आरटीआई अधिनियम के प्रावधानों के तहत पारदर्शिता बनाए रखते हुए मांगी गई जानकारी नियमानुसार उपलब्ध करवाई गई है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

उपायुक्त ने नशे के खिलाफ अभियान को और तेज करने के दिए निर्देश, सड़क सुरक्षा पर भी बल

रोहित जसवाल।  ऊना, 28 अप्रैल. उपायुक्त जतिन लाल ने जिला में सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम और नशे से जुड़ी गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए सभी विभागों को गंभीरता और जवाबदेही के साथ कार्य...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

दिलजीत दोसांझ बोले- ऐसा वेन्यू और मैनेजमेंट रहा तो भारत में नहीं करूंगा शो

चंडीगढ़ में आज दिलजीत दोसांझ का लाइव कॉन्सर्ट शो हाई कोर्ट के आदेश के मुताबिक रात 10 बजे से पहले खत्म कर दिया गया। स्टेज से दिलजीत ने चंडीगढ़ प्रशासन पर तंज भी कसा।...
article-image
हिमाचल प्रदेश

नाले में गिरा दी जीप- जमाई ने रात को ससुराल में किया हंगामा : पत्नी को ले जाना चाहता था घर वापस

रोहित जसवाल। ऊना  : जिला ऊना की पुलिस चौकी गलोड़ के तहत ढो गांव जमाई ने रात को ससुराल में हगांमा किया। यहां पर पत्नी और ससुराल पक्ष से बहसबाजी करने के बाद उसने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सामाजिक कल्याण योजनाओं के तहत चंबा ज़िला में 86 करोड़ 55 लाख व्यय : 53 हजार 616 पात्र लाभार्थियों को मिला विभिन्न योजनाओं का लाभ

एएम नाथ। चंबा : हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा सामाजिक कल्याण को सर्वोच्च प्राथमिकता प्रदान की जा रही। राज्य सरकार के व्यवस्था परिवर्तन संकल्प के ज़िला चंबा में सकारात्मक परिणाम देखने को मिल रहे हैं।...
Translate »
error: Content is protected !!