रामदरबार स्कूल में मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान समारोह आयोजित, पूर्व मेयर कमलेश बनारसी दास ने बढ़ाया बच्चों का उत्साह

by

पुनीत महाजन | चंडीगढ़ :रामदरबार कॉलोनी फेज-2 स्थित सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में विद्यार्थियों के सम्मान हेतु एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पूर्व मेयर चंडीगढ़ कमलेश बनारसी दास ने कक्षा 1 से 11 तक के उन विद्यार्थियों को सम्मानित किया, जिन्होंने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से विद्यालय का नाम रोशन किया।
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को मोमेंटो और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। श्री कमलेश बनारसी दास ने बच्चों को संबोधित करते हुए उन्हें अच्छे मार्ग पर चलने, मन लगाकर पढ़ाई करने, अपने भविष्य को उज्ज्वल बनाने तथा कमजोर साथियों की मदद करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि शिक्षा ही जीवन में सफलता की सबसे बड़ी कुंजी है और मेहनत से हर लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है।
विद्यालय के प्राचार्य ने भी विद्यार्थियों को शुभकामनाएँ देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस दौरान कमलेश बनारसी दास ने विद्यालय के शिक्षकों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि कम शिक्षकों, लेक्चररों और बिना नियमित प्रिंसिपल के भी विद्यालय ने सराहनीय परिणाम हासिल किए हैं।
उन्होंने जानकारी दी कि इस वर्ष विद्यालय का 12वीं कक्षा का परिणाम 12 प्रतिशत बढ़ा है तथा विद्यालय का कुल ओवरऑल परिणाम 86 प्रतिशत रहा, जो पूरे स्टाफ की मेहनत और समर्पण का प्रमाण है। उन्होंने प्रिंसिपल, शिक्षकों और विद्यार्थियों को इस उपलब्धि के लिए बधाई दी।
कार्यक्रम में कुलदीप सिंह, वाइस प्रिंसिपल, सुखबीर कौर तथा बनारसी दास प्रधान, बैरवा समाज पंजाब चंडीगढ़ ने भी उपस्थित होकर विद्यार्थियों को शुभकामनाएँ दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
यह कार्यक्रम विद्यार्थियों के लिए प्रेरणादायक साबित हुआ, जिसमें उन्हें निरंतर मेहनत करते हुए अपने लक्ष्य की ओर आगे बढ़ने का संदेश दिया गया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का निधन : दिल्ली एम्स में ली आखिरी सांस

नई दिल्ली : पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का गुरुवार को निधन हो गया है। तबीयत बिगड़ने के बाद देर शाम उन्हें दिल्ली के AIIMS में भर्ती कराया गया है, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मंत्रिमंडल का गठन 17 दिसंबर तक होने की संभावना : उप मुख्यमंत्री को दिए गए विभागों से अहम विभाग दिऐ जा सकते अन्य मंत्रियों को

शिमला : मंत्रिमंडल के गठन मो लेकर कांग्रेस अभी तक उलझी हुई है । राज्य मंत्रिमंडल का गठन 17 दिसंबर तक होने की संभावना है। इसमें 10 मंत्री बनाए जाने हैं। मुख्य तौर पर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

विमल नेगी की मौत पर सरकार का चर्चा से भागना हैरानी भरा : जयराम ठाकुर

सीबीआई की विश्वसनीयता पर सवाल उठाना विपक्ष का शर्मनाक कृत्य , परिजनों पर सरकार के मंत्रियों ने डाला दबाव एफआईआर में एक अधिकारी का नाम क्यों नहीं डाल रही है सरकार एएम नाथ। शिमला...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

जमकर बहस : मांग पत्र सौंपने पहुंचे बीत कमेटी के सदस्यों और डिप्टी स्पीकर के बीच जमकर बहस हुई

19 जनवरी को गुरुवार को झुंगिया में एक वजे फूंका जाएगा डिप्टी स्पीकर का पुतला बीत भलाई कमेटी की अगुवाई में लोगो ने लगाया पांच घंटे ट्रैफिक जाम गढ़शंकर – बीत भलाई कमेटी द्वारा...
Translate »
error: Content is protected !!